Saturday, November 30, 2019

पीजी काॅलेज की एनएसएस छात्रा इकाई के कार्यों को सराहा

पिपरिया| शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया की एनएसएस छात्रा इकाई द्वारा तृतीय जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस छात्रा इकाई द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों को पीपीटी के माध्यम से दिखाया गया। विशेष अतिथि सौम्या चौहान का सम्मान नायिका शबा अख्तर द्वारा शाल, श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया। सौम्य चौहान द्वारा एनएसएस के विषय में, कैंप, परेड तथा अपने अनुभव बताएं। इस दौरान मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष आदित्य पलिया, मुख्य वक्ता होशंगाबाद जिला संगठक दिग्विजय सिंह खत्री, विशेष अतिथि बरकतउल्ला विवि भोपाल की वरिष्ठ स्वयं सेविका आदरणीय सौम्या चौहान, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके मेहरा, डॉ. आरआर राठौर, एनएसएस नायिका शबा अख्तर, उपनायिका निशा कहार, स्वयंसेविकाएं तथा महाविद्यालय परिवार उपस्थित था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-praised-the-works-of-nss-student-unit-of-pg-college-084703-6069348.html

क्रेशर मशीन के पास 2 बाइक टकराई, पांच लोग गंभीर घायल

पिपरिया| शनिवार दोपहर बाद मटकुली और झिरपा के बीच क्रेशर मशीन के पास दो बाइक टकराने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को इलाज के लिए होशंगाबाद भेजा गया है। हादसे मे पिता-पुत्र भी घायल हुए हैं। हाल ही के कुछ महीने में मटकूली-झिरपा के बीच क्रेशर मशीन के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता देखी जा रही है।

मटकुली पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई सुरेश चौहान ने बताया कि शनिवार को झिरपा ग्राम में हाट बाजार का दिन रहता है। हाट बाजार से चंदन पिपरिया गांव के लिए अरुण, बिशनलाल और अंतराम वापस आ रहे थे। दूसरी तरफ चिल्लौद गांव से पिता-पुत्र हरीमहेश और हरिओम झिरपा बाजार करने के लिए जा रहे थे। क्रेशर मशीन के पास दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-two-bikes-collided-near-the-crusher-machine-five-people-seriously-injured-084658-6069344.html

होशंगाबाद पहुंची बैतूल की फुटबॉल टीम को रात 8 बजे मिला खाना

बैतूल|संभाग स्तरीय खेल स्पर्धा में भाग लेने बैतूल से होशंगाबाद पहुंचे फुटबॉल खिलाड़ियों काे खाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। शनिवार रात 8 बजे खिलाड़ियों के हंगामा मचाने और बैतूल में अधिकारियों से शिकायत करने के बाद पूड़ी-सब्जी के पैकेट मिल सके। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से प्रांतीय ओलंपिक प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता में बैतूल जिलास्तर से चयनित हाेकर खिलाड़ी संभाग स्तरीय स्पर्धा में खेलने होशंगाबाद गए थे। खिलाड़ियों काे नियमानुसार सुबह नाश्ता व खाना दिया जाना था, लेकिन मैच हाेने के बाद रात 8 बजे तक खिलाड़ियों काे खाना नहीं मिल सका। इस पर खिलाड़ी नाराज हाे गए। खिलाड़ी राकेश गौहर, गुलशन यादव समेत अन्य खिलाड़ियों ने इस बात काे लेकर हंगामा मचाया और बैतूल के जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी काे माेबाइल पर इसकी सूचना दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-betul39s-football-team-arrives-in-hoshangabad-at-8-pm-084654-6069316.html

मुख्य आरक्षक पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए कैथवास

इटारसी| मुख्य आरक्षक पर्यवेक्षक पश्चिम मध्य रेलवे इटारसी में सीआरएस पद पर पदस्थ बाबूलाल कैथवास शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। रिजर्वेशन कार्यालय में रेलवे स्टॉफ ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उनके कार्यकाल के अनुभव बांटे। कैथवास ने 37 साल के कार्यकाल में नागपुर, भोपाल, होशंगाबाद, बीना सहित अन्य शहरों में कार्य किया। अब उनके स्थान पर फिलहाल मुख्य आरक्षक पर्यवेक्षक के पद पर सुनिता शुक्ला कार्य करेगीं। कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक राजीव चौहान, आरपीएफ थाना प्रभारी निधि चौकसे, डीसीआई बीएल मीना, एसके जैन, प्रीतम तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-cathwas-retired-as-the-chief-constable-supervisor-084649-6069365.html

प्रेरणा दिवस पर दी पुष्पांजलि

होशंगाबाद| वैश्य महासम्मेलन मप्र के संरक्षक रहे स्व. रमेश जी को होशंगाबाद इकाई ने पुष्पाजंलि दी। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की संभागीय अध्यक्ष नीरजा सत्येन्द्र फौजदार ने कहा मीडिया के क्षेत्र में, आदर्श समाज की स्थापना में समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यों में उनके योगदान काे भुलाया नहीं जा सकता। इस दाैरान भारती अग्रवाल, भावना चावरा, उषा अग्रवाल, सुलभा खंडेलवाल, माया अग्रवाल, शारदा जैन, रचना मस्ते, आशा खंडेलवाल, अर्चना अग्रवाल , ज्योति अग्रवाल, जयंती जैन, कीर्ति गुप्ता, सुषमा गुप्ता, अनीता जैन मौजूद थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news wreath given on inspiration day


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-wreath-given-on-inspiration-day-084645-6069358.html

पाेषण का महत्व बताकर पाैधराेपण किया

हाेशंगाबाद| मां शारदा महिला समिति की सदस्याें ने अांगनबाड़ी केंद्राें में कुपाेषित बच्चाें के अभिभावकाें से मिलकर पाेषणहार का महत्व बताया। गर्ल्स काॅलेज की छात्राअाें काे भी संस्था की सदस्याें ने पाेषण अाहार के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर पाैधराेपण किया गया। कार्यक्रम में अाईएल जाेशी, संजय अग्रवाल, बाबूलाल कदम, शेरसिंह बड़कुर, कल्पना सरकार, हेमलता शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।

शिक्षक कल्याण संगठन ने प्रभारी मंत्री कार्यालय में दिया ज्ञापन

इटारसी| शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों ने संयोजक राजकुमार दुबे के नेतृत्व में जिले में अतिशेष शिक्षक शिक्षिकाओं की युक्ति, युक्तिकरण प्रकिया में अपनाई गई विसंगतियों में संशोधन कर शिक्षक शिक्षिकाओं को होशंगाबाद की ब्लॉक की शालाओं में ही पदस्थापित करने की मांग काे लेकर प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा के कार्यालय में भोपाल पहुंचकर सचिव सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। शर्मा ने शिक्षक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया के ज्ञापन के बिन्दुओं का परीक्षण कर शिक्षक शिक्षिकाओं के हित में कार्रवाही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news encroached on the importance of despatch


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-encroached-on-the-importance-of-despatch-084641-6069356.html

पिकअप का बंपर टूटकर अगले पहिए में फंसा, हाईवे किनारे पलटी

भास्कर संवाददाता | कांकरिया

होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर कांकरिया गांव के पास शनिवार सुबह 10 बजे पिकअप क्रमांक एमपी 12 जीए 1856 पलट गई। पिकअप जबलपुर से खंडवा जा रही थी, जिसमें कांच की सामग्री भरी थी।

हाईवे किनारे बजरंग मंदिर के पास वाहन का बंपर टूटकर अगले पहिए में फंस गया। वाहन मालिक मनोज ने बताया वाहन का पहिया जाम होने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ पर जाकर पलट गया। अगर वाहन पेड़ से टकराकर नहीं पलटता तो पास बने घर में बंधे पशुओं पर पलट जाता। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ग्रामीणों ने ड्राइवर, मालिक व एक अन्य को वाहन से सुरक्षित निकाला।

कांकरिया। हाईवे किनारे पेड़ पर पलटा पिकअप वाहन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news bumper of the pickup broken and stuck in the next wheel overtaking the highway


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-bumper-of-the-pickup-broken-and-stuck-in-the-next-wheel-overtaking-the-highway-084636-6069330.html

पटवारी भर्ती-2017... परीक्षा, रिजल्ट अाैर पहली काउंसलिंग अाॅनलाइन, अब सबकुछ अाॅफलाइन

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 का रिजल्ट 26 मार्च 2018 को घोषित किया था। परीक्षा ऑनलाइन हुई थी। रिजल्ट भी ऑनलाइन ही घोषित हुए थे। इसी के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा इनकी जिला स्तर पर भर्ती की जा रही है, लेकिन भर्ती के लिए सिर्फ पहले राउंड की काउंसलिंग ही ऑनलाइन की गई। इसके बाद सभी काउंसलिंग ऑफलाइन की जा रही है। इसके कारण उम्मीदवारों को ही यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि अब तक हुई चार काउंसलिंग के बाद कितने पद खाली हैं और कितने पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। अब इस काउंसलिंग में भेदभाव होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि उम्मीदवारों की कैटेगिरी अपग्रेड हाे रही हैं। इसके कारण जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग की सीट रिक्त कर अनारक्षित वर्ग की सीट ले रहे हैं, उनके कारण सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का नुकसान हो रहा है।

एससी वर्ग में सीट आवंटित हुई और एक साल की नौकरी भी कर ली अब दूसरी काउंसलिंग में कैटेगरी जनरल हो गई

केस-1. विजय कुमार उपरेले को पहली काउंसलिंग में होशंगाबाद जिले में एससी वर्ग में सीट आवंटित हुई। विजय ने यहां करीब एक साल नौकरी भी की। विजय को दूसरी काउंसलिंग में इसी जिले में एसटी कैटेगिरी से हटाकर जनरल कैटेगरी में डाल दिया गया। इनका होशंगाबाद जिले में एससी वर्ग में मेरिट पहला स्थान है और अनारक्षित की वेटिंग में तीसरा स्थान था।

मेरिट और वेटिंग दोनों का लिया फायदा- देखने में आया है कि कई उम्मीदवारों ने मेरिट और वेटिंग दोनों का लाभ लिया है, जबकि इससे प्रभावित उम्मीदवारों का कहना है कि एक बार किसी भी उम्मीदवार की ज्वाइनिंग के बाद उनका वेटिंग स्टेटस शून्य हो जाना चाहिए।

नियमों में बदलाव के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे उम्मीदवार

पीईबी ने भर्ती परीक्षा को लेकर जो नियम पुस्तिका जारी की थी, उसमें चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपग्रेड करने का विकल्प देने का कोई नियम नहीं था, लेकिन रिजल्ट के बाद राजस्व विभाग ने 24 अप्रैल 2018 को कलेक्टरों को पत्र लिखकर अपग्रेड की सुविधा दे दी, लेकिन इस पत्र में दिए नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया। इसलिए उम्मीदवारों ने इस तरह बदले नियमों को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वहीं पटवारी भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न खामियां को लेकर हाईकोर्ट में वेटिंग में शामिल करीब 45 उम्मीदवारों ने मिलकर चार याचिकाएं लगाई हैं। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि अपग्रेडेशन को रोका जाए, इससे उम्मीदवारों की कैटेगरी अपग्रेड हो रही है।

केस-2. जीतेंद्र झाला को पहली काउंसलिंग में उज्जैन जिले में एससी कैटेगरी से सीट मिली थी। जीतेंद्र ने यहां ज्वाइन कर नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद इन्हें इसी जिले में अनारक्षित वर्ग की सीट दे दी गई। जीतेंद्र का उज्जैन जिले की एससी वर्ग की मेरिट में पहला स्थान था। अनारक्षित वर्ग की वेटिंग में इनका पांचवां स्थान था।

इस तरह किया गया नियमों में बदलाव

राजस्व विभाग द्वारा अप्रैल 2018 में जारी किए गए निर्देशों के अनुसार (बिंदु क्रमांक 9.5 में) यदि उम्मीदवार सभी बिंदुओं पर पात्र पाया जाकर चयनित होता है तो वह या ताे अपने पद पर उपस्थिति दे सकता है अथवा पदस्थापना अपग्रेड कराने के लिए आवेदन दे सकता है। इसी (बिंदु क्रमांक 10.2.3 में) में इस बात का भी उल्लेख किया गया था कि यदि उम्मीदवार अपग्रेड करने का विकल्प चुनता है तो जिले द्वारा इस राउंड में उस अभ्यर्थी के लिए अन्य कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन बाद में एक स्पष्टीकरण जारी कर बिंदु क्रमांक 10.2.3 में बदलाव कर दिया गया।

पीईबी की नियम पुस्तिका में नहीं था अपग्रेडेशन का कोई विकल्प

पोर्टल पर जानकारी डालने की क्या जरूरत, जानकारी चाहिए तो जिले से ले लो

कैटेगरी अपग्रेड नहीं होती है। दो सूचियां बनी हैं। पहली कैटेगरी की और दूसरी जनरल की। यदि उम्मीदवार दोनों में क्वालिफाई है तो वह किसी का लाभ ले सकता है, जो नियमानुसार है। पीईबी से सूचियां जिले बार दी गई हैं। एक व्यक्ति का 10-10 जगह नाम है। वेटिंग से चयन करने का हमने उल्लेख नहीं किया था। पद रिक्त होने के कारण बाद में यह निर्णय लिया। पोर्टल पर जानकारी डालने की जरूरत क्या है। जानकारी चाहिए तो जिले से ले लें। एक प्रक्रिया पूरी होगी तो सबकुछ पोर्टल पर अपलोड कर देंगे। अभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। - ज्ञानेश्वर पाटिल, आयुक्त भू-अभिलेख, विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news patwari recruitment 2017 examination result and first counseling online now everything offline


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-patwari-recruitment-2017-examination-result-and-first-counseling-online-now-everything-offline-084628-6069297.html

अवैध उत्खनन करके पत्थर व रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

क्षेत्र में लंबे समय से वन भूमि से अतिक्रमण अवैध उत्खनन एवं रेत का कारोबार जोरों पर चल रहा है। शनिवार को वन परिक्षेत्र के तहत हीरापुर के दक्षिण तिगोड़ा की बीट क्रमांक 514 से वनविभाग के अमला ने जंगल की भूमि से बिना मंजूरी पत्थरों का परिवहन करने पर ट्रैक्टर ट्राॅली को जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी आरडी पटेल ने बताया कि कक्ष क्रमांक 514 में स्थित जंगल की भूमि से पत्थरों को खोदकर परिवहन कर के ला रहे ट्रैक्टर एमपी 16 एए 6780 को पकड़ा और छतरपुर जिले के मददेवरा निवासी ट्रैक्टर के चालक भवानी शंकर लोधी से पूछताछ की गई लेकिन उचित जबाब नहीं दिया।

जांच के दौरान ट्रैक्टर से अवैध रूप से दो घन मीटर पत्थर का परिवहन होना सिद्ध पाए जाने पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करके ट्रैक्टर ट्राॅली को वन अभिरक्षा में रखा। कार्रवाई में बीट प्रभारी दिनेश मिश्रा, वनरक्षक अजय जाटव, अरूण बाख़री, लखन, अंतू यादव मौजूद रहे।

बाइक पर ले जाई जा रही सागौन जब्त

गौरझामर। वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत आने वाली बीट में हो रही अवैध सागौन की कटाई को लेकर वन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इसी दौरान गश्ती के दौरान रात में 11:30 बजे एसडीओ देवरी ने वन अमले के साथ चिरचिटा से उमरखोह जाने वाले मार्ग पर एक बाइक नं. एमपी 15 एन 1045 जब्त की जिस पर सागौन की लकड़ी ले जाई जा रही थी जब्त की। यह बाइक लकड़ी सहित झाड़ियों में छिपी हुई रखी थी। वन विभाग द्वारा मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान वनपाल निरभान सिंह राजपूत, यशवंत मौर्य, वनरक्षक ब्रिजनारायण तिवारी, सुखदेव सोनी, वाहन चालक मनोहर यादव एवं बबलू यादव शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
HIRAPUR News - mp news tractor trolley transporting stone and sand by illegal excavation seized


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-tractor-trolley-transporting-stone-and-sand-by-illegal-excavation-seized-084623-6069029.html

सुख व दुख मनुष्यों के कर्मों से ही होते हैं: शास्त्री

नगर के शास्त्री वार्ड गड़िया में मौजानंद कुटी के पास चल रहीं भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथावाचक शुभम कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब-जब संसार में धर्म की हानि होती है तब तब भगवान स्वयं मनुष्य रुप में जन्म लेते हैं, दानवों का वध करते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्म होते ही श्रद्घालु भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि लोगों के जीवन में सुख व दुख मनुष्यों के कर्मों से ही होते हैं।

कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पंडाल आनंदमय हो गए। उन्होंने कथा में बताया कि जन्म के समय जेल के ताले खुल गए, सभी पहरेदार नींद में चले गए। वासुदेव व देवकी की बेड़ियां टूट गईं और बंधन मुक्त हो गईं। भगवान को वासुदेव ने यमुना पार करके गोकुल नंद बाबा के छोड़ आए। जहां पर बाबा के घर आनंद मंगल गीत बधाई होने लगीं। कथा में संगीतमयी भजनों में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कथावाचक ने कहा कि कंस ने वासुदेव के हाथों से कन्या स्वरूपी देवी को जमीन पर मारना चाहा तो वह कंस के हाथों से छूटकर आकाश में चलीं गईं। देवी रूप धारण कर बोली कंस मुझे मारने से क्या लाभ तेरा शत्रु तो गोकुल में पहुंच चुका है। यह दृश्य देखकर कंस हतप्रभ, व्याकुल हो गया। कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए अनेक दैत्य भेजे, लेकिन कृष्ण ने अपनी अलौकिक माया से दैत्यों को मारा। इसके अलावा अन्य भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। कथा में मुख्य यजमान गिरजा शर्मा, लखन रामकिशन निर्मल, आशीष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने कथा का रसपान किया।

हटा। कथा का वाचन करते कथाचार्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hata News - mp news happiness and sorrow come from human actions only shastri


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-happiness-and-sorrow-come-from-human-actions-only-shastri-084619-6067523.html

दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतिभाओं में दिखाया प्रदर्शन किसी ने लगाई दौड़ तो कोई चित्रकला में अव्वल

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, बोरा दौड़, कुर्सी दौड़ चित्रकला व ड्राइंग के अलग-अलग वर्ग के दिव्यांग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौकेे पर बीआरसी शैलेंद्र राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों में भी विशेष प्रतिभाएं होती हैं, जिससे भी वे सामान्य बच्चों से अलग होते हैं। ऐसे बच्चों को दुलार देना और उन्हें प्रोत्साहित करना सबका कार्य है। इसके पूर्व आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य राघवेंद्र पाठक ने किया। यहां एमआरसी रोहित नेमा और पीटीआई संतोष शर्मा ने निर्देशन में आयोजित हुई।

सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों से आए दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसमें 50 मीटर दौड़ बालिका में मुस्कान भी पहला, कीर्ति साहू दूसरा, प्रियंका कुम्हार तीसरा एम एल बी से, 50 मीटर बालक में राजा लोधी पहला मड़ियादो, संस्कार अहिरवार दूसरा कनकतला, वेद तिवारी तीसरा दाढ़ी से,100 मीटर में सोनू अहिरवार पहला, पुष्पेंद्र साहू दूसरा और अमन दहायत तीसरा उत्कृष्ट विद्यालय से स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चे को जिला स्तरीय आयोजन तहसील ग्राउंड दमोह में शामिल होंगे। दिव्यांगों के उत्साहवर्धन के लिए रनेह जनशिक्षक त्रिभुवन तिवारी द्वारा भी अपनी ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीजीसी सावित्री सैनी, बीएसी महेंद्र पटेल, गोपी प्रसाद तंतुवाय, जनशिक्षक कृपाल सिंह राजपूत, राजेश हरिराम अहिरवार, विनोद तिवारी, प्रकाश नारायण पांडे, डीएल तंतुवाय सहित मुकेश साहू, सुनील सोनी, राजेश पाटकार, अनिल दुबे आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप सोनी द्वारा किया गया।

हटा। दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hata News - mp news disabled children show their talent in sports


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-disabled-children-show-their-talent-in-sports-084615-6067552.html

एनसीसी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

एनसीसी दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय हटा के केडेट्स द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें एक स्वच्छता रथ नगर पालिका के स्वच्छता वाहन के साथ चल रहे थे।

रैली को प्राचार्य आरके पाठक ने हरी झंडी दिखाकर गायत्री शक्तिपीठ से शुरू किया। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः वहीं जाकर समाप्त की गई। नगर के मुख्य चौराहों पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने रैली के साथ आम लोगों को संबोधित किया। मुख्य बाजार में उपयंत्री भागीरथ तंतुवाय ने अपना संदेश दिया। मंदिर-मस्जिद चौराहा पर नगर निरीक्षक विजय मिश्रा ने कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाना चाहिए और जो लोग गंदगी करते हैं उन्हें हमें समझाना चाहिए। रैली के बाद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा एक नाटक चर्चाओं में रहा जो आजादी की प्रारंभिक लड़ाई मंगल पांडे से 1857 की क्रांति, जलियांवाला बाग, महारानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से आजादी तक तेरह भागों में प्रस्तुत किया गया जिसका संचालन छात्रा नेन्सी साहू ने किया। इसके बाद बालिकाओं द्वारा बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-awareness-rally-organized-on-ncc-day-084610-6067550.html

धर्म के मर्म को जानने की जरूरत है, इसे समझने लोगों के पास वक्त नहीं: आदित्य

नगर के श्रीआदिनाथ त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर परिसर में उत्साह के साथ संगीतमय सोलह दिवसीय शांति विधान चल रहा है। 26 नवंबर से प्रारंभ हुए इस विधान में सकल जैन समाज अपनी हिस्‍सेदारी दर्ज करा रही है।

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से आचार्यश्री ज्ञानसागर बाल संस्‍कार पाठशाला परिवार व सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा विश्‍वशांति के उद्देश्‍य से आयोजित इस मंगल अनुष्‍ठान में प्रतिदिन प्रातःकाल मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान विद्वान पंडितों द्वारा किया जा रहा है। पंडित रमेश चंद घुवारा एवं देवेश बलेह, विशाल जैन नीमोन द्वारा विधान में समर्पित होने वाले हर अर्घ्य का महत्‍व बताया जा रहा है। संगीत पार्टी विकास जैन प्रकाश जैन द्वारा संगीतमय पूजन कराई जा रही है। सायंकाल सामूहिक मंगल आरती के साथ पाठशाला परिवार द्वारा रोचक सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति दी जा रही है, यह विधान 13 दिसंबर तक चलेगा।

प्रवचन माला में पंडित प्रवीण जैन व पंडित आदित्‍य जैन ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए बताया कि धर्म के मर्म को जानने की आवश्यकता है। लोग धर्म तो करते हैं, लेकिन इसके आयोजन के उद्देश्‍य, धर्म की गहराई क्या है, इसे समझने के लिए उनके पास समय नहीं मिलता है।

बच्चों को अच्छे संस्कार दें परिजन

वर्तमान पीढ़ी मोबाइल सोशल मीडिया में परोसे जाने वाले संदेशों को धर्म और जीवन का सार समझने लगी है, टीवी सीरियल परिवारों की जीवन में जहर घोल रही है, मंदिर सूने पड़े हैं, आवश्‍यकता है की नई पीढ़ी गलत राह पर निकले उसके पहले उसे संस्कार दिए जाएं। बच्चों को नियमित पाठशाला शिक्षण के लिए भेजें यह दायित्व हर परिवार के बड़े सदस्यों को निभाने की आवश्यकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hata News - mp news need to know the heart of religion people don39t have time to understand it aditya


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-need-to-know-the-heart-of-religion-people-don39t-have-time-to-understand-it-aditya-084606-6067544.html

मातृ वंदना सप्ताह दो दिसंबर से

हरदा| महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देश अनुसार महिला एवं बाल विकास हरदा द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 2 से 8 दिसम्बर 2019 तक होगा। इस सप्ताह प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सप्ताह का शुभारंभ, प्रथम गर्भवती महिला अथवा मां के साथ प्रथम बच्चें की सेल्फी खींचना, प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक नवीन पात्र हितग्राहियों का चिन्हाकंन करके उन्हें पंजीयन करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-mother-vandana-week-from-december-2-084602-6069305.html

तकरार; मुक्तिधाम में फेंके जा रहे कचरे पर बैठ आज धरना देंगे पार्षद व रहवासी

नगरपालिका द्वारा मुक्तिधाम के पास शहर का कचरा फेंकने के विरोध में कांग्रेसी पार्षद और वार्डवासी जलते हुए कचरे के बीच बैठक आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस मामले में नपा सीएमओ भी मान रहे हैं कि कचरा जलने से उठने वाले धुएं से लोगों को समस्या हो रही है। लेकिन इसके बावजूद वे यहां कचरा फेंकना बंद नहीं कर पा रहे हैं।

स्वच्छता में प्रदेश में पहली पायदान पर आने का सपना देख रही नपा जिला बनने के 20 साल बाद भी शहर से निकलने वाले कचरे के निपटान का इंतजाम नहीं कर पाई है। सालों से नपा मुक्तिधाम के पास कचरा फेंक कर अाग लगा रही है। इससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नपा की इस हठधर्मिता के विरोध में कांग्रेस पार्षद सईद खान रविवार दोपहर 1 बजे कचरे के ढेर पर बैठेंगे। उनके साथ आसपास के सैकड़ों पीड़ित लोग भी रहेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी से संपर्क कर सहमति ली है। प्रशासन को भी सूचना दे दी है। 1867 में नपा बनी। शहर से रोज 28 टन कचरा निकलता है। नपा हर घर से गीला व सूखा कचरा ले रही है। लेकिन इन दोनों की छंटनी नहीं कर रही है।

जिला बनने के 20 साल बाद भी कचरा निपटान की व्यवस्था नहीं कर पाई नपा

हरदा। मुक्तिधाम के पास नगरपालिका द्वारा इस तरह जलाया जाता है कचरा।

तत्कालीन नपाध्यक्ष से वसूलें चार लाख रुपए

सईद खान ने आरोप लगाया कि कचरा डंप करने के लिए नपा ने लाखों रुपए का कचरा प्लांट रिछाड़िया में लगाया। इसकी कोई जांच नहीं चल रही है। यदि चल रही है तो नपाध्यक्ष कभी परिषद की बैठकों में इसका स्टेटस और फाइलें क्यों नहीं बताते। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर सिर्फ शहर को गुमराह किया जा रहा है। अभी तक यह ही स्पष्ट नहीं है कि किसने कब क्यों और क्या शिकायत की है, तो कौन किस शिकायत की जांच कर रहा है। सईद खान ने आरोप लगाया कि जब जांच चल रही है तो नपाध्यक्ष ने वहां 4 लाख रुपए और खर्च कर टीन शेड क्यों लगवाया। उन्होंने यह राशि तत्कालीन नपाध्यक्ष रहीं साधना जैन से वसूलने की मांग की।

लाेगाें काे हाे रही तकलीफ

हमें यह मान रहे हैं कि कचरे की आग के धुएं से सभी को तकलीफ है। हमने फायर गाड़ी से आग बुझा दी है। दोबारा कोई आग न लगाए, इसके लिए एक कर्मचारी को तैनात किया है। जिससे कहीं से धुआं उठने पर उसे कंट्रोल किया जा सके। कलेक्टर को पत्र भेजकर जमीन की मांग करेंगे। जीएस यादव, सीएमओ, नपा हरदा

सांस अाैर अांखाें की बीमारी से परेशान हैं वार्डवासी

पार्षद सईद खान ने कचरा जलाने से हो रही बीमारियों और परेशानियों को लेकर 26 नवंबर को कलेक्टर को जन सुनवाई में कई लोगों के साथ आवेदन दिया था। इसमें स्पष्ट कहा था कि नपा मुक्तिधाम के पास न सिर्फ कचरा फेंक रही है बल्कि इसमें आग भी लगा रही है। इससे खेड़ीपुरा, मानपुरा, बायपास रोड़, नई आबादी, कहार मोहल्ला, शेख मोहल्ला, वशिष्ठ कॉलोनी, महार मोहल्ला के लोग आंख संबंधी बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ की शिकायतें आ रही हैं। सईद खान ने 30 नवंबर तक कचरा जलाना बंद नहीं करने पर 1 दिसंबर को जलते कचरे के ढेर पर बैठने की लिखित चेतावनी दी थी। इस दौरान जनहानि होने पर नपा प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news disputes councilors and residents will sit on the garbage being thrown in muktidham today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-disputes-councilors-and-residents-will-sit-on-the-garbage-being-thrown-in-muktidham-today-084557-6069304.html

दो साल पुरानी यूरिया बेचने पर एग्रो सर्विस सेंटर का लाइसेंस निलंबित

पुरानी गल्ला मंडी में स्थित मेसर्स एग्रो सर्विस सेंटर पर दाे साल पुरानी यूरिया खाद बेची जा रही थी। तत्काल मेसर्स एग्रो सर्विस सेंटर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया ताे। यहां से आईपीएल कंपनी की दो साल पुरानी यूरिया की बाेरी बेची जा रही थी। खाद निरीक्षक कपिल बेडा ने विक्रय पर प्रतिबंध लगाया। साथ ही लाइसेंस सस्पेंड किया।

उप संचालक एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि मेसर्स एग्रो सर्विस सेंटर द्वारा शनिवार को आईपीएल कंपनी का वर्ष 2016-17 में निर्मित यूरिया किसानों को बेचा जा रहा था। कुछ किसानों ने इसकी सूचना विभाग को दी। इसके बाद पहुंचने पर सहायक संचालक कपिल बेड़ा काे पुराना यूरिया मिला। उन्होंने तुरंत प्रतिबंध लगाया अाैर स्टॉक सील किया। फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आगे कार्रवाई होगी। बेड़ा ने बताया कि लाइसेंस निलंबन अवधि में व्यापारी खाद नहीं बेच सकेगा।

किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहन विश्नाेई और जिलाध्यक्ष रविशंकर शर्मा को किसी व्यापारी द्वारा पुराना खाद किसानों को बेचने की सूचना मिली थी। जिसकी उन्होंने शिकायत की।

पुराने खाद से होगा नुकसान

किसान नेताओं ने कहा कि पुराने खाद से किसान को आर्थिक व खेत तथा फसल को नुकसान ही होगा। यूरिया अब पत्थर जैसे कठोर हो गया था। इसे खेत में डालते समय यह गेहूं के पत्तों पर जमेगा। इससे वे जल जाएंगे। फिर इसके सुधार के लिए स्प्रे करना पड़ेगा। इससे किसान का नुकसान होगा।

जवाब मिलने पर अागे कार्रवाई करेंगे

शिकायत पर जांच की। सही पाए जाने पर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। लाइसेंस निलंबित किया। नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। एमपीएस चंद्रावत, उप संचालक, कृषि

हरदा। इस तरह कूटकर खाद को किया जा रहा था बारीक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news agro service center license suspended for selling urea for two years


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-agro-service-center-license-suspended-for-selling-urea-for-two-years-084553-6069303.html

रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

हरदा| पीलियाखाल के पास शनिवार शाम 6 बजे रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला की उम्र 60 वर्ष के आसपास है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिटी पुलिस ने बताया कि खंभा नंबर 670/38 के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-dead-body-of-elderly-woman-found-on-railway-track-identification-not-done-084548-6069302.html

सामने अाया मवेशी, ब्रेक लगाने से बाइक फिसली, पिता-पुत्र घायल

हरदा| स्टेट हाईवे पर कड़ाेला के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक के सामने मवेशी आ गया। अचानक ब्रेक लगाने से पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। खेड़ा निवासी मंजूर अली पिता शौकत खान (35) और उसका पुत्र हसन (13) बाइक से जा रहे थे। सुबह 8 बजे स्टेट हाईवे पर कड़ोला के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-cattle-come-in-front-bike-slips-by-applying-brakes-father-and-son-injured-084544-6069300.html

डाॅक्यूमेंटेशन, स्टाफ की कमी और कमरे कम होने से नेक की उम्मीद पर खरा उतरना मुश्किल

इस बार महाविद्यालय स्वमूल्यांकन के हिसाब से बी प्लस-प्लस यानि 2.0 सीजीपीए लाने की तैयारी में है। नेक की टीम का 2022 में दौरा होना है। इसके लिए महाविद्यालय को 7 मापदंड पर ग्रेड मिलती है। इनमें प्रोफेसरों की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा अन्य पहलू भी शामिल हैं। पाठयक्रम, शिक्षण-सीखना और मूल्यांकन, शोध-परामर्श एवं विस्तार, अधोसंरचना, विद्यार्थी सहायता एवं प्रगति, संचालन, नेतृत्वशीलता एवं प्रबंधन, नवाचार के मापदंड है।

16 से प्रोफेसर हो गए 4, 3527 विद्यार्थियों के लिए कमरे हैं कम

वर्ष 2006 तक महाविद्यालय में 16 स्थाई प्रोफेसर थे, लेकिन वर्तमान में मात्र 4 बचे हैं। इस कारण छात्रों की पढ़ाई अाैर गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसी तरह महाविद्यालय में 3527 छात्र हैं। इनके लिए पर्याप्त कमरे नहीं है। स्टाफ सहित विद्यार्थियों के लिए 37 कक्ष होना चाहिए। लेकिन मात्र हाल सहित 28 कमरों में व्यवस्था बनाना पड़ रही है।

कमराें की कमी दूर करने के लिए निर्माण चल रहा है

हमने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। कॉलेज में कमरों की कमी दूर करने के लिए निर्माण चल रहा है। प्रोफेसरों की कमी दूर करने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। डाक्यूमेंटेशन, गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। बी प्लस-प्लस ग्रेड लाने की तैयारियां शुरू कर दी है। डॉ. प्रभा सोनी, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय कॉलेज हरदा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-documentation-staff-shortage-and-shortage-of-rooms-make-it-difficult-to-meet-the-noble-expectations-084540-6069314.html

विश्व एड्स दिवस आज : हर साल एड्स के 17 नए रोगी, डेढ़ साल में 3 की मौत

जिले में एचआईवी की जांच के आंकड़े बढ़ने के साथ ही इसके पीड़ितों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीते 5 साल में 76,280 लोगों की जांच हुई। इनमें 86 एचआईवी पॉजिटिव निकले। बीते डेढ़ साल में 3 लोगों की इससे मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जागरूकता के लिए राज्य एड्स नियंत्रण कंट्रोल सोसाइटी की मदद से सालभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करता है। अन्य अवसरों पर विभाग भी जागरूकता की जानकारी देता है। आशा, एएनएम को भी प्रशिक्षित किया है।

3 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। तीनों को एचआईवी पॉजीटिव निकला। पहली जांच के बाद ही उनकी देखरेख शुरू कर एआरटी सेंटर से दवाएं दी गईं। नतीजा यह हुआ कि तीनों के बच्चे डिलिवरी के बाद सुरक्षित हैं। उनमें इनके कोई लक्षण नहीं मिले। समय पर जांच व उपचार के यह संभव हुआ। जिले के 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में जांच होती है।

वर्षवार जानकारी

वर्ष कुल टेस्ट पाॅजीटिव दवा ले रहे मौत हुई

2015-16 15482 18 18 00

2016-17 18542 24 24 00

2017-18 13096 19 18 01

2018-19 15307 08 08 00

2019-20 13853 17 15 02

कुल 76,280 86 83 03

ये बरतें सावधानी

शेविंग के दौरान किसी और की उपयोग की गई ब्लेड का उपयोग न करें।

एक बार उपयोग हुई सीरिंज का उपयोग न करें।

यदि गर्भवती एचआईवी पॉजीटिव है तो जांच के बाद दवाएं लें।

निजी लैब के बजाय सरकारी ब्लड बैंक से ही खून का लेन देन करें।

याैन रोग व चर्म रोगों की विशेषज्ञ से राय लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-world-aids-day-today-17-new-aids-patients-every-year-3-deaths-in-one-and-a-half-years-084532-6069313.html

नेशनल लोक अदालत में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में शनिवार को नेशनल लाेक अदालत को लेकर मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशीकला चंद्रा ने 14 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत की जानकारी दी। साथ ही इसमें राजीनामा योग्य न्यायालयों में लंबित आपराधिक एवं दीवानी प्रकरण, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण रखने का आग्रह किया। जिससे लोगों को समय पर सस्ता सुलभ न्याय मिल सकें। उन्होंने धारा 138 निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अंतर्गत चैक बाउंस के प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय के प्रकरण, ग्राम न्यायालय के प्रकरण तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में विद्युत अधिनियम के प्रकरण तथा नपा, नगर परिषदों के प्रकरण एवं जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के प्रकरण (बैंक रिकवरी डिस्पियूट) के प्रकरणों को रखने का आग्रह किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-awareness-program-organized-in-national-lok-adalat-084528-6069312.html

रमेशजी की याद में रक्तदान कर मनाया प्रेरणा दिवस

शनिवार को जिला अस्पताल में दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल के 75वें जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, 4 बजे तक 50 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में हरदा के अलावा गुजरात से आए एक युवक और सिवनीमालवा की एक महिला ने भी रक्तदान किया।

शिविर में जिले की सरकारी और निजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इनमें ज्यादातर विद्यार्थी वे थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। समाजसेवी महिलाओं विभिन्न सामाजिक संगठनों के युवाओं ने भी रक्तदान किया। मिशन 100 करोड़ की अदिति गुरु और सिवनीमालवा से आई उनकी बहन एकता शर्मा ने रक्तदान कर महिलाओंं व युवतियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। गुजरात के बड़ोदरा से आए विनोद गुजराती ने भी वापस जाने से पहले रक्तदान किया, जिससे खून किसी के काम आ सके। सामाजिक कार्यकर्ता सुष्मिता चौहान, सुषमा बिल्लोरे, विश्नोई समाज युवा मंडल के सुहागमल पवार, राजेश गोदारा, चंद्रशेखर विश्नोई, भामसं के जितेंद्र सोनी आदि ने रक्तदान किया। अस्पताल के कर्मचारी राजेश नागर ने भी रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने कहा कि रक्तदान को लेकर अब युवाओं में भ्रांति दूर हो रही है। इसलिए शिविर में 50 में से 32 युवक-युवतियां ऐसे थे, जो पहली बार स्वेच्छा से रक्तदान करने आए।

हरदा। रक्तदान करने आए लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news inspiration day celebrated by donating blood in memory of rameshji


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-inspiration-day-celebrated-by-donating-blood-in-memory-of-rameshji-084523-6069310.html

आज भी आदम की बेटी हंटरों की जद में है, हर गिलहरी के बदन पर धारियां होंगी जरूर : कुमार विश्वास

भोपाल. दैनिक भास्कर के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शनिवार को कविताओं की एक शाम कार्यक्रम हुआ। यहां सुनील जोगी, शकील आजमी, अमन अक्षर, मुमताज नसीम, हेमंत पांडे और मदन मोहन दानिश ने कविताओं से शाम रोशन की। कुमार विश्वास ने हैदराबाद की घटना पर राज गोपाल सिंह का शेर सुनाया, पढ़िए उन्हीं की जुबानी...


हम ऐसे संधिकाल में पैदा हुए...

'' मैं हमेशा जिक्र करता हूं कि रमेश जी ने अपने जीवन का जो अंतिम कवि सम्मेलन देखा था, जिसमें वो बहुत प्रसन्न थे, लगभग पचास हजार लोगों की उपस्थिति में अल्बर्ट हॉल में हमने किया था। पहली बार अल्बर्ट हॉल में लाइटिंग हुई और पहली बार वहां रात में कोई कार्यक्रम हुआ था। हमसे मुमताज नसीम पूछ रहीं थीं कि मां के पैर के नीचे जन्नत होती है, बाप के पैर के नीचे क्या होता है..? मैंने कहा जूता होता है... वो ही देखा था हमने। हम ऐसे संधिकाल में पैदा हुए जिसमें न हमें राहुल गांधी जैसा बचपन मिला और न ही अनूप जलोटा जैसा बुढ़ापा मिलने की संभावना है...।''


कुमार को याद आया किस्सा
पास से गुजरती बारात को देख कुमार विश्वास को किस्सा याद आया- तीन साल पहले मेरा एक दोस्त न्यूयॉर्क से भारत आया। जिस दिन आया उस दिन शादियां बहुत थीं। उसने मुझसे कहा- तुम लोग शादी में इतना शोर क्यों करते हो? मैंने कहा हम इस आदमी को मौका नहीं देना चाहते कि ये सोचे कि हो क्या हो रहा है, आगे क्या होगा। इतना शोर करते हैं कि उसे लगे कि सब कुछ अच्छा-अच्छा हो रहा है। मतलब ऐसा माहौल बना देते हैं कि देवेंद्र फडणवीस की शपथ के लिए सबने बधाई दे दी, कि होगी ही होगी। पता ही नहीं लगा कि जिस अजीत पवार के चक्कर में है, उनका चाचा बहुत ऊंची रकम है। पहली बार भाजपा को पता चला कि हर चाचा शिवपाल नहीं होता...।


इसके बाद उन्होंने कवि हेमंत पांडे को आमंत्रित किया
हेमंत ने पढ़ा- मोदी ने सफाई अभियान छेड़ रखा है। मैं उप्र से हूं। हमारे यहां पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। विधायक जी ने
पौधा लगाया, जिसे आधे घंटे में बकरा खा गया। शाम को विधायक जी ने बकरे को खा लिया।


हैदराबाद में हुई घटना का जिक्र किया
आगे कुमार विश्वास ने हैदराबाद में हाल ही में घटी घटना का जिक्र करते हुए कहा- जानवरों का इलाज जिस बच्ची ने सीखा था, वो मनुष्य के अंदर के जानवर को पहचानने में नाकाम रही। दुर्भाग्य है कि वहां के गृहमंत्री कह रहे हैं कि उसने हमें फोन क्यों नहीं किया। यहां प्रशासन के लोग भी बैठे हैं, ये तो हुजूर आप खुद से पूछिए, थाने खुद से पूछें, पुलिस अधिकारी खुद से पूछें, वो दिन इस देश में कब आएगा, जब इस देश के लोग अपने परिवार से ज्यादा आप पर भरोसा करना सीख जाएंगे। मुझे राज गोपाल सिंह का शेर याद आ रहा है - मौन ओढ़े है सभी, दुश्वारिया होंगी जरूर, राख के नीचे दबी चिंगारियां होगी जरूर, और आज भी आदम की बेटी हंटरों की जद में है, हर गिलहरी के बदन पर धारियां होंगी जरूर।


सुनील जोगी ने सुनाया
पद्मश्री कवि सुनील जोगी ने सुनाया- एक लड़की की विदाई पर छोटा भाई पिता से बोला- पापा दीदी रो रही है और जीजा जी नहीं रो रहे। पिता ने समझाया बेटा दीदी तो केवल गेट तक रोएगी, जीजा जिंदगी भर रोएगा। सियासत से जो़ड़ते हुए उन्होंने कहा- उप्र में योगी जी ने एंटी रोमियो स्क्वाड लागू किया। मैंने पूछा क्यों ? उनका जवाब था- चाहत के समंदर में उतरने नहीं दूंगा, महबूब की गलियों से गुजरने नहीं दूंगा, इक रोमियों से योगी जी ने बात यह कही, जो मैंने न किया वो तुम्हें करने नहीं दूंगा। हैदराबाद पर हुई घटना पर उन्होंने सुनाया - कभी दामिनी, कभी प्रियंका... कभी निर्भया, गली-गली रावण की लंका... उठो बेटियों खड़ग उठा लो, बन दुर्गा अवतारी...।


शकील आजमी ने पढ़ा
गीतकार और शायर शकील आजमी ने सुनाया- मरके मिट्‌टी में मिलूंगा खाद हो जाऊंगा मैं, फिर खिलूंगा शाख पर आबाद हो जाऊंगा मैं...। बार बार मैं आऊंगा तेरी नजर के सामने, फिर एक रोज तेरी याद हो जाऊंगा मैं..। तेरे सीने में चुपके से उतर आऊंगा..। इसके बाद उन्होंने सुनाया- गुजरता है मेरा हर दिन, मगर पूरा नहीं होता, मैं चलता जा रहा हूं और सफर पूरा नहीं होता...। वो चोटी की बनावट हो, कि टोपी की सजावट हो, इसी क्रम में उन्होंने बिना इंसानियत के कोई सर पूरा नहीं होता। खुदा भी खूब है, भगवान की मूरत भी सुंदर है, मगर जब मां नहीं होती तो घर पूरा नहीं होता।


दानिश, मुमताज और अमन अक्षर ने भी पेश की रचनाएं
कविताओं की इस शाम में मदन मोहन दानिश और मुमताज नसीम ने भी अपने कलाम पढ़े। मदन मोहन दानिश ने पढ़ा- तुम अपने आप पर एहसान क्यों नहीं करते, किया है इश्क तो एलान क्यों नहीं करते...। मुमताज नसीम के एक शेर ने बहुत तालिया बटोरीं। उन्होंने पढ़ा -आज इकरार कर लिया हमने, खुद को बीमार कर लिया हमने… अब तो लगता है जान जाएगी, तुमसे जो प्यार कर लिया हमने...। कवि अमन अक्षर ने भगवान राम की पीड़ा बताई- जग की सब पहेलियों को देके कैसा हल गए, लोक के जो प्रश्न थे वो शोक में बदल गए...।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुमार विश्वास ने हैदराबाद की घटना पर राज गोपाल सिंह का शेर सुनाया
उत्तर प्रदेश के कवि सुनील जोगी
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
Even today, Adam's daughter is in the JD of hunters, there will be stripes on the body of every squirrel: Kumar Vishwas
पद्मश्री कवि सुनील जोगी
गीतकार और शायर शकील आजमी


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/dainik-bhaskar-prerna-utsav-126176163.html