Sunday, May 31, 2020

होटलों में ठहरे अफसरों और डॉक्टरों को भी जाना होगा घर, कोरोना संदिग्ध अब सिर्फ होम क्वारेंटाइन होंगे

शहर में क्वारेंटाइन सेंटर के लिए अधिग्रहित किए गए होटल, धर्मशाला, मैरिज गार्डन का अधिग्रहण सोमवार से खत्म हो जाएगा। यहां रह रहे कोरोना ड्यूटी वाले अफसरों, कर्मचारियों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा, कोरोना के संदिग्ध मरीज अब घरों में ही क्वारेंटाइन होंगे। उन्हें अन्य किसी क्वारेंटाइन सेंटर नहीं भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। भोपाल एडीएम सतीश कुमार एस. ने बताया कि होटल, लॉज और धर्मशाला में भोपाल के जो कर्मचारी क्वारेंटाइन थे, उन्हें सोमवार से होम क्वारेंटाइन करेंगे। जबकि जिनके पास भोपाल में होम क्वारेंटाइन की सुविधा नहीं है, उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट करेंगे।

दो माह से घर से दूर रह रहे अफसर
जहांगीराबाद में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए एमपी नगर, भोपाल टॉकीज, बस स्टैंड के होटलों में बाहर से आए डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ को ठहराया गया था। फील्ड में काम कर रहे कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर दो महीने से घर नहीं जा पा रहे हैं। वे किसी न किसी होटल में रुके हुए हैं। अब इन्हें ये जगह खाली करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवारा स्थित कटेंटमेंट एरिया


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/officers-and-doctors-staying-in-hotels-will-also-have-to-go-home-corona-suspects-will-now-only-be-home-quarantine-127361592.html

आज से भोपाल सहित प्रदेश के 25 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

पूर्वी-मध्य अरब सागर में डिप्रेशन के कारण एक समुद्री तूफान बन रहा है जो अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदलकर उत्तर दिशा में गति करेगा। इसके 3 या 4 जून को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र के तट क्षेत्र से टकराने के आसार हैं। इसका असर मप्र पर भी रहेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि तूफान से सोमवार शाम से मंगलवार तक भोपाल सहित प्रदेश के 25 जिलों में तेज बारिश, आंधी चलने और बिजली गिरने का अनुमान है। माैसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि साेमवार से एक हफ्ते तक गुजरात से सटे उज्जैन एवं इंदाैर संभाग के इलाकाें में 3, 4, 5 जून काे तेज बारिश हाेने और 60- 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने का अनुमान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/from-today-rain-and-rain-in-25-districts-of-the-state-including-bhopal-127361518.html

कंटेंनमेंट क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश में बिना पास कहीं भी घूमें; भोपाल में 8 जून से शॉपिंग माॅल, धार्मिक स्थल खुलेंगे; स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

प्रदेश सोमवार से अनलॉक होना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा की कि प्रदेश में रेड और ग्रीन जोन नहीं होंगे। सिर्फ कंटेनमेंट क्षेत्र होंगे। उन्हें छोड़ बाकी प्रदेश आवागमन, व्यापार के लिए खुल जाएगा। राज्य के भीतर-बाहर बिना पास आ जा सकेंगे। कंटेनमेंट क्षेत्र में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में नगर निगम सीमा के भीतर निजी व सरकारी दफ्तर (कंटेनमेंट को छोड़कर) 50%, जबकि शेष प्रदेश में 100% कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे।

कर्मचारियों के भोजन के अवकाश का समय अलग-अलग होगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक बसें इंदौर, उज्जैन, भोपाल को छोड़कर बाकी संभागों में 50% क्षमता के साथ चलेंगी। अंतरराज्यीय बस संचालन पर फैसला 7 जून के बाद होगा। सीएम ने कहा कि कोरोना पर काफी हद तक विजय पा ली है। फिर भी सावधानी जरूरी है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे बिना स्वास्थ्य कारण के बाहर नहीं निकलें।

भोपाल, इंदौर में सभी दफ्तर 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे, बाकी जगह 100%

रेस्टोरेंट, होटल सब खुल जाएंगे
कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर 8 जून से धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल खुल जाएंगे। लेकिन, पूरे प्रदेश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

स्कूल-कॉलेज पर फैसला जुलाई में
12वीं की परीक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि खोलने का फैसला सभी पक्षों की राय के बाद जुलाई में लिया जाएगा।

इन पर प्रतिबंध जारी
सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, सभा कक्ष, मैरिज गार्डन, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियां।

बाजार 7 बजे ही बंद होंगे, प्रदेश से बाहर जाने के लिए लगेगा ई-पास, ऑनलाइन आवेदन होगा
केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार भोपाल में बाजार पहले की तरह शाम 7 बजे बंद हो जाएंगे। हालांकि आवाजाही रात नौ बजे तक रह सकेगी। उधर, भोपाल के रहवासी मध्यप्रदेश के किसी भी जिले में बिना ई-पास के यात्रा कर सकेंगे। प्रदेश से बाहर जाने के लिए पोर्टल mapit.gov.in/covid-19/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। -अनलॉक 1 को लेकर जनता के सवाल, प्रशासन के जवाब |



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल में साकेत नगर कन्टेन्टमेंट एरिया।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/take-a-walk-anywhere-in-the-region-except-in-the-container-area-shopping-malls-religious-places-will-open-in-bhopal-from-8-june-schools-and-colleges-will-remain-closed-127361559.html

दिन के तापमान में लगातार तीसरे दिन दर्ज की गई गिरावट, पारा 40.6 डिग्री पर पहुंचा

पूरा मई बीत गया लेकिन, इस बार एक भी दिन लू नहीं चली। दिन के तापमान में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट रही। रविवार काे दिन का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। 6 साल बाद ऐसा हुआ है, जब मई में लू नहीं चली। बीते 9 साल में यह तीसरा माैका है जब गर्मी सामान्य रही। इससे पहले 2012 और 2014 में भी मई महीने ने माेहलत बख्शी थी। इस बार अप्रैल से ही माैसम के तेवर नरम थे। मई का पहला पखवाड़ा भी सामान्य ही बीता। पहले पखवाड़े में मई में सबसे ज्यादा तापमान 9 मई काे 42.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

नाै तपा से तीन दिन पहले 22 मई काे सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री पर पहुंचा था। एक दिन बाद 24 मई काे तापमान सीजन में पहली बार 44.1 डिग्री पर पहुंच सका। 25 मई से शुरू हुए नाैतपे के पहले दिन पारा 44.5 डिग्री पर पहुंचा, जाे सबसे ज्यादा रहा। इसके बाद माैसम के तेवर नरम पड़ने लगे।

2016... 46.70 तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड
2012 से लेकर अब तक इन 9 सालों में 2016 में 20 मई काे दिन में पारा 46.7 डिग्री पर पहुंच गया था। भाेपाल में दिन का सबसे ज्यादा तापमान का यह ऑल टाइम रिकॉर्ड है। इसके दाे साल बाद 2018 में मई सबसे ज्यादा तपा था। छह दिन लगातार पारा 44 डिग्री पार रहा था और चार दिन लू चली थी।

- वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसारअरब सागर से नमी आती रही, इसके कारण भी दिन ज्यादा नहीं तपे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/day-temperature-recorded-for-the-third-consecutive-day-mercury-reached-406-degrees-127361478.html

यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन, भोपाल में 22 गाड़ियों के हाल्ट हबीबगंज में भी रुकेंगी 8 ट्रेनें

रेलवे सोमवार से स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए कम से कम डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा। हालांकि जो यात्री ट्रेन की रवानगी से 10 मिनट पहले भी पहुंचते हैं, उन्हें अपनी थर्मल स्क्रीनिंग का प्रमाण दिखाना पड़ेगा। इसके बाद वे भी यात्रा कर सकेंगे। हबीबगंज स्टेशन से दो ट्रेनें शुरू होंगी। पहली हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस व दूसरी हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस।

वहीं, सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें आते-जाते वक्त हबीबगंज में हाल्ट लेंगी। जबकि 11 जोड़ी यानी 22 ट्रेनें आते-जाते वक्त भोपाल स्टेशन पर स्टॉपेज लेकर जाएंगी। वैसे सामान्य दिनाें में भाेपाल से करीब 138 ट्रेनें राेज गुजरती हैं। लाॅकडाउन के बाद देश भर में 200 स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। सामान्य दिनाें में इनकी संख्या करीब 3500 रहती है।


रेल अधिकारियों का कहना है कि आखिरी समय पर पहुंचने वाले यात्रियों के कारण भागदौड़ मच सकती है और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए रेलवे ने डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित किया है।

दोनों स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग की तैयारियां पूरी

दोनों स्टेशन पर आने और जाने की व्यवस्था
भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 व 6 दोनों ओर से एंट्री रहेगी, जबकि बाहर प्लेटफॉर्म-6 की ओर से निकलना पड़ेगा। हबीबगंज स्टेशन पर भोपाल एंड पर बने सब-वे से यात्री आना-जाना कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल के लिए श्रमिक ट्रेन कल
पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए भोपाल से मंगलवार को श्रमिक विशेष ट्रेन रवाना होगी। इच्छुक पोर्टल https://ift.tt/3chG2dD पर पंजीयन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हबीबगंज रेलवे स्टेशन


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/passengers-will-have-to-arrive-one-and-a-half-hours-before-the-station-bhopal-will-have-8-trains-halting-8-trains-at-habibganj-127361427.html

सड़क किनारे फेंकी शराब की बोतलें, राहगीर परेशान

नावड़ातौड़ी रोड पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग रहा है। यह शराब पीकर सड़क किनारे खाली बोतलें व पाउच फेंक रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। सुबह की सैर पर जाने वाले महेंद्र कुशवाह, संजय कुशवाह, पंढरी कुशवाह व सोमेश कुशवाह ने बताया नवलपुरा से फिल्टर प्लांट तक यह सामग्री पड़ी देखी जा सकती है। शराब की टूटी बोतलों के कांच पैरों में चुभ रहे हैं। प्लास्टिक के पाउच से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रशासन व आबकारी विभाग को कार्रवाई करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/bottles-of-liquor-thrown-on-the-road-passers-by-upset-127361977.html

अधिक शराब पीना बना मौत की वजह, चाय की दुकान खोलने आए युवक ने दी सूचना

फ्रीगंज में रविवार सुबह चाय की दुकान के पास एक व्यक्ति की लाश मिली। शनिवार रात को अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन रोड पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

फ्रीगंज रोड पर चाय की दुकान चलाने वाले शिवम परिसर निवासी महेश पिता दयाराम ने पुलिस को बताया कि सुबह दुकान खोलने आए तो पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति मृत मिला उसने लाइनिंग वाला शर्ट और मठ में लाल रंग की पैंट पहन रखी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बेड़ली के तालाब में डूबे किशोर की मौत
वगढ़ के पास ग्राम बेड़ली के तालाब में रविवार दोपहर को नहा रहे किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बेड़ली निवासी 15 वर्षीय अर्जुन पिता जीवणा रविवार दोपहर को गांव के बच्चों के साथ बेड़ली तालाब में नहा रहा था। गहरे पानी में डूबने पर बच्चों ने परिजन को बताया। गांव वालों ने पानी से शव निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सैलाना अस्पताल भिजवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/drinking-more-alcohol-became-the-reason-for-death-the-young-man-who-came-to-open-the-tea-shop-informed-127361968.html

औषधी से निर्मित कंडों से दी आहुतियां

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान के तहत रविवार को नगर के करीब 1500 घरों में यज्ञ हुआ। यज्ञ में हवन सामग्री के साथ नीम, तुलसी, गिलोय व बिल्वपत्र के अर्क, गोमूत्र व गोबर से निर्मित कंडों से आहुतियां देकर विषाणु की रोकथाम की गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ देवता से कोरोना से सुरक्षा व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
सुबह 8 बजे से गायत्री परिजन घर-घर पहुंचे। वैदिक पूजन के बाद यज्ञ करवाया गया। मां त्रिवेणी मित्रमंडल सदस्यों ने नगर सहित टेमला, पीठा, पचंबा आदि गांवों में औषधीयुक्त कंडों का वितरण किया। मंडल के चंपालाल वर्मा व संजय झावरे ने कंडे वितरण के दौरान हवन पद्धति भी बताई।

गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ पूर्ण
मंडलेश्वर | नगर की श्रीनगर कॉलोनी के 51 घरों में गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें गायत्री परिजनों ने शासन के निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। घरों में परिजनों के साथ रविवार को सुबह 8 बजे 10 बजे तक यज्ञ किया। गायत्री परिजन सुदेश भालसे ने बताया गायत्री यज्ञ करने से आध्यात्मिक बल मिलता है। कोरोना महामारी से बचाव में सहायता मिलती है।
सोनखेड़ी में 125 परिवारों ने किया यज्ञ

कसरावद | रविवार को तहसील मुख्यालय सहित गांवों में गायत्री यज्ञ कर विश्व कल्याण के निमित्त आहुतियां दी गई। तहसील में सबसे ज्यादा यज्ञ ग्राम सोनखेड़ी में हुए। यहां लगभग 125 परिवारों ने इसमें भाग लिया। कसरावद के 80, बामंदी व रेगवां के 100-100, खामखेड़ा व अन्य गांवों के 300 घरों में यज्ञाचार्यों ने यज्ञ करवाएं। तहसील संयोजक संजय शर्मा ने बताया शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर पर्यावरण शोधन, कोरोना वायरस को वातावरण से नष्ट करने व राष्ट्र को सशक्त व समर्थ बनाने के उद्देश्य से यह विश्व स्तरीय आयोजन किया गया।

घरों में तैयार की वेदी, पूजन के बाद दी आहुतियां

गोगावां/भगवानपुरा | आदिवासी बहुल भगवानपुरा तहसील के ग्राम सुखपुरी के हर घर में यज्ञ किया गया। पूर्व सरपंच धर्मेंद्र मंडलोई ने बताया घर में वेदी तैयार की गई। यज्ञ में मंत्रों से आहुतियां देकर कोरोना को जड़ से मिटाने और क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना की गई। यज्ञ समापन पर गायत्री माता की आरती की। गोगावां तहसील मुख्यालय के अलावा मोहम्मदपुर, सिबार, बैजापुर, सुरपाला, शाहपुरा, दयालपुरा, बेहरामपुर टेमा, सगूर भगूर, बलखड़िया, टेमरनी, घुघरियाखेड़ी, बिलाली आदि गांवों में साधकों ने पहुंचकर यज्ञ करवाए। तहसील सहसंयाेजक कुलदीपसिंह चौहान ने बताया कोरोना से मुक्ति के साथ पुलिस, नर्सिंग स्टॉफ, सफाईकर्मी व समाजसेवकों के उज्ज्वल भविष्य और विश्व मंगल की कामना की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र से आहुति दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यज्ञ देवता से कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/drugs-made-from-condoms-made-127361971.html

सीवरेज का काम शुरू

नगर पालिका के माध्यम से बंद सीवरेज का काम कुछ जगह शुरू हुआ है। पुराने एसपी कार्यालय के सामने काम किया है। यहां लाइन खोदकर पाइप डाले हैं। कुछ जगह काम अधूरा है। बारिश के पहले काम पूरा नहीं हुआ तो लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/sewerage-work-started-127361954.html

10 से ज्यादा वाहनों पर चालानी कार्रवाई

कोरोना मरीज बढ़ने के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसमें 10 से ज्यादा वाहनों पर चालानी कार्रवाई हुई है। रविवार को कई जगह वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई की है। इसमें 7 वाहनों के चालान बनाए हैं। इसके अलावा शनिवार रात को भी कार्रवाई की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/deferment-action-on-more-than-10-vehicles-127361948.html

7 दिन ऑनलाइन सीखी संस्कृत

संस्कृत भारती खरगोन विभाग का संस्कृत वर्ग में 25 से 31 मई तक ऑनलाइन “संस्कृतं संभाषणम्’ प्रशिक्षण हुआ। प्रतिदिन 2 घंटा संस्कृत सीखने व उसे व्यवहार में लाने पर बात की गई। प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षण कार्य महेंद्र मिसर व अंबाराम गोखले ने किया। खरगोन व बड़वानी जिलों के 50 से ज्यादा प्रशिक्षु ऑनलाइन शामिल हुए। जयश्री चौहान ने संस्कृत श्लोक पाठ कराया। शुरुआत डॉ हेम शर्मा उज्जयिनी ने की। वर्ग का समापन रविवार को संगठन मंत्री प्रमोद पंडित ने किया। संचालन विभाग संयोजक राजेश जोशी ने किया। आभार मथुरालाल दांगोडे ने माना। विभाग संयोजक के मुताबिक लॉकडाउन में ऐप के माध्यम से घर पर बैठकर लोगों ने संस्कृत पढ़कर समय का सदुपयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अाॅनलाइन प्रशिक्षण देते महेंद्र मिसर।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/7-days-learned-sanskrit-online-127361941.html

शॉर्ट फिल्म में कोरोना योद्धाओं को भोलेनाथ के रूप में दिखाया

कोरोना वायरस पर सेगांव कस्बा सहित जिले के कुछ युवा कलाकारों ने एक शार्ट फिल्म “केदारा-2’ तैयार की है। इस फ़िल्म में कोरोना योद्धाओं को भगवान भोलेनाथ के रूप में दिखाया गया। जो एक मजदूर के सपने में आकर उसका मनोबल बढ़ा रहे हैं। फिल्मांकन नीतीश ठाकुर खरगोन व स्क्रीन प्ले नगर के हर्ष दसौंधी ने किया है। ठाकुर व दसौंधी ने बताया ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में 25 व 26 मई को फिल्मांकन किया गया है। इस फिल्म में विजेंद्र फूलकर व अक्षय दसौंधी ने अभिनय किया है।
फ़िल्म में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया
मुंबई के टीवी कलाकार हेमंत भारती ने अपनी आवाज देकर फ़िल्म को खास बनाया। फ़िल्म में महेश्वर के स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया है। पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने फिल्म बनाने में पूरा सहयोग दिया। फ़िल्म में महेश्वर थाना व अस्पताल को भी दिखाया गया है। यह फ़िल्म सोशल मीडिया पर 2 जून को प्रसारित की जाएगी। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का दावा है यह मध्य प्रदेश की पहली शॉर्ट फिल्म बताई जा रही है।

ऐसी है 6 मिनट की फिल्म की कहानी
6 मिनट की शॉर्ट फ़िल्म में कोरोना योद्धाओं के अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने की भरपूर कोशिश को दर्शाया गया है। महेश्वर व आसपास फ़िल्म का निर्माण हुआ। लॉकडाउन के चलते शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। शूटिंग के दौरान ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर आदि के उपयोग के साथ जागरूकता फैलाई गई। इसके पोस्टर व प्रोमो को लाइक किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The short film featured the Corona warriors as Bholenath


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-short-film-featured-the-corona-warriors-as-bholenath-127361932.html

हैंडपंपों ने छोड़ा साथ, 5 हैंडपंप में से 2 खराब, 3 में कम आता है पानी

क्षेत्र का भू-जल स्तर कम होने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। नाहरपुरा पंचायत के दौलतपुरा मुनिया और भूरिया का माल में कुल 8 हैंडपंप हैं। जल स्तर नीचे होने के साथ कुछ हैंडपंप पानी रुक-रुक कर आता है तो कुछ खराब हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कच्चे कुएं से पानी ला रहे हैं। दौलतपुरा मुनिया गांव की आबादी 400 के करीब है। यहां 450 मवेशी हैं। 5 हैंडपंप में से 2 खराब हैं। 3 में पानी कम आता है। भूरिया का माल में 3 हैंडपंप हैं 2 खराब हैं एक में पानी कम है। यहां भी कच्चे कुएं से पानी भरते हैं। वहां की आबादी 350 करीब हैं। पेयजल की समस्या ग्रामीणों ने कलेक्टर रुचिका चौहान को भी बताई थी। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र हैंडपंप में पाइप बढ़वा देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
With 2 hand pumps, 2 out of 5 hand pumps go bad, 3 have less water


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/raoti/news/with-2-hand-pumps-2-out-of-5-hand-pumps-go-bad-3-have-less-water-127361950.html

दूसरे राज्यों में प्रमोशन मिला, प्रदेश सरकार हमारे साथ कर रही खिलवाड़

कोरोना महामारी में देश के कई प्रदेशों में हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को प्रमोशन मिला है या परीक्षा स्थगित की गई है। जबकि प्रदेश सरकार ने दोनों राहत देने से इंकार किया है। इसके विरोध में विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की है। साथ ही कहा है कि हजारों विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान कोरोना हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
छात्र अक्षांश भगोरे, श्याम पाटीदार, भूपेंद्र यादव, शुभम पाटीदार ने वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें उनका सवाल है कि कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बचाव की कवायद में जब अन्य प्रदेश में हायर सेकंडरी 12 वी की परीक्षा नहीं ले रहे हैं। कुछ जगह प्रमोशन दिया है। एेसे में मध्यप्रदेश सरकार ऐसा कदम क्यों उठा रही है। जिससे कोरोना फैलने का खतरा पैदा होगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को संक्रमण हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। क्योंकि संक्रमण की कोई पहचान नहीं है। अतुल पाटीदार, शुभम परते, शैलेंद्र पटोदे व प्रकाश पाटीदार ने कहा कि हमारी मांग जल्दी पूरी की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/promotion-received-in-other-states-the-state-government-is-playing-with-us-127361925.html

कंटेनमेंट एरिया छोड़ शहर में सभी दुकानें, दफ्तर खोलने का सुझाव

शहर में किस तरह राहत दी जाए, इसे लेकर रविवार को रेसीडेंसी कोठी पर जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर को खोलने को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि केंद्र की गाइडलाइन को लेते हुए कंटेनमेंट एरिया (मध्य क्षेत्र-जोन वन) को छोड़कर अन्य एरिया (सिटी एरिया व आउटर एरिया) को पूरी तरह से खोल देना चाहिए। इसमें किराना दुकान, मोबाइल, कम्प्यूटर के साथ ही अन्य जरूरी सभी सेवाओं, वस्तुओं वाली दुकानें शामिल हाें। साथ ही निजी दफ्तर भी खुल जाने चाहिए, भले ही पहले चरण में कम क्षमता के साथ ही इन्हें खोला जाए।

पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी के साथ ही अन्य सभी जनप्रतिनिधियों ने खुलकर कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा जगह-जगह किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उनकी सब्जी, फल जब्त किए जा रहे हैं। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इससे प्रशासन, निगम की छवि खराब हो रही है और किसानों का नुकसान हो रहा है। बैठक के बाद कलेक्टर मनीष सिंह व निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए कि अब फल-सब्जी जब्त नहीं होंगे।


सैलून, लोकल परिवहन खोलने का सुझाव नहीं : हालांकि बैठक में सैलून, पार्लर खोलने का सुझाव नहीं दिया गया। प्रशासन ने भी कहा कि इससे संक्रमण का खतरा रहता है। वहीं, लोकल परिवहन टैक्सी आदि पर बात आई कि इस पर 8 जून के बाद सोचा जा सकता है। अभी शहर खोलने के बाद सात दिन तक इसका असर देखा जाए।

और बैठक का असर... डोर टू डोर सब्जी और फल की व्यवस्था भी जल्द होगी बंद

राऊ को पूरी तरह खोलने की मांग, महू को अभी लॉकडाउन में रखने की सलाह
मधु वर्मा ने राऊ को पूरी तरह खोलने की मांग की। हालांकि महू विधायक उषा ठाकुर ने महू को अभी लॉकडाउन में रहने की ही सलाह दी। विधायक मालिनी गौड़ ने बंबई बाजार, टाटपट्टी बाखल और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नयापुरा जैसे कंटेनमेंट एरिया को बंद ही रखने का सुझाव दिया। विधायक रमेश मेंदोला ने लोडिंग रिक्शा को पूरी तरह से छूट देने की मांग की, जिससे लोगों को काम मिले। वहीं, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने राशन प्रणाली की दुकानों से सामान्य व्यक्ति को भी राशन देने की मांग करते हुए सुझाव दिया कि संबल योजना के तहत रजिस्टर्ड लोगों की जोनवार सूची है, इसके आधार पर राशन दिया जाए।

डोर टू डोर सब्जी और फल के ऑर्डर तीन गुना तक कम हुए
निगम द्वारा सब्जी जब्त करने के आदेश वापस लिए जाने के बाद यह तय हो गया है कि डोर टू डोर सब्जी और फल की व्यवस्था को भी बंद कर दिया जाएगा। लोगों द्वारा इसके ऑर्डर भी तीन गुना कम हो चुके हैं। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने बताया पहले 20 से 22 हजार पैकेट के ऑर्डर सब्जियों के और 12 से 14 हजार के ऑर्डर फलों के मिलने लगे थे। अब यह संख्या तीन गुना कम हो चुकी है। सब्जियों के पैकेट के अब सिर्फ 4 से 5 हजार ऑर्डर मिल रहे हैं वहीं फलों के भी इतने ही ऑर्डर आ रहे हैं।

अवैध सब्जियों पर नियंत्रण नहीं, इसलिए धरपकड़ बंद
निगमकर्मियों द्वारा की जा रही फल व सब्जी की छीनाझपटी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने तथा सब्जी के दाम पैकेट में ज्यादा होने के कारण रविवार को अचानक से इस व्यवस्था पर ब्रेक लग गया। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने निगम के समस्त रिमूवल अधिकारी, सुपरवाइजर ,समस्त सीएसआई, दरोगा को निर्देशित करते हुए कहा कि अब शहर में सब्जी और फल पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suggestion to open all shops, offices in the city except container area


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/suggestion-to-open-all-shops-offices-in-the-city-except-container-area-127361902.html

बिगड़ी पेयजल आपूर्ति अब पटरी पर लौटी

उमरखली रोड स्थित नगर पालिका के बैराज में पानी का लेवल कम होने से दो दिन से शहर की पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। मोटर पंप नहीं चलने से शहर के कई हिस्सों में पानी नहीं बंटा। 10 फीट गहराई वाले बैराज में पानी का लेवल 5 फीट पहुंचने से एक पंप का पाइप नीचे किया गया। उसके बाद दोनों पंप चलाकर टंकियाें में पेयजल पहुंचाया। शनिवार को जिन क्षेत्रों में पानी बंटना था वहां रविवार को पेयजल वितरण किया गया। बैराज का जलस्तर घटने के कारण देजला देवाड़ा जलाशय से 0.5 एमसीएम पानी छुड़वाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-deteriorated-drinking-water-supply-is-now-back-on-track-127361912.html

6 ग्रहों का वक्री होना शुभ संकेत नहीं

5 जून से 5 जुलाई के बीच 31 दिन के अंदर 3 ग्रहण पड़ेंगे। 5 जून चंद्र ग्रहण, 21 जून सूर्य ग्रहण व 5 जुलाई को भी चंद्र ग्रहण। 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट का होगा। ज्योतिषियों का कहना है एक माह में 3 ग्रहण व 6 ग्रहों का वक्री होना शुभ संकेत नहीं है। प्राकृतिक आपदा, महामारी से जनजीवन अस्त व्यस्त होने की आशंका है।
ज्योतिषि डॉ बसंत सोनी बताते हैं 21 जून के सूर्य ग्रहण का सूतक 20 की रात 10.13 बजे से लगेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू होता है। 21 जून सुबह 10.10 बजे ग्रहण का स्पर्श काल होगा। सुबह 11.48 बजे मध्यकाल। दोपहर 1.37 बजे पर ग्रहण का मोक्ष (शुद्धि) काल होगा। डॉ सोनी के मुताबिक 1 माह में 3 ग्रहण व एक साथ 6 ग्रह बुध, शुक्र, शनि, गुरु, राहु व केतू का वक्री होना शुभ संकेत नहीं है। इससे प्राकृतिक आपदा, महामारी, तूफान, युद्ध आदि की आशंकाएं हैं। इसके दुष्प्रभावों को ईष्ट आराधना, जप, हवन से कम किया जा सकता है।
जानिए... सूर्य ग्रहण का राशियों पर यह रहेगा प्रभाव
सूर्य ग्रहण मेष, सिंह, मकर व कन्या राशि के लिए शुभ, वृष, तुला, कुंभ व धनु राशि के लिए सामान्य व मिथुन, वृश्चिक, मीन व कर्क राशि के लिए अशुभ बताया जा रहा है। जिनके लिए ग्रहण अशुभ है, वे ग्रहण के दर्शन न करें। नवविवाहिता स्त्री,व्यापारी, मंत्री, आदि के लिए ग्रहण अच्छा नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/6-planets-retrograde-is-not-auspicious-sign-127361903.html

प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं होने पर फांसी लगाई, तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृत युवक

शुभ विहार काॅलोनी में शनिवार रात को युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं होने के कारण उसने यह कदम उठाया। स्टेशन रोड पुलिस जांच कर रही है।
एसआई आरएस नागर ने बताया जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतक 29 वर्षीय शैलेष पिता महेशकुमार चौरसिया का शव परिजन को सौंप दिया। पिता महेश चौरसिया ने पुलिस को बताया उनके तीन बेटे अभिषेक, अनुराग एवं शैलेष हैं। बड़ा बेटा अभिषेक नायब तहसीलदार की परीक्षा में चयनित हुआ था।

मझला बेटा अनुराग बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करता है। छोटा बेटा बीई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार सुबह 9:30 बजे तक नहीं उठा तो पिता ने आवाज लगाई फिर ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे को धक्का देकर कुंडी तोड़ी तो साड़ी के फंदे से शव लटका दिखा। आवाज देकर पत्नी सुनीता और बेटे अनुराग को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पिता ने बताया शैलेष ने कॉम्पीटिशन एग्जाम दी थी और शंका है कि सफल नहीं होने के तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/hanged-for-not-being-successful-in-competitive-examination-youngest-among-three-brothers-was-dead-127361958.html

ट्रैक्टर से गिरा इकलौता बेटा, रोटावेटर में फंसने से मौत

फसल बुवाई के लिए खेत तैयार करने किसान ने ट्रैक्टर चालक को रोटावेटर लेकर बुलवाया। किसान का बेटा भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिरा और रोटावेटर में जा फंसा। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम रुफाटा में हुई। पुलिस के अनुसार किसान रामलाल जमरे ने खेत सुधरवाने के लिए ट्रैक्टर चालक को रोटावेटर लेकर बुलाया था।
जमीन समतल करने के दौरान इकलाैते बेटे राजू (14) ने भी ट्रैक्टर पर बैठने की इच्छा जताई। अचानक राजू का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। रोटावेटर में फंसने से उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

करंट से किसान की मौत
भगवानपुरा | खेत पर मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 4 बजे ग्राम अंबाखेड़ा में हुई। एसआई तिलक डकसे ने बताया दिलीप पिता भावसिंह (27) कुएं पर मोटर पंप चालू करने गया था। इसी दौरान करंट लगा और वह कुएं में जा गिरा। आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे। उसको अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत : फांसी के फंदे पर झूला अधेड़ किसान
भगवानपुरा | ग्राम बहादरपुरा के एक किसान ने शनिवार की रात कसे अपने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। एसआई तिलक डकसे ने बताया रामलाल पिता शंकर गवले (55) काे रविवार सुबह परिजनों ने पेड़ पर बंधे फंदे पर लटका देखा। परिजनों के अनुसार मृतक रामलाल पर कर्ज था। पुलिस ने बताया जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फसने से इकलाैते बेटे की माैत हुई।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-only-son-dropped-from-a-tractor-died-due-to-being-trapped-in-a-rotavator-127361889.html

रतलाम में रुकेगी 12 जोड़ी ट्रेनें, भीड़ न लगे इसलिए प्लेटफॉर्मों से लेकर दोनों गेट तक बैरिकेडिंग

मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चालू होने के 21 वें दिन सोमवार से 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन और चलने लगेगी। रेलवे को इनसे बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही होने की उम्मीद है। भीड़ न लगे इसके लिए रेलवे ने रविवार को तगड़ी बैरिकेडिंग कर दी है। प्लेटफॉर्म 4, 5 व 6 से लेकर एंट्री और एक्जिट गेट तक बैरिकेड्स इस तरह लगाए गए हैं, जिससे की आने और जाने वाले यात्री अलग-अलग निकल सकें। प्लेटफॉर्म के किनारे भी छोटे बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

रविवार को रेलवे ने व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब यात्रियों की एंट्री प्लेटफॉर्म दो वाले गेट से होगी। इसके पास ही बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जिससे होकर गुजरते समय ही यात्रियों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। एक्जिट पाइंट प्लेटफॉर्म चार वाला गेट होगा।

यात्री गाड़ियों में सीट पक्की करने के लिए लगाए जाने वाले वीआईपी कोटे के लिए आवेदन रेलवे अब व्हाट्सएप पर मंगाएगा। यात्रियों को एप्लीकेशन 9752494550 पर यात्रा आरंभ करने के 24 घंटे पहले भेजना होगा। सोमवार से चलने वाली सभी ट्रेनें पूर्वनिर्धारित आपातकालीन कोटा के अनुसार ही सीट दी जाएगी।

कम हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या
महाराष्ट्र और गुजरात से होकर यूपी और बिहार की जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या आधी से भी कम रह गई है। इसका कारण संक्रमण के फैलाव को बताया जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक रोजाना 30 से 40 गाड़ियां चल रही हैं, जबकि 10 से 12 ट्रेन ही गुजर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 pairs of trains will stop at Ratlam, barricading from platforms to both gates


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/12-pairs-of-trains-will-stop-at-ratlam-barricading-from-platforms-to-both-gates-127361924.html

नगरीय निकायों व पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की कार्यवाही शुरू

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की स्थगित प्रक्रिया को 1 जून से फिर शुरू किया जा रहा है। मतदाता सूची 1 जनवरी 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार की जाएगी। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अगस्त को होगा। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड, ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 1 जुलाई 2020 को होगा। सूची मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 1 व 2 जुलाई को कराना है। 1 से 9 जुलाई तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। निराकरण 15 जुलाई तक होगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन नगरपालिका वार्डों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य विहित स्थानों पर 4 अगस्त को किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/proceedings-of-voter-list-for-the-civic-bodies-and-panchayat-elections-begin-127361877.html

ढोल बजाने वाले ने कोरोना से बचाने बनाई शॉर्ट फिल्म

शादियों में ढोल बजाने वाले एक कलाकार ने लॉकडाउन के समय का उपयोग करते हुए कोरोना से बचने का संदेश देती शॉर्ट फिल्म ‘मिस्टेक’ बनाई है। इस कलाकार का नाम है सांवलिया पंवार (38)। 13 मिनट की इस फिल्म को पंवार ने मोबाइल पर शूट किया है। स्क्रिप्ट पंवार ने ही लिखी है और निर्देशन व संपादन भी किया है।

फिल्म ‘मिस्टेक’ में बताया है कि फिजिकल डिस्टेंस नहीं रखने से किस तरह कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। निर्देशक सांवलिया पंवार बताते हैं फिल्म में राहुल पंवार, राजेश बैरागी, नवीन पांचाल, जितेंद्र व्यास के साथ मैंने भी भूमिका निभाई है। संगीत राकेश चंद्रावत ने दिया है। कैमरा संचालन मेरे साथ विशाल पंवार ने किया है। शॉर्ट फिल्म मिस्टेक यूट्यूब पर सर्च की जा सकती हैं। होमगार्ड कॉलोनी निवासी पंवार भूगोल व राजनीति शास्त्र में एमए है।

सांवलिया पंवार का सफर
राजस्थानी फिल्म पक्की हिरोगिरी, रजा मुराद के साथ फिल्म हारर वेबसाइट, मंदसौर में बनी शॉर्ट फिल्म द रियल नॉट स्लम डॉग, जावरा में बनी गर्द द पाइजन, मंदसौर में नन्ही परी और रतलाम पुलिस द्वारा बनाई शॉर्ट फिल्म यमराज में काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-drummer-made-a-short-film-to-save-corona-127361883.html

15 से ज्यादा ट्रक भर जाएं, इतने पान मसाले के पाउच मिले, कीमत पांच करोड़, नहीं था बिल

केंद्रीय एजेंसी डायरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस इंटेलीजेंस (डीजीजीएसआई) और डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) द्वारा सियागंज के पान-मसाला कारोबारी माटा परिवार पर रविवार को भी कार्रवाई जारी रही। पालदा, छावनी व अन्य जगह पर गोदामों के ठिकाने पता चल रहे हैं, जहां पर भारी मात्रा में लगभग सभी बड़े पान-मसाला ब्रांड के पाउच मिले हैं। इनकी मात्रा इतनी ज्यादा है कि करीब 15 ट्रक भर गए हैं और कार्रवाई अभी भी जारी है। इन पाउच की कीमत पांच करोड़ से ज्यादा अनुमानित है।

हालांकि दूसरे दिन कैश अधिक मात्रा में नहीं मिला है। अभी भी सर्चिंग टीम गोदामों की जांच में जुटी है। जांच के दौरान टीम द्वारा गुटखा बनाने की मशीन भी ढूंढी जा रही है। हालांकि अभी तक यह जांच में सामने नहीं आई है। माटा परिवार (गुरनोमल माटा, संजय व संदीप माटा) से उनके पलसीकर कॉलोनी स्थित सुखधाम पैलेस निवास पर पूछताछ जारी है। कारोबारी के जूनी इंदौर स्थित हरिओम ट्रेडर्स व क्रिश इंटरप्राइजेज संस्थान के साथ ही पालदा, छावनी स्थित गोदामों पर भी टीम द्वारा जांच जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/more-than-15-trucks-should-be-filled-so-many-paan-spices-pouches-were-found-the-price-was-five-crores-no-bill-127361915.html

Saturday, May 30, 2020

उम्मीद थी गर्मी में कम होगा कोरोना, हकीकत : मई में बढ़ गए 42% केस

गर्मी के साथ ही कोरोना वायरस भी खत्म हो जाएगा... ये आमजन का मिथक था जोकि टूट गया है। हकीकत ये है कि अप्रैल के मुकाबले मई महीने में 42.86 प्रतिशत ज्यादा केस सामने आए हैं। इसी महीने में एक कोरोना पॉजिटिव ने दम भी तोड़ दिया है। अब जून में संभलना बहुत जरूरी है क्योंकि इस महीने ना तो लॉकडाउन है, नहीं कोई बड़ी सख्ती, ऐसे में इस महीने केस दोगुना रफ्तार से बढ़ सकते हैं।
अप्रैल में सभी मरीज स्वस्थ होकर लौटे थे, मई में एक ने जान गंवाई :- हमारे शहर में कोरोना की शुरुआत 11 अप्रैल से हुई थी, अप्रैल के महीने में 14 मामले सामने आए थे। उम्मीद थी मई के महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो जाएगी, लेकिन मई महीने में 20 केस मिल गए हैं। यानी, 6 केस ज्यादा। मई में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हो गई है, जबकि अप्रैल के महीने में शहर के एक भी मौत नहीं थी, सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे।

अप्रैल में 14 पॉजिटिव केस सामने आए थे और मई में 20 केस निकले

रफ्तार : मई में डेढ़ दिन में मिला 1 केस

मई महीने में अब तक 20 मामले सामने आ गए हैं। प्रतिदिन के मान से देखा जाए तो औसत डेढ़ दिन में एक नया केस सामने आया है। वहीं अप्रैल के महीने में प्रतिदिन के मान से दो दिन में एक केस मिला था।

रिकवरी रेट : 90% से ज्यादा ही रहा

शहर में अब तक 34 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें से 31 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में हमारा रिकवरी रेट 91.18 प्रतिशत है जो बेहतर ही है। मई महीने में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा ही रहा है।

तैयारी : एक साथ 1200 मरीज होने पर भी नहीं बिगड़ेगी व्यवस्था

राष्ट्रीय स्तर पर जून-जुलाई में कोरोना के पीक पर होने की बात कही जा चुकी है। इसे लेकर रतलाम भी तैयारी में जुटा है। शहर में 1200 से ज्यादा केस मिलने का अनुमान लेकर अधिकारी चल रहे हैं। तैयारी भी इसी मान से की जा रही है। आबादी, संक्रमण की रफ्तार, पॉजिटिव रेट, टेस्ट सैंपल का अनुमान लगाते हुए अधिकतम अनुमान लगाया है।

मिथक टूटने का दर्द सोशल मीडिया पर

  • लोग कह रहे थे गर्मी से कोरोना मर जाएगा... लगता है वह डर्मी कूल लगाकर घूम रहा है।
  • गर्मी में कोरोना मर जाएगा ये ऐसा ही सिद्ध हुआ जैसे... शादी के बाद लड़का सुधर जाएगा।
  • कोरोना गर्मी में नहीं मरा तो बारिश के पानी में डूब कर मर जाएगा... संयम रखें।
  • गर्मी से कोरोना मरे ना मरे... कोई छत की टंकी के पानी से नहा ले, तो जरूर मर जाएगा।
  • गर्मी में मरने वाला था कोरोना... नहीं मिला, अब गर्मी और कोरोना मिल कर लोगों को मार रहे।
  • सुना है... जिसने गर्मी में कोरोना के खत्म होने की बात कही थी, वह राजस्थान में लू लगने से मर गया।

संक्रमण का खतरा बना
अब बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ चुकी है। यह और बढ़ेगी। इससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लोगों को नियमों का पालन करना ही होगा, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोना व मास्क को याद रखे।- डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी, कोविड-19

एक्सपर्ट व्यू

जून व जुलाई में कोरोना वायरस के केस बढ़ने का अंदेशा है। इसका कारण मौसम में बदलाव रहेगा। बारिश से सर्दी, खांसी, बुखार के मामले सामने आएंगे। ऐसे लोगों को जल्द संक्रमण होने का खतरा भी रहेगा। अब रेड जोन से भी कई लोग शहर में आएंगे। ऐसे में हमारा फोकस इन पर ज्यादा है। फीवर क्लीनिक पर भी जोर दे रहे हैं। लोगों के घूमने से संक्रमण का खतरा है।
डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी कोविड-19



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona expected to reduce in summer, reality: 42% of cases in May


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/corona-expected-to-reduce-in-summer-reality-42-of-cases-in-may-127358698.html

स्कूल कब से खुलेंगे तय नहीं, पर सेंट जोसफ ने भेजे मैसेज, 6 जून तक फीस जमा कराएं नहीं तो एडमिशन हो जाएगा निरस्त

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। स्कूल कब से खुलेंगे। इसको लेकर फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच सेंट जोसफ काॅन्वेंट स्कूल ने अभिभावकों को मोबाइल पर फीस जमा कराने संबंधित मैसेज भेजना शुरू कर दिए हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को मैसेज भेजे हैं कि ऑनलाइन री-एडमिशन 1 जून से शुरू होंगे जो 6 जून तक चलेंगे। आप अपने बच्चों की फीस जमा कराएं। यदि फीस जमा नहीं कराई तो आपके बच्चे का एडमिशन ऑटोमैटिक निरस्त माना जाएगा। स्कूल द्वारा इस तरह मैसेज भेजने से अभिभावक अचंभित हैं क्योंकि पिछले दो महीने से लॉकडाउन चल रहा था। इससे कारोबार पूरी तरह से बंद था। कई अभिभावक तो ऐसे हैं जो छोटे व्यापारी हैं। चूंकि कारोबार बंद था। इससे वे फीस कहां से जमा कराएंगे।

इधर स्कूल प्रशासन ने बच्चों के री-एडमिशन की फीस भी बढ़ाई

इधर स्कूल प्रशासन ने री-एडमिशन की फीस भी बढ़ा दी है। अभिभावकों को पहले 4 हजार रुपए फीस जमा कराने का मैसेज भेजा था। बाद में पांच हजार रुपए का मैसेज भेजा है। दरअसल नर्सरी में दाखिले के बाद स्कूल प्रशासन प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल के दौरान भी बच्चों का री-एडमिशन करता है। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने ऐसे सभी अभिभावकों को ये मैसेज भेजे हैं जिनके बच्चों का री-एडमिशन होना है। स्कूल प्रशासन द्वारा री-एडमिशन फीस एक हजार रुपए बढ़ाने से अभिभावक भी हैरत में हैं।

लॉकडाउन में स्कूल खोलने के आदेश नहीं और स्कूल प्रशासन ने फीस मांगना शुरू कर दिया है

विद्यालय पालक संघ के अनुराग लोखंडे ने बताया लॉकडाउन चल रहा है। सरकार ने स्कूल खोलने संबंधित कोई आदेश जारी नहीं किए हैं लेकिन काॅन्वेंट स्कूल द्वारा पालकों को फीस जमा कराने के मैसेज भेजे जा रहे हैं। वहीं री एडमिशन की भी फीस मांगी जा रही है। लॉकडाउन के कारण दो महीने से ज्यादा समय से कारोबार बंद था। ऐसे में अभिभावक कहां से फीस लाएंगे। री एडमिशन के साथ ही तीन महीने की फीस स्कूल प्रशासन मांग रहा है। इसमें राहत मिलना चाहिए। री एडमिशन की फीस नहीं वसूलना चाहिए। वहीं स्कूल फीस में भी राहत मिलना चाहिए और तीन महीने की एक साथ ना वसूलते हुए हर महीने की स्टाॅलमेंट रखना चाहिए ताकि अभिभावकों पर भार ना पड़े।

इस तरह के मैसेज नहीं कर सकता प्रबंधन

डीईओ केसी शर्मा ने बताया स्कूल द्वारा फीस संबंधी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई। प्रबंधन ऐसे मैसेज नहीं भेज सकता है कि इस तारीख तक फीस नहीं जमा कराई तो एडमिशन ऑटोमैटिक निरस्त हो जाएगा। यदि ऐसा है तो यह गलत है। इसकी जांच करवाएंगे। इस मामले में स्कूल प्रशासन का पक्ष जानने के लिए जब 07412-230168 पर कॉल किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/not-sure-when-the-school-will-open-but-st-joseph-sent-the-message-if-the-fee-is-not-submitted-by-june-6-the-admission-will-be-canceled-127358685.html

मां का आरोप- पत्नी को लेने गया था बेटा, ससुराल वालों ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया

वाल्मीकि नगर में रहने वाला युवक शनिवार दोपहर अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया। वहां वह 70% तक जल गया। उसकी मां और बड़े पिता का आरोप है कि उसे ससुरालवालों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई और बाहर से कमरे में ताला लगाकर भाग गए। चीख सुनकर मोहल्लेवालों ने ताला तोड़ उसे निकाला और एमवायएच में भर्ती कराया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय लकी चौहान 70 प्रतिशत तक जला है। अभी उसके बयान नहीं हुए हैं। उसने दो महीने पहले ही युवती से लव मैरिज की थी। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में है। युवती शादी के कुछ माह बाद मायके आ गई थी। शनिवार को लकी उसे लेने पहुंचा, तभी उसके साथ यह घटना हो गई। लकी की मां कुसुम ने बताया कि लकी को उसकी सास और पत्नी ने मिलकर आग लगाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दो माह पहले की थी लव मैरिज, पत्नी के साथ लकी चौहान।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/mothers-charge-son-went-to-pick-up-wife-in-laws-burn-petrol-by-spraying-127358670.html

महिलाओं को सैनेटरी पैड व नैपकिन बांटे

प्रदेशव्यापी अभियान में सहभागिता करते हुए शनिवार से महिला कांग्रेस ने भी बस्तियों की महिलाओं को सैनेटरी पैड व नैपकिन का नि:शुल्क वितरण करना शुरू कर दिया है। पहले दिन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी ने मुखर्जीनगर के पीछे, विरियाखेड़ी, जुलवानिया रोड सहित सात बस्तियों की महिलाओं को सैनेटरी पैड बांटे। महिला कांग्रेस की गायत्री पंवार, रेशमबाई सहित अन्य महिलाएं भी साथ थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distribute sanitary pads and napkins to women


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/distribute-sanitary-pads-and-napkins-to-women-127358673.html

एयरपोर्ट : दिल्ली, बेंगलुरू सहित आठ फ्लाइट का संचालन शुरू

एयरपोर्ट से शनिवार को आठ फ्लाइट चली। इनमें दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरू फ्लाइट शामिल है। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल के अनुसार दिल्ली की चार, बेंगलुरू, हैदराबाद की दो-दो फ्लाइट की आवाजाही हुई। इन फ्लाइट का संचालन आगे भी लगातार होगा। बेंगलुरू फ्लाइट एयर एशिया जबकि दिल्ली, हैदराबाद फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Airport: Eight flights including Delhi, Bangalore started operations


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/airport-eight-flights-including-delhi-bangalore-started-operations-127358651.html