आगर मालवा | उचित व्यवहार से दीर्घायु व स्वस्थ रहा जा सकता है। योग से शांति व स्फूर्ति मिलने के साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। आत्मा से परमात्मा तक पहुंचना ही योग है।
यह बात गत दिवस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय योग वर्ग (शिविर) का शुभारंभ करते हुए अखिल भारतीय योग प्रमुख स्थाणु मूर्ति ने कही। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इस शिविर में मालवा प्रांत के स्कूलों से आए 40 शिक्षार्थी शामिल हुए। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रांत प्रमुख पंकज पंवार ने कहा कि तीन दिवसीय आपने जो सीखा है वह समाज में बांट कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सहयोग प्रमुख हरीश श्रीवास्तव, विभाग समन्वयक विष्णु नरोलिया व संस्था प्राचार्य जगदीश शर्मा मंचासीन रहे। संचालन महेंद्र सिंह
मंडलोई ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-to-reach-god-from-soul-is-yoga-idol-063029-6721984.html
No comments:
Post a Comment