Friday, February 28, 2020

महान वैज्ञानिकों ने जो खोज की उनसे छात्र-छात्राओं को कराया अवगत


फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह को पॉलीटेक्निक कॉलेज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस मौके पर ब्रेक - थ्रू साइंस सोसाइटी ने एक सेमिनार का आयोजन किया। सेमीनार में सोसाइटी के स्टेट कॉर्डिनेटर विकास बंसल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

श्री बंसल ने बताया कि भारत के महान शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के प्रयासों से देश में वैज्ञानिक शिक्षा का समावेश पाठ्यक्रम होने की जानकारी दी। इस मौके पर भारत के महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट, आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय, मेघनाथ साहा, जगदीशचंद्र बोस आदि के विज्ञान के क्षेत्र में की गई खोजो की जानकारी दी गई। सेिमनार में महाविद्यालय के व्याख्याता अनिल धकाते ने दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमे अपने अन्दर वैज्ञानिक सोच पैदा करना चाहिए जिससे हम समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर हो सकें। इस मौके पर एसके राजोरिया एवं डॉ. अर्चना ने भी अपने विचार रखे। संचालन ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की जिला प्रभारी कृष्णा बैरागी ने और संयोजन नीरज सोनी ने किया | इस अवसर पर विवेकानंद स्कूल, संस्कार अकादमी, लायंस स्कूल, ब्लूचिप स्कूल के विज्ञान शिक्षक एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।

कॉलेज के प्राचार्य केएन झा ने कहा की इस सेमीनार के माध्यम से छात्र- छात्राओं में विज्ञान विषय पड़ने की रूचि बढ़ेगी और अभियांत्रिकी के विषयों को भी वैज्ञानिक आधार पर समझ सकेंगे। इस दौरान मोनेश जैन, प्रिया मनोरिया, रूपल पुरोहित, आशु गुरहा, अंकुर सोनी, प्रशांत रघुवंशी, विकास रजक आदि मौजूद रहे।

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सेमिनार में मौजूद छात्र-छात्राएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news students made aware of the discovery made by great scientists


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-students-made-aware-of-the-discovery-made-by-great-scientists-063026-6739032.html

No comments:

Post a Comment