प्रांतीय कार्यकारिणी में भविष्य नामदेव प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनोनीत।
आष्टा| आष्टा वैष्णव नामदेव छिपा समाज के युवा परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी में आष्टा के युवा समाजसेवी भविष्य नामदेव को युवा परिषद का प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भोपाल में आयोजित प्रांतीय परिचय सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ व वैष्णव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी धनोपिया ने युवा परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक उज्जैनिया, कोषाध्यक्ष भविष्य नामदेव व सचिव आशीष उजलपगा को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय महामंत्री बूटा सिंह धरोतिया दिल्ली व रेखा वर्मा पूर्व महापौर देवास उपस्थित रहीं। आष्टा समाज के अध्यक्ष मुकेश जसवाडिया, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार नामदेव, लक्ष्मीनारायण नामदेव, जितेंद्र गुठानिया, जुगल किशोर बंदीवाल, मुकेश चित्तौड़ा, अभिषेक नामदेव, डॉ. हीरालाल दलोद्रिया, ओम नामदेव, सुभाष नामदेव, अशोक नामदेव, डॉ.खुशीलाल नामदेव, निखिल नामदेव आदि समाज जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-future-namdev-nominated-treasurer-in-the-provincial-executive-of-chhipa-samaj-063053-6722824.html
No comments:
Post a Comment