अशोकनगर| विवाह समारोह के बाद अपने घर लौटी एक विवाहिता ने जैसी ही घर में अंदर जाते ही चिमनी जलाई चिमनी की आग उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिससे वह 40 प्रतिशत तक झुलस गई। सिटी कोतवाली के तहत त्रिलोकपुरी काॅलोनी निवासी विमलाबाई प|ी बबलू जोगी 30 साल बुधवार रात शादी से वापस अपने घर आई थी, तब वहां अंधेरा था किसी तरह माचिस ढूंढकर उसने चिमनी जलाने तीली जलाई। इसी दौरान उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-scorching-marriage-while-burning-chimney-063039-6731010.html
No comments:
Post a Comment