मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए अब गर्भधारण के दिन से ही प्रसूताओं की देखभाल की जाएगी। इसके लिए उन्हें पंजीयन कराना होगा। डिलेवरी होने और शिशु के टीकाकरण का चक्र पूरा होने तक कुल 5 हजार रुपए की राशि मिलेगी। यह राशि अलग-अलग चरण में मिलेगी।
ताकि प्रसूता अपनी समय पर जांच और टीकाकरण पूरा करा सके। मातृ वंदना योजना के तहत यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसी जगह पर पंजीयन होगा और राशि का भी भुगतान यहां से बैंक खाते में होगा। समय पर जांच न कराने, टीकाकरण का चक्र पूरा न होने सहित कई मामले संज्ञान में आते रहे हैं। इसी वजह से इस योजना से जोड़ा जा रहा है। महिला को यह राशि तभी मिलेगी, जब वह सारे चक्र पूरा करेगी।
ऐसे मिलेगी राशि : टीकाकरण कार्ड प्रस्तुत करने पर एक हजार रूपए की राशि प्रसूता के आधार लिंक खाते में भेजी जाएगी। 6 माह के बाद आवश्यक टीकाकरण कार्य महिला के द्वारा कराए जाने पर उनके बैंक खाते में दो हजार रूपए की राशि जमा की जाएगी। महिला के प्रसव के बाद बच्चे के टीकाकरण का प्रथम चक्र पूरा होने पर अंतिम किस्त के रूप में दो हजार रूपए की राशि दी जाएगी। इसके लिए शिशु का जन्म प्रमाण पत्र तथा टीकाकरण कार्ड प्रस्तुत करने पर बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी।
इस प्रकार महिला को कुल पांच हजार रूपए की राशि, महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मिलेगी। सरकारी अस्पताल में प्रसव होने पर नियमानुसार अस्पताल से राशि महिला के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
पहली बार में ही करना होगा पंजीयन
मातृ वंदना योजना के तहत अब पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को तीन किश्तों में कुल पांच हजार रूपए की राशि आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए गर्भवती महिला को शीघ्र ही अपना पंजीयन नजदीक की आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज कराना होगा। इसके लिए अपना आधार कार्ड, अपने पति का आधार कार्ड के साथ बैंक एकाउंट प्रस्तुत करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-efforts-to-prevent-maternal-and-infant-mortality-get-registered-on-pregnancy-and-complete-the-cycle-of-vaccination-of-your-baby-072553-6714970.html
No comments:
Post a Comment