Monday, November 30, 2020

भाेपाल एसबीआई के डिप्टी मैनेजर की पत्नी का देवा टॉप कॉलोनी में फंदे पर मिला शव, हत्या की आशंका

भाेपाल में एसबीआई बैंक में पदस्थ डिप्टी मैनेजर आरिफ मंसूरी की 27 वर्षीय पत्नी साेना बी का शव देवाटाॅप काॅलाेनी में साेमवार दाेपहर 3.30 बजे फंदे पर झूलता मिला। इसे उतारकर परिजन अस्पताल लेकर आए। यहां डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई। इस पर नायब तहसीलदार अनु जैन ने माैके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। इसके बाद डाॅक्टराें की पैनल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

अब पीएम रिपाेर्ट के आने का इंतजार है। जानकारी के अनुसार आरिफ मंसूरी के परिवार में शादी थी, जिसमें शिरकत करने के लिए ही वह अपने देवाटाॅप काॅलाेनी घर आए हुए थे। वहीं साेना बी के मामा के यहां शादी समाराेह था, जहां शामिल हाेने के लिए जाने के लिए एक दिन पहले यानी रविवार काे पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी।

सीएसपी करेंगे मामले की जांच

मामले में नायब तहसीलदार अनु जैन ने माैका पंचनामा बनाया है। डाॅक्टराें की पैनल ने पाेस्टमार्टम किया है। मामला संदिग्ध हाेने से इसकी जांच सीएसपी स्तर पर हाेगी।

-श्यामचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, मंडी थाना नागदा

मामा बाेले- मायके आने से रोकते थे, 15 दिन पहले ही समझाैता कर भेजा था सोना को

साेना बी के मामा खजुरिया रुंडा निवासी फकीरउद्दीन व नासीरउद्दीन ने बताया कि साेना बी की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। उसका 8 साल का बेटा है। साेना काे ससुराल पक्ष कई समय से परेशान कर रहा था। उसे मायके आने से राेका जाता था।

पति आरिफ भाेपाल में अपने साथ नहीं रखता था। हमने यह तक कहा था कि रिश्ते काे बैठ समझकर सुलझा ले या फिर रिश्ता खत्म कर दे। 15 दिन पहले ही समझाैता कर ससुराल भेजा था। बेटी साेना मामा नासीरउद्दीन के घर शादी में आना चाहती थी, लेकिन उसे नहीं भेज रहे थे। इसे लेकर भी दाेनाें में कहासुनी हुई थी।

मामा फकीरउद्दीन के मुताबिक उन्हें बेटी साेना की माैत की जानकारी भी समाजजन ने दी, परिवार ने काेई सूचना नहीं दी। यही नहीं जब पूरा परिवार शादी में गया था ताे साेना काे घर अकेले क्याें छाेड़ा गया। वहीं साेना के शरीर पर काेई गहना तक नहीं मिला है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या करने की आशंका जताकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ससुराल पक्ष बाेला- जिद्दी थी साेना, मायके से आकर करती थी विवाद, आराेप सरासर गलत

आरिफ के चचेरे भाई सादिक ने बताया साेना हर छोटी बात पर जिद करती थी। भाई आरिफ भाेपाल में पत्नी और बेटे काे खुश रखते थे, साेना की हर छाेटी जिद पूरी करते थे, पर जब भी साेना मायके से आती तो विवाद हाेता था। सादिक ने आराेप लगाया कि साेना की मां की वजह से ही विवाद हाेते थे। उन्हाेंने यह तक कहा साेना के मायके पक्ष में पहले भी जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला हुआ है। आरिफ यहां परिवार में शादी में शामिल हाेने आया था।

साेना के मामा के यहां शादी हाेने से वह वहां जाने की जिद कर रही थी, इसे लेकर दाेनाें में कहासुनी हुई। रविवार रात काे उसने साेना काे मना लिया था कि साेमवार काे यहां शादी के बाद खजूरिया रुंडा चलेंगे। जब परिवार शादी में गया ताे उसने यह कदम उठाया। मायके पक्ष के लोग जो आराेप लगा रहे हैं, वह निराधार है, क्योंकि आरिफ या अन्य काेई उसे परेशान करता ताे वह एक शिकायत ताे पुलिस थाने या अन्य करती। हम भी निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं।

पीएम के बाद शव खजूरिया रुंडा ले गए मामा- पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर ही ससुराल आर मायका पक्ष के लोग आमने-सामने हाे गए। दाेनाें एक-दूसरे पर आराेप-प्रत्याराेप लगाने लगे थे। कहासुनी से बात हाथापाई पर आ रही थी, जिस पर पुलिस ने दाेनाें पक्ष काे समझाइश देकर अलग किया। पीएम के बाद साेना काे सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए मायका पक्ष खजूरिया रुंडा लेकर रवाना हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body of Bheepal SBI Deputy Manager found in trap at Deva Top Colony, suspected of murder


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/dead-body-of-bheepal-sbi-deputy-manager-found-in-trap-at-deva-top-colony-suspected-of-murder-127966946.html

स्पेशल ट्रेन चलेगी, पूर्णिमा चतुर्वेदी का निमाड़ी गायन, भगौरिया नृत्य और ऑल इंडिया रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

आपके लिए जरूरी अपडेट्स…

मौसम

  • साफ, शुष्क। अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम 13 डिग्री।

बिजली कटौती

  • सुबह 9:30 से दोहर 3 बजे तक कृषि संस्थान, कटारा हिल्स, एचआईजी कॉलोनी और आसपास का क्षेत्र।

म्यूजिक/डांस/नाटक

  • गमक के अंतर्गत पूर्णिमा चतुर्वेदी का निमाड़ी गायन और इन्दर सिंह और साथी द्वारा भील जनजाति के भगोरिया व डोहा नृत्य की प्रस्तुति होगी। जनजातीय संग्रहालय, शाम 6:30 बजे

एग्जीबिशन/वर्कशॉप

  • गीता बारिया की पेंटिंग एग्जीबिशन, जनजातीय संग्रहालय, दोपहर 12 बजे।

  • भारत भवन में जलतरंग प्रदर्शनी, दोपहर 2 बजे से।

धर्म/समाज

  • शिव चक्र महामंडल विधान, कस्तूरबा नगर जैन मंदिर, सुबह 8 बजे।

सिटी स्पोर्ट्स

  • ऑल इंडिया रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट, फ्यूचर टेनिस एकेडमी कोलार रोड , सुबह 10 बजे।

  • स्टेट लेवल केनो स्प्रिंट चैंपियनशिप, छोटी झील, सुबह 10 बजे।

स्पेशल ट्रेन आज से

भोपाल से दुर्ग के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

गाड़ी संख्या : 02854

ट्रेन : भोपाल-दुर्ग सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस

दिन : 1 दिसंबर से शुरू होगी

भोपाल स्टेशन : शाम 4.00 बजे रवाना होगी

हाल्ट : दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, शहडोल, कटनी साउथ, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज और भोपाल में रुकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special trains will run, Poornima Chaturvedi's Nimari singing, Bhagoria dance and All India ranking tennis tournament; What will happen in the city, read here


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/special-trains-will-run-poornima-chaturvedis-nimari-singing-bhagoria-dance-and-all-india-ranking-tennis-tournament-what-will-happen-in-the-city-read-here-127966926.html

चोरी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

17 जून को ग्राम सुंडी में घर की पीछे की दीवार खोदकर पलंगपेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर व 6 लाख 25 हजार रुपए चुराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अवतार सिंह गुर्जर पिता मोहन सिंह निवासी गोपीपुर थाना कोतवाली शाजापुर को रविवार को आगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार दुले सिंह पिता भावसिंह बंजारा के घर पर अज्ञात बदमाश ने उजालदानी तोड़कर घर की पलंगपेटी में रखी डेढ़ किलो चांदी की कड़ी, चांदी का दो किलो का कंदोरा, पुरानी चांदी की एक किलो की गले में पहनी जाने वाली खुगाली, चांदी के आंवले, पुरानी एक तौला सोने की नथ, आधा तौला सोने की बाली व नकदी चुरा ले गया था।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रभुलाल बंजारा एवं रतनलाल को गिरफ्तार कर उनसे सोने-चांदी की रकम व नकदी 5 लाख 77 हजार रुपए बरामद कर लिए, लेकिन आरोपी अवतार सिंह व लच्छीराम पिता चंदरसिंह गुर्जर निवासी पीताखेड़ी थाना मोहन बड़ोदिया फरार थे।

एसपी ने अवतार के साथ ही लच्छीराम पर भी 5 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने गत दिनों अवतार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से सोने की नथ कीमत 50 हजार रुपए, 2800 रुपए नकदी व चोरी के दौरान उपयोग की गई बाइक जब्त कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/agar/news/theft-rogue-arrested-127966924.html

12 साल बाद भी ओंकारेश्वर की नहरों में नहीं आया पानी, किसान रबी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे

ओंकारेश्वर परियोजना की नहरों में पानी छोड़ने का कमांड एरिया के किसान इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण कर लेने के 12 साल बाद भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। रबी सीजन बीत रहा है। हरसाल जूझना पड़ता है। किसानों का कहना है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं।

सनावद से कसरावद तक प्रथम चरण में निर्माण हुई ओंकारेश्वर नहर परियोजना नहर में पानी नहीं होने से किसान रबी फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जिम्मेदारी विभाग के अधिकतर अधिकारी इंदौर निवास करते हैं वहीं से मानीटरिंग कर रहे हैं। सांसद एवं पूर्व कृषि मंत्री को आश्वासन मिला लेकिन अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। याचिकाकर्ता वीरेंद्र पावटेवाला ने बताया याचिका पर माननीय न्यायालय ने नर्मदा घाटी विकास विभाग को आदेश जारी किए थे। किसानों को विभाग के अधिकारी कर्मचारी समस्याएं बताते रहे 2 साल पहले नगर तक पानी आया था।
इसके बाद जगह-जगह से टूट-फूट होने के डर से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। अब दोबारा न्यायालय की शरण में जाएंगे। घटिया निर्माण की नहरों की स्थिति यह है कि जगह जगह से लीकेज एवं सीपेजिंग हो रही है। प्रेशन होने से पानी आगे तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि हाई कोर्ट की शरण लेंगे। इधर, 1 सप्ताह में नहरों में पानी छोड़ने का विभाग आश्वासन दे रहा है।

ग्राउंड रिपोर्ट : मिर्जापुर, डोंगरगांव व कसराड में लीकेज

  • कसरावद एवं डोंगरगांव क्षेत्र के किसान खेतों में पानी पहुंचने की राह देख रहे हैं। घटिया काम हुआ है। काम की कलई खुल रही है।
  • नगर से 7 किलोमीटर दूर मिर्जापुर गांव के पास नहर क्षतिग्रस्त हुई है यहां पानी नदियों में बह रहा है किसानों ने कहा किसानों के हितों के लिए निर्माण की गई नहर 12 साल के बाद भी अनुपयोगी साबित हो रही है।
  • कसराड क्षेत्र में भी लीकेज हो रहा है। यहां लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है।

इंदौर से मॉनीटरिंग करते हैं एनवीडीए अफसर, लेवल खराब होने से पानी नहीं पहुंच पा रहा
किसान गजानन बर्डे, ओम हार्डिया ने बताया कमांड एरिया में शामिल किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना मुख्य रूप से विभाग की प्राथमिकता थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। कई किसान ऐसे हैं जो नर्मदा से पाइप लाइन डालकर सिंचाई नहीं कर पाते हैं। ओंकारेश्वर नहर में पानी पहुंचेगा तो फसलें तैयार कर पाएंगे। इसके अलावा जगह जगह से लीकेज व क्षतिग्रस्त नहर को को देखने वाला कोई नहीं है। किसानों का कहना है नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण विभाग योजना से जुड़े तमाम अधिकारी कर्मचारी इंदौर में रहते हैं। वे काम की इंदौर से मानिटरिंग करते हैं। जगह-जगह लेवल खराब होने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहर के किसानों की संस्था की नियमित बैठक भी नहीं होती।

लेटलतीफ : 2006 से 2008 तक काम पूरा होना था काम
नहर का काम शुरुआत से विवाद में घिरा हुआ है। पहले चरण में 128 गांवों की 24000 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई प्रस्तावित है। 2008 तक काम पूरा हो जाना था। लेटलतीफी के कारण किसानों को हाई कोर्ट की शरण लेना पड़ी थी। न्यायालय ने 2014 में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। आदेश के 6 साल बाद भी किसानों को पानी देना तो दूर निर्माण हुई नहरों का सफाई भी नहीं हो रही है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण विभाग की सुस्ती के चलते हुए नहर निर्माण में तेजी नहीं आई।

2 दिन में नहर में पहुंचेगा पानी
2 दिन के भीतर नहर में पानी पहुंचेगा। विभाग के टेक्निकल सब इंजीनियर व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। नहर व्यवस्थित की जा रही है। स्वयं व उच्च अधिकारी मानिटरिंग कर रहे हैं। कसरावद से पूर्व अधिकांश किसान नहर से साईफन पद्धति से पानी ले रहे हैं। अधिक प्रेशर से पानी छोड़ने कारण समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए कुछ स्थानों पर नहर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बन रही है।
- जितेंद्र सिंह राणावत, एई. नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिर्जापुर के पास नदी में बह रहा है नहर का पानी।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/kasrawad/news/even-after-12-years-there-is-no-water-in-the-canals-of-omkareshwar-farmers-are-not-able-to-sow-rabi-crops-127965546.html

16 साल के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा 32 नए मरीज 2019 में मिले, इस साल अब तक 18 पॉजिटिव, 2 की मौत

16 साल पहले साल 2004 से जिले में शुरू हुई एड्स की जांच में सबसे ज्यादा खतरा पिछली बार साल 2019 में रहा। इसमें अब तक के सबसे ज्यादा 32 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इस साल इस आंकड़े में गिरावट आई।

2020 में नवंबर माह तक जिले में 18 एड्स पॉजिटिव लाेगों की पहचान हुई। इनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल है। उपचार के दौरान कुल संक्रमितों में से इस साल 2 लोगांे की मौत हो गई। ज्ञात रहे पिछले 16 साल के रिकार्ड में अब तक कुल 346 एड्स पॉजिटिव की पहचान हुई है। इनमें से कुल 95 एड्स पीडितों की अब तक मौत हो गई।

इस लाइलाज बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल जागरूकता अभियान चलाता है। इस बार भी 1 दिसंबर एड्स दिवस से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद आगामी एक सप्ताह तक एड्स से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया ने बताया कि इस दिन जिला अस्पताल में एचआईवी जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान परिसर में पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एड्स पीड़ितों की मौत के मामले में साल 2007 में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 2005 में 12 और 2008 में 10 लोगों की मौतें हुई है। इसके अलावा अन्य सालों में 6 से लेकर 2 लोगों तक की मौत हुई है।

कोरोना : जिले में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

30 नवंबर की स्थिति में जिले में कुल 1537 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिले में अब तक 38438 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 37983 के परिणाम प्राप्त हुए। सोमवार को 110 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह कुल पॉजिटिव मरीजों में से आज तक 1407 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही जिले में अब कुल 108 मरीज उपचाररत है, जिनमें से 94 जिले में तथा 14 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे हैं। जिले में अब तक कुल 22 मरीजों की मृत्यु हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/in-the-16-year-record-the-maximum-32-new-patients-were-found-in-2019-18-positive-so-far-this-year-2-died-127966916.html

माता-पिता से 46 बच्चों को एड्स, 23 रोगमुक्त, 20 का है इलाज जारी

जिले में एचआईवी एड्स के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन दवाईयों के सहारे वह स्वस्थ्य हो रहे हैं। 46 एचआईवी एड्स पीड़ित माता-पिता के नवजात बच्चें बीमारी से मुक्त हुए हैं। अब वह स्वस्थ्य है। उन्हें सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। जबकि 20 बच्चों का इलाज चल रहा है।

माता-पिता की गलतियों की सजा नवजात को मिल रही है। जिले में पिछले सालों में 46 एचआईवी एड्स नवजातों का जन्म हुआ है। गर्भवती महिला की जांच में वह पॉजिटिव निकलने के बाद नवजात का इलाज भी शुरू हो जाता है। जन्म के बाद से ही नवजात को दवाइयां दी जाती है। दवाईयों के बीच 10 से ज्यादा जांचों के बाद 18 माह की लगातार निगरानी में नवजात स्वस्थ्य हुए हैं। इन बच्चों को सर्टिफिकेट भी मिला है। इसके अलावा 20 बच्चों का इलाज जारी है। दो नवजात के माता-पिता दूसरे जिले चले गए हैं। इसके चलते उनका इलाज नहीं हो पाया है। जबकि एक नवजात व उसकी मां की मौत हुई है। काउंसलर महेश चौहान, विनोद पटेल ने बताया कि जिले में खरगोन, बड़वाह, सनावद, कसरावद, भीकनगांव व भगवानपुरा में केंद्र संचालित है।

पुरुष ज्यादा संक्रमित
जिले में पुरुष सबसे लापरवाह है। छह सालों में सबसे ज्यादा पुरुष एचआईवी एड्स से ग्रसित हुए हैं। इसमें सुरक्षित साधनों का उपयोग किए बिना सेक्स करने से बीमारी हुई है। जबकि महिलाओं की संख्या कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
46 children from parents AIDS, 23 disease-free, 20 continue treatment


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/46-children-from-parents-aids-23-disease-free-20-continue-treatment-127965459.html

गलती से कर दिया 1.13 लाख का भुगतान, किसान ने लौटाया

ऑनलाइन लेनदेन में कई मामले में राशि वापस मिलना मुश्किल होता है। यहां कपास खरीदी के बाद भुगतान की रकम दूसरे किसान के खाते में आने पर उसने संबंधित किसान को लौटाकर प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। मंडी व सीसीआई अफसरों ने पंचनामा के साथ राशि किसान को सौंपी।

कपास मंडी प्रभारी रामचंद्र भास्करे ने बताया किसान जामसिंह पिता अनसिंह ने 2 नवंबर को अपनी फसल भारतीय कपास निगम को विक्रय किया था। उसकी राशि 1 लाख 13 हजार 492 रुपए किसान के खाते में जमा नहीं होने पर कपास मंडी कार्यालय आकर आवेदन प्रस्तुत किया। सीसीआई इंदौर को आवेदन भेजकर परीक्षण कराने पर पता चला कि यह राशि भूलवश निहालसिंह पिता सुरभान के खाते में जमा हो गई। निहालसिंह से संपर्क किया। सोमवार को उन्होंने सीसीआई खरीदी अधिकारी अरुण सहगल की मौजूदगी में राशि जामसिंह को सौंपी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1.13 lakh payment made by mistake, farmer returned


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/113-lakh-payment-made-by-mistake-farmer-returned-127965460.html

भोपाल पहुंची शहर में बन रही सीसी रोड की शिकायत, जांच टीम गठित

शहर में हो रहे सीसी रोड निर्माण की शिकायत नगरीय विकास विभाग भोपाल तक पहुंच गई है। इस पर भोपाल स्तर से शाजापुर में हो रहे सीसी रोड निर्माण की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है। संभागीय स्तर के अधिकारियों की टीम को अगले 10 दिन में इसकी जांच कर प्रतिवेदन प्रदेश कार्यालय में पहुंचाना होगा।

ज्ञात रहे शहर में हो रहे सीसी रोड को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। कुछ सीसी रोड तो बनने के एक साल के अंदर ही उखड़ना शुरू हो गए। इतना ही नहीं गत दिनो एक ठेकेदार ने तो वार्ड 8 में ऐसा निर्माण किया कि बनाने के एक माह के अंदर ही खराब हो गया।

ठेकेदार के इस खेल काे भास्कर ने उजागर किया। इसके बाद नपा ने उक्त सीसी निर्माण को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है। अब भोपाल स्तर से जांच शुरू होने पर शहर की अन्य सीसी निर्माण की भी पोल खुल जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/complaint-of-cc-road-being-made-in-bhopal-investigation-team-formed-127966906.html

श्रीगुरुनानक जयंती : सुबह गुरबाणी का किया जसगान, शाम को मास्क बांटे

श्री गुरुनानक का 551वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा साहब में मनाया गया। सुबह गुरुद्वारा साहब में अखंड पाठ साहब का समापन हुआ। उसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें ज्ञानी पवनसिंह के कीर्तनी जत्थे व समाज के बच्चों परमीतसिंह भाटिया, पवनीतसिंह भाटिया, रंजीतसिंह भाटिया, प्रभजोतकौर भाटिया, स्त्री सत्संग जत्थे ने गुरबाणी का जसगान किया।

श्री गुरुसिंघ सभा के प्रवक्ता कमलजीतसिंह गांधी ने बताया कि कीर्तन दरबार बाद अटूट लंगर हुआ। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविंदरकौर भाटिया ने गुरुद्वारा साहेब की सेवा में एक लाख रुपए की सहयोग राशि दी। रात को बाल कवि दरबार में बच्चों ने शबद गायन व कविता प्रस्तुत की। शाम को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने श्री गुरुनानक चौराहा पर मास्क वितरण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Srigurunanak Jayanti: Jasban of Gurbani in the morning, distribute masks in the evening


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/srigurunanak-jayanti-jasban-of-gurbani-in-the-morning-distribute-masks-in-the-evening-127965501.html

जिला अस्पताल में गंभीर महिला को 3 यूनिट खून देकर बचाई जान

जिला अस्पताल में खून की कमी से जुझती प्रसूता की सामाजिक संगठनों के युवाओं ने जान बचाई। महिला को ओ निगेटिव खून की व्यवस्था में परेशानी आई। युवाओं ने रक्तदाताओं को ढूंढ़कर महिला को खून की जरूरत पूरी कराई। साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया।

25 नवंबर को खामखेड़ा की रोशनी पति सुनील (25) जिला अस्पताल में भर्ती किया। यहां नवजात का जन्म हुआ। चार दिन के बाद नवजात की मौत हो गई। महिला का हीमोग्लोबिन 6 ग्राम था। डॉक्टरों ने तत्काल ओ निगेटिव खून की व्यवस्था को कहा। रोशनी के पति सुनील अकेला ही था। ऐसे में सूचना मिलने पर द बहुजन यूथ के संस्थापक व अध्यक्ष ओजस निहाले, नरेंद्र सोलंकी, जय भीम युवा संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश बिलवे पहुंचे। ब्लड बैंक पहुंचे तो यहां स्टॉक में खून नहीं था। इसके बाद ओ निगेटिव रक्तदाता की खोजबीन शुरू हुई।

तत्काल पहुंचे अखिलेश
ब्लड बैंक में ओ निगेटिव खून के रक्तदाताओं को फोन किया। इसमें अखिलेश कुशवाह तैयार हुए। उन्होंने रक्तदान किया। इसके बाद ओजस निहाले व अन्य युवक ने रक्तदान किया। महिला को तीन यूनिट खून की व्यवस्था हुई और उसकी जान बच गई। इसके अलावा मनोज रोकड़े, रामेश्वर बड़ोले, राजेंद्रसिंह पंवार आदि ने 5 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग किया।

हर दिन ब्लड की जरूरत
जिला अस्पताल में रोजाना 10 गर्भवती महिला व 5 गंभीर मरीजों को खून की जरूरत होती है। इसमें अधिकांश जरूरतमंद ग्रामीण क्षेत्रों के होते हैं। पहचान नहीं व रक्तदाताओं के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। रक्तदाता या अन्य सामाजिक लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करते रहे तो जरूरतमंद लोगों को परेशानी नहीं आएगी। कोरोना संक्रमण में ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है इसे पूरा करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Serious woman saved her life by giving 3 units of blood to the district hospital


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/serious-woman-saved-her-life-by-giving-3-units-of-blood-to-the-district-hospital-127965504.html

नहर की सफाई व चालू न करने पर जताया आक्रोश

ग्राम में नहर की साफ-सफाई ना होने व नहर को चालू ना किए जाने पर किसानों ने आक्रोश जताया है। ताराचंद बिरले, गोवर्धन बिरले व कुलदीप पटेल ने बताया नहर की साफ सफाई कर उसे चालू करने की मांग कलेक्टर से की थी लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

किसान रणवीर पटेल व अर्जुन पटेल ने बताया 2018 में अंबा नाला नहर की साफ-सफाई हुई थी। लेकिन उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया। अधिकारियों को जब इस बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा ना नहर की साफ सफाई कराई जाएगी ना नहर को चालू किया जाएगा। कहीं पर शिकायत करते हो तो कर दो। नहर की साफ सफाई ना होने के कारण उसमें झाड़ियां उग आई है। किसान पूनमचंद, महेश व रमेश ने बताया खेतों में गेहूं व चने की फसल लगा दी है। कई किसान पानी का इंतजार कर रहे हैं। नहर चालू ना होने के कारण फसलों को पानी नहीं मिल पाएगा। किसानों काे आर्थिक नुकसान का सामना करना पडेगा। कमल लोधी व अशोक वर्मा ने बताया कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की थी लेकिन अभी तक नही की सफाई नहीं हुई।
किसान परेशान है। खेतों में गेहूं व चने की फसल तैयार हो रही है। लेकिन पानी ना मिलने के कारण फसलें खराब हो रही है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पडेगा। किसानों ने शासन प्रशासन से नहर की साफ सफाई कर चालू करने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नहर की सफाई न होने से झाड़ियां उग आई है।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/expressed-anger-over-canal-cleaning-and-non-commissioning-127965590.html

कार से 2 लाख रु. की 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

रविवार को सूचना के आधार पर बड़वाह पुलिस ने मोरटक्का से इंदौर की और जा रही एक कार से करीब 2 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की। अवैध रूप से परिवहन कर रही कार में सवार दो पुरुष व एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया रविवार को की मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई एक महिला व दो व्यक्ति कार में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर मोरटक्का से इंदौर की ओर जाने वाले हैं। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान के निर्देशन में एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार, एएसपी डॉ. नीरज चौरसिया व एसडीओपी बड़वाह मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम को तत्काल पंचवटी होटल के सामने नहर के पास पुलिया पर चेकिंग के लिए लगाया। जानकारी अनुसार चेकिंग के दौरान कार क्रमांक (एमपी 09 डब्ल्यूएफ 0271) को घेराबंदी कर रोका। कार में ड्रायवर सहित दो पुरूष गोपालसिंह पिता नरेंद्रसिंह राणा निवासी मानवता नगर इंदौर, प्रीतम पिता गोपाल शर्मा निवासी श्याम नगर सुखलिया इंदौर व महिला मीना शर्मा पति राकेश शर्मा निवासी श्याम नगर सुखलिया इंदौर बैठे हुए थे।

कार तलाशी के दौरान डिक्की एवं पीछे की सीट के पीछे अलग-अलग ब्रांडों की कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब पाई गई। आरोपियों के पास से 12 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 2 लाख 2 हजार 200 रुपए व नगद 50 हजार रुपए व कार जिसकी कीमत 5 लाख रुपए को विधिवत जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से शराब का परिवहन व रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया। कार्रवाई में एसआई रामआसरे यादव, गंभीर मीणा, जितेंद्र जाट, संदीप विश्वकर्मा व अनिल वास्कले का योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपियों के पास से जब्त शराब की पेटियां व कार।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/badwah/news/2-lakh-from-the-car-12-cases-of-english-liquor-confiscated-127965579.html

बेगंदी को 22 रन से हराकर कुंदामल ने जीता फाइनल मुकाबला

खरगोन के बेगंदी में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का फायनल मुकाबला बड़वानी जिले के कुंदामल की टीम ने जीता। टीम के कप्तान चरण ने बताया बेगंदी और कुंदामल के बीच स्पर्धा का फायनल मुकाबला हुआ। टॉस बेगंदी ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी कुंदामल की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 89 रन बनाए। जबाव में बेगंदी की टीम 67 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच कुंदामल ने 22 रन से जीत लिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया खरगोन के बेगंदी में 4 अक्टूबर से क्रिकेट स्पर्धा शुरू हुई थी। जो सोमवार तक चली। इस स्पर्धा में अलग-अलग स्थानों की 55 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया था। विजेता कुंदामल की टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। वहीं उप विजेता रही बेगंदी की टीम को 5100 रुपए दिए गए। इस दौरान कन्हैया पाटीदार, हेमंत पाटीदार आदि खिलाड़ी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kundamal won the finals by defeating Begandi by 22 runs


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/kundamal-won-the-finals-by-defeating-begandi-by-22-runs-127965553.html

पानी के लिए हर महीने 6 लाख खर्च कर रही नपा, आपसे वसूल रही टैक्स और निजी कंपनी से किया सौदा

स्थानीय व्यापारियों को कारोबार शुरू करने के लिए लाखों रुपए की पगड़ी लेकर तय किराए पर दुकानें बेचने वाली नगर पालिका ने नासिक की कंपनी प्रथमेश इंटरप्राइजेस पंचवटी नासिक मुफ्त में ही जगह देेकर लाखों रुपए महीने का मुनाफा दिलाने का कमाल कर दिखाया है। नपा के फिल्टर पानी को कंपनी ने अपने स्तर से बेचकर हर महीने 2.50 लाख रुपए की कमाई शुरू कर दी।

इसमें सबसे खास बात यह है कि निजी कंपनी ने नपा के फिल्टर पानी को अपने आरओ सिस्टम में डालकर सप्लाई करने के लिए वहां शेड बनाकर जो सिस्टम लगाया। उसकी कीमत भी वह नपा से ही वसूल रही है।

इसमें लोगों को गुमराह करने के लिए कंपनी ने ऐसा फामूर्ला तैयार किया कि निकाय के अधिकारी भी बातों में आ गए। एग्रीमेंट के मुताबिक नासिक की यह निजी कंपनी शहर में बेचे जाने वाले पानी से होने वाली कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा नगर पालिका को देगी। अगले 10 साल तक इसी शर्त पर वह सरकारी मशीनरी से फिल्टर हुए पानी को बेचकर मुनाफा कमाती रहेगी।

इसके बाद वह मशीन नपा के हैंडओवर कर देगी, लेकिन इसका दूसरा पहलू देखें तो नपा को कंपनी जो 10 प्रतिशत राशि देने की बात कर ही रही है, वह उक्त शेड व आरओ सिस्टम को लगवाने में आई लागत में समायोजित कर रही है। यानी इस हिसाब से तो मशीन और शेड भी नगर पालिका का ही हुआ। फिर कंपनी हर माह लाखों रुपए क्यों कमा रही है। इसको लेकर सवाल खड़े करने पर अधिकारी जवाब देने की स्थिति में भी नहीं है।

नपा के नाम से कारोबार कर रही कंपनी

पूरी तरह से सरकारी मशीनरी का उपयोग कर पानी बेचने वाली कंपनी ने मार्केटिंग में आसानी हो, इसलिए एक नया दाव और खेला। कंपनी के नाम से पहले बड़े अक्षरों में उन्होंने चलित वाहनों व वाटर एडीएम पर भी नगर पालिका का नाम अंकित करा दिया। ताकि शहरवासियों को ऐसा लगे कि यह व्यवस्था नगर पालिका की है। जबकि यह पूरा कारोबार निजी कंपनी का है।

निजी कंपनी के माध्यम से पानी बेचने का ऐसा खेल प्रदेश की करीब 40 नगरीय निकायों में चल रहा है। निकायों से हुआ यही एग्रीमेंट दिखाकर निजी कंपनी काम शुरू करती है। यदि हर निकाय से औसतन 2 लाख रुपए की आमदनी हो तो कंपनी की कमाई का आंकड़ा औसत 80 लाख रुपए महीना हो जाएगा।

सरकारी पानी का सौदा: सर्दी में 8 हजार लीटर पानी हर दिन बेच रही है निजी कंपनी, गर्मी में यह आंकड़ा दोगुना से ज्यादा हो जाएगा

  • 10 हजार घरेलू कनेक्शन हैं शहर में जिनसे 100 रु. प्रतिमाह जलकर आता है प्रत्येक घर से
  • 25 हजार रुपए औसतन खर्च आता नपा को वाटर एटीएम लगाने में
  • 03 लाख रुपए बिजली बिल और
  • 03 लाख औसत खर्च होते हैं ब्लीचिंग व एलम पर नपा की मशीनरी के अलावा
  • 03 हजार व्यावसायिक कनेक्शन हैं शहर में प्रत्येक कनेक्शन पर 200 रुपए प्रतिमाह जलकर लगता है

पानी साफ करने के लिए इतनी मशक्कत

पानी फिल्टर करने के लिए नपा को खासी मशक्कत करना पड़ती है। चीलर डेम का पानी नहर व नदी में बहाकर वाटर वर्क्स के पीछे तक लाया जाता है। यहां से बिजली मोटर से लिफ्ट कर पानी वाटर वर्क्स में लाया जाता है। एलम व ब्लीचिंग डालकर पानी को साफ करने के बाद पानी फिल्टर प्लांट में ले जाया जाता है। इसके बाद साफ पानी की सप्लाई होती है।

एग्रीमेंट की फाइल फिर से देखता हूं

इससे नपा को इतना नुकसान नहीं है। कई निकायों ने ऐसा एग्रीमेंट किया है। उक्त कंपनी से हमने जो एग्रीमेंट किया है उसे पूरा पढ़कर एक बार फिर से जांच करेंगे। सारी शर्तों को एनॉलिसिस करने के बाद नए सिरे से निर्णय लेंगे।

-भूपेंद्र दीक्षित, सीएमओ नगर पालिका शाजापुर

निकायों ने गलत एग्रीमेंट किया

सरकारी मशीनरी से फिल्टर किए गए पानी को अपने आरओ के माध्यम से निजी कंपनी के माध्यम से बेचने की जो बात सामने आई है, उसे देखते ऐसा लग रहा है कि निजी कंपनी ने अधिकारियों से सांठगांठ कर निकायों से एग्रीमेंट करा लिया है, जो गलत है। इसकी नए सिरे से जांच कराएंगे। ताकि सरकारी मशीनरी का उपयोग कर निजी कंपनी अपना काम न कर सके।

-इंदरसिंह परमार, स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार मप्र शासन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/napa-spending-6-lakhs-per-month-for-water-tax-collected-from-you-and-deal-with-private-company-127966904.html

तेंदुए ने पहले खेत पर ग्रामीणों को किया घायल, फिर रेस्क्यू कर रहे रेंजर पर झपटा

जिले के पलेरा तहसील क्षेत्र के टोरी गांव में सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग खेत पर काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए की जानकारी जब वन अमले को दी, तो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए ने झाड़ियों से उछलकर जतारा रेंजर वैभव सिंह चंदेल घायल हो गए। जिससे हाथ और मुंह में निशान आ गए। गांव में अचानक तेंदुआ आने से दहशत का माहौल बन गया है। दिनभर टोरी के खेतों पर वन अमला तैनात रहा। अब पन्ना रिजर्व की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर तेंदुए को पकड़ेगी।

दरअसल सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग टोरी गांव में खेत पर छिदामी प्रजापति काम कर रहा था। इस दौरान तेंदुए ने आकर पीछे से हमला कर दिया। जिससे छिदामी घायल हो गए। वहां बचकर गांव की ओर भागा। छिदामी को लहुलूहान देख देवेंद्र पटैरिया और रम्मू खेतों की ओर बड़े तो तेंदुए ने फिर से दोनों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर से घायल हो गए।

घटना की जानकारी वन अमले को दी। जतारा रेंजर वैभव सिंह चंदेल टीम के साथ टोरी गांव पहुंचे। जैसे ही वे खेतों की ओर बड़े तो झाड़ियों से उछलकर तेंदुए ने रेंजर वैभव सिंह चंदेल पर हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ में भी चोट आ गई। तेंदुए के आतंक से गांव में दहशत का माहौल बन गया। तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं होने पर पन्ना रिजर्व टीम को सूचना दी गई।

देर शाम तक पन्ना रिजर्व की रेस्क्यू टीम मौके पर देर रात पहुंची। लोगों का मानना है कि देररात पलेरा के टोरी गांव पहुंची और माेर्चा संभाल लिया । लेकिन रात में तेंदूए का रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया गया। तेंदुए पर सिर्फ नजर रखी गई । हालांकि स्थानीय रेस्क्यू टीम का कहना है कि टोरी गांव के खेतों में जो नाला निकला है। वहां पर तेंदुए की लास्ट मूवमेंट देखा गया। खेतों पर टार्च डाली जा रही है। वहां तेंदुआ की आंखें चमकती हुई दिखाई गई। बड़े तेंदुए की होने की संभावना जताई गई।

गांव में कराई मुनादी, खेतों पर नहीं जाए पानी सींचने

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जतारा, पलेरा क्षेत्र के इलाकों में मुनादी कराकर किसानों को खेतों पर पानी सींचने के लिए मनाकर दिया गया है। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि स्थिति गंभीर है अभी खेतों पर पानी सींचने बिल्कुल भी नहीं जाए। जब तक तेंदूए की स्थिति स्पष्ट नहीं होती है। तब तक अपने-अपने घरों में ही रहें। रात में रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं होने से अब रेस्क्यू टीम सुबह होने का इंतजार कर रही है।

घायल रेंजर रखे हुए एक-एक मूवमेंट पर नजर

रेंजर वैभव सिंह चंदेल तेंदुए के हमले से घायल हो गए है। इसके बाद भी वे टोरी गांव में एक-एक मूवमेंट पर नजर रखेे हुए है। रेंजर वैभव सिंह चंदेल का कहना है कि अभी पूरा गांव खतरे में है। कभी स्थिति बिगड़ सकती है। इसके लिए एक-एक मूवमेंट पर नजर रख रहे है। रेस्क्यू टीम से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हमले में घायल देवेंद्र पटैरिया।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/the-leopard-injured-the-villagers-on-the-farm-first-and-then-attacked-the-ranger-127966700.html

जबलपुर में 30 दिन में कोरोना के 1452 नए मामले सामने आए, 20 हार गए जिंदगी की जंग

त्योहार में सोशल डिस्टेंसिंग व फेस मास्क का उपयोग न करना भारी पड़ा। आंकड़े बताते हैं कि नवंबर के शुरूआती 10 दिनों में काबू दिख रहा कोरोना कैसे हमारी लापरवाही से बढ़ गया। अगले 20 दिनों में कोरोना के 1116 मामले सामने आए। वहीं पूरे महीने में 20 लोगों की मौत हुई। इस दौरान जिले में कुल 36 कंटेनमेंट जोन बनाने पड़े।

ऐसे जिले में बढ़ा कोरोना संक्रमण का ग्राफ
तारीख कोरोना केस मौत
20 मार्च 04 00
04 मई 100 03
10 जुलाई 500 14
25 जुलाई 1000 24
06 सितंबर 5000 97
30 सितंबर 10,000 151
30 नवंबर 14,259 223

जिले में 31 अक्टूबर को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12 हजार 807 था, जो 30 नवंबर तक बढ़कर 14 हजार 259 तक पहुंच गया है। राहत की बात ये है कि इस दौरान मृतकों की संख्या में जरूर कमी हुई है। 1452 से अधिक लोग स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है। 30 नवंबर को यह 94.13 प्रतिशत पहुंच गया। रिकवरी रेट में लगातार हो रहा सुधार अच्छा संकेत है।

प्रतीकात्मक फोटो

30 नवंबर को ये रहा आंकड़ा
जिले में सोमवार को कुल 1576 सेम्पल की जांच में 52 नए मरीज मिले। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 14 हजार 259 पहुंच गई। जबकि इस दौरान कुल 88 लोग डिस्चार्ज हुए। कोरोना को हराने वालों की कुल संख्या 13 हजार 422 हो गई है। राहत की बात ये है की तीन दिन से जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। जिले में कुल एक्टिव केस 614 हैं। वहीं सोमवार को भी 1616 लोगों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए।
रोको-टोको अभियान में 588 पर कार्रवाई
जिले में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कुल 588 लोगों का चालान बनाया गया। जुर्माने के तौर पर 95 हजार रुपए वसूला गया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि सबसे अधिक कार्रवाई पुलिस ने 496 लोगों पर की और 60 हजार 300 रुपए जुर्माना वसूला। वहीं नगर निगम के भारी-भरकम अमले ने 25 लोगों पर ही कार्रवाई की और 28 हजार रुपए जुर्माना वसूला। इस दौरान 143 दुकानों को सील किया गया। कलेक्टर ने बार-बार प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए खुली जेल बनाए जाने का संकेत दिया है। आदतन नियमों का उल्लंघन करने वाले को इसमें रखा जाएगा।

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा

सीरो सर्वे के लिए 40 टीमें लगाई गईं
प्रदेश में इंदौर व भोपाल के बाद अब जबलपुर में भी सीरो सर्वे होगा। कुल 10 हजार सेंपल लिए जाएंगे। इसमें पुरुष, महिला और बच्चों का एक समान अनुपात रखा जाएगा। रक्त आधारित इस जांच से पता चलेगा कि शहर में लोगों में किस तरह की एंटीबॉडी कोरोना को लेकर विकसित हुई है। इसके लिए कुल 40 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम के जिम्मे दो-दो वार्ड दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलेक्ट्रेट जबलपुर


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/1452-new-cases-of-corona-were-reported-in-30-days-in-jabalpur-20-lost-the-battle-of-life-127964427.html

जबलपुर से संचालित कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव, दो महीने बंद रहेगा मदनमहल अंडरब्रिज

एक दिसंबर से देश में कई बदलाव होने जा रहे हैं। बात जबलपुर की करें तो सबसे बड़ा बदलाव यहां से संचालित ट्रेनों की टाइमिंग में हो रहा है। भोपाल जाने वाली ओवरनाइट हो या फिर लखनऊ को जोड़ने वाली स्पेशल बनकर चल रही चित्रकूट एक्सप्रेस हो। सभी की टाइमिंग में बदलाव हो रहा है। रेलवे प्रशासन एक दिसंबर से मदनमहल अंडरब्रिज को दो महीने के लिए बंद करने जा रहा है। यहां गोंदिया ब्रॉडगेज के लिए नई बिछाई जा रही लाइन के लिए अंडरब्रिज की लंबाई बढ़ाई जा रही है।
सीरो सर्वे होगा शुरू
जबलपुर में एक दिसंबर से सीरो सर्वे शुरू होगा। 40 टीमें बनाई गई हैं। ये घर-घर जाकर ब्लड सेम्पल लेंगी। इससे पता चलेगा की कोरोना से लड़ने के लिए कितने प्रतिशत शहरी में एंटीबॉडी बन चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक परिवार से एक सदस्य का सेम्पल लिया जाएगा। इसमें 33-33 प्रतिशत पुरुष, महिला व बच्चे शामिल किए जाएंगे। इनके टेस्ट लैब में होगा। शहर में कुल 10 हजार लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट होगा।
कोरोना गाइडलाइन
कोरोना को लेकर जिला प्रशासन माइक्रो लेवल पर कंटेनमेंट जोन निर्धारित करेंगे। कंटेनमेंट जोन में अनिवार्य कामों की ही इजाजत होगी। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी और जरूरी सामान के लिए ही लोग निकल पाएंगे। सार्वजनिक और काम की जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना 500 रुपए तक वसूला जाएगा।
छह प्रमुख ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव
जबलपुर से संचालित कुल छह ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस अब 20 मिनट पहले 11.35 बजे रात को रवाना होगी। जबलपुर-लखनऊ के बीच संचालित चित्रकूट एक्सप्रेस रात 8.50 बजे रवाना होकर सुबह 9.25 बजे लखनऊ पहुंचाएगी। वहां से शाम 5.30 बजे चलकर सुबह 5.25 जबलपुर पहुंचाएगी। जबलपुर-हावड़ा शक्तिपूंज एक्सप्रेस रात 23.35 रवाना होकर तीसरे दिन सुबह चार बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं हावड़ा से दोपहर 1.10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का संचालन शुरू होगा
एक दिसंबर से मुंबई-हावड़ा सुपरफास्ट, जबलपुर-नागपुर स्पेशल ट्रेन शुरू हाे रही है। लॉकडाउन के बाद से इसकी सेवा बंद थी। रीवा स्पेशल और सिंगरौली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी एक दिसंबर से शुरू होगा। मदनमहल-रीवा और मदनमहल-सिंगरौली इंटरसिटी के साथ सोमनाथ के समय में भी बदलाव किया गया है।
बैंकों में ये हुआ बदलाव
पीएनबी 2.0 वन टाइम पासवर्ड बेस्ड कैश विड्राल की सुविधा लागू करने जा रहा है। अब रात आठ से सुबह आठ बजे तक ग्राहक एटीएम से एक बार में 10 हजार रुपए से ज्यादा की कैश निकासी ओटीपी बेस्ड होगी। इसके लिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर ही एटीएम तक जाएं।
आरटीजीएस में भी बदलाव
रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध होगी। ग्राहक आरटीजीएस के जरिए अब कभी भी पैसों का लेनदेन कर सकेंगे। अभी आरटीजीएस सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/changes-in-the-timing-of-many-major-trains-operating-from-jabalpur-madan-mahal-underbridge-will-be-closed-for-two-months-127964407.html

एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचा, आरोपी सारी संपत्ति समेट कर कनाडा फरार, अब गिरफ्तारी के लिए पुलिस लेगी लइंटरपोल की मदद

शहर के नामी बिल्डर ने एक ही फ्लैट दो लोगों को बेच कर लाखों रुपए हड़प लिए। ऐसा उसने कई लोगों के साथ किया है। ओमती पुलिस ने सोमवार को आरोपी बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है। बिल्डर के बारे में चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि वह अपनी सारी संपत्ति बेच कर तीन महीने पहले ही कनाडा शिफ्ट हाे चुका है। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस इंटरपोल की मदद लेने की बात कह रही है। उसका पासपोर्ट भी निरस्त कराया जाएगा।
दो साल पहले खरीदा था 42 लाख रुपए में फ्लैट
ग्वारीघाट आदर्श नगर निवासी मोहित बिल्डर दो साल पहले तक शहर का नामी बिल्डर था। उसने तिलहरी में फ्लैट बनाए-बेचे थे। सोमवार को ओमती थाने में सदड़िया रेसीडेंसी ब्यौहारबाग निवासी प्रवीण सिंह बघेल ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। एसपीएस बघेल के मुताबिक प्रवीण सिंह ने मोहित राय से वार्ड नंबर 69 तिलहरी में मोहित स्काई लाइन में फ्लैट नंबर 211 को 42 लाख रुपए में खरीदा था। मोहित ने पैसे लेकर फ्लैट उसके नाम पर पंजीयन भी करवा दिया था।
बैंक में फ्लैट गिरवी रखकर लिया था कर्ज
इस फ्लैट को उसने यूनियन बैंक राइट टाउन में 33.60 लाख रुपए में कर्ज लेकर खरीदा था। फ्लैट का कब्जा भी उसे दे दिया। छह सितंबर 2020 को वह फ्लैट का पुताई कराने पहुंचा तो देखा कि वहां पर संदीप छाबड़ा की नेम प्लेट लगी थी। पूछने पर बताए कि यह फ्लैट उसने मोहित राय से उसके जीजा अनुराग बडेरिया ने 26 लाख 50 हजार रुपए में दिलवाया है। मोहित राय ने बिक चुके फ्लैट को फर्जी तरीके से फिर से किसी और को बेच दिया।
कई और लोगों को लगाई है चपत
बिल्डर मोहित राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद छह और पीड़ित ओमती थाने पहुंचे। इन लोगों से भी मोहित इसी तरह लाखों रुपए लेकर फ्लैट की रजिस्ट्री की और फिर उसे किसी और को बेच दिया। अब एक ही फ्लैट के कई मालिक हो गए हैं, जो आपस में लड़ रहे हैं। अन्य लोग की शिकायत पर ओमती पुलिस और एफआईआर करने की तैयारी में है।
एक वर्ष पहले खा लिया था जहर
मोहित बिल्डर ने 24 दिसंबर 2019 को जहर खा लिया था। उसे घर के सामने बेसुध हालत में मिलने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उसने बताया था कि व्यवसाय के सिलसिले में उसने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे उठाए थे। तीन से छह प्रतिशत की दर पर वह ब्याज की रकम चुका रहा था। उसने शहर में कई कॉलोनियां बनाई है। कई बड़े बिल्डर उसके व्यवसाय में साझीदार भी थे। नोटबंदी के बाद उसकी आर्थिक हालत बिगड़ गई थी।
तीन महीने पहले कनाडा भागा
मोहित राय के खिलाफ दर्ज होने के बाद पुलिस ने पता किया तो मालुम चला कि तीन महीने पहले ही वह कनाडा भाग गया। उसने ग्वारीघाट स्थित आदर्श नगर की अपनी दो से ढाई करोड़ का मकान भी बेच दिया है। परिवार में एक बेटी, पत्नी व मां है। सभी को लेकर वह कनाडा में शिफ्ट हो चुका है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए जो भी जरूरी प्रक्रिया होगी, अपनाई जाएगी। पासपोर्ट भी निरस्त कराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओमती पुलिस स्टेशन


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/sold-the-same-flat-to-two-people-canada-absconding-after-covering-all-the-assets-police-will-take-help-of-interpol-for-arrest-127964545.html

पांच साल में पहली बार नवंबर के 16 दिन रही ठंड, 14 डिग्री तक पहुंचा पारा

इस बार नवंबर ने ठंड का रिकार्ड बनाया। बीते 5-10 सालों में नवंबर में इतनी ठंड नहीं पड़ी, जबकि इस बार नवंबर के 16 दिन ठंडे रहे। न्यूनतम तापमान 16 दिन तक 14 डिग्री तक पहुंचा। 14 दिन तक 15 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस बीच अचानक ठंड बढ़ने लगी फिर मौसम गर्म हो गया।

11 नवंबर को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। 4 बार 13 डिग्री, 7 बार 14 डिग्री, 2 बार 16 डिग्री, 7 बार 15 डिग्री तक तापमान पहुंचने के अलावा 18 से 19 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंचा। आंकड़ों के अनुसार पांच साल में पहली बार नवंबर में ज्यादा ठंडे दिन रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर पश्चिमी विक्षोभ नहीं आता तो इस साल नवंबर का पूरा माह ठंडा रहता।

आगे क्या
मौसम वैज्ञानिक गुरुदत्त मिश्रा ने बताया ने अगले दो-तीन दिन तापमान में गिरावट रहेगी। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके कारण दोबारा तापमान बढ़ेगा। हालांकि यह सामान्य से एक-दो डिग्री तक ही बढ़ेगा। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार शाम बादल छाए रहे। रेलवे स्टेशन से पार्वतीबाई धर्मशाला का मनोरम दृश्य।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/for-the-first-time-in-five-years-16-days-of-november-cold-mercury-reaches-14-degrees-127965773.html

जांच में कोरोना को हराएंगे तभी दुल्हन लेने जा पाएंगे, क्योंकि महाराष्ट्र में बढ़ी सख्ती

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक बार फिर कहर बरपा चुके कोरोना ने बारातियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। खासकर उनकी जिनकी बारात इन प्रदेशों में जानी है। यहां बारात ले जाने से पहले बारातियों को कोरोना जांच से गुजरना पड़ रहा है। सीमित लोग, ऊपर से पाॅजिटिव रिपोर्ट का टेंशन।

शहर से बाहर जाने से पहले वर-वधू पक्ष दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार वालों की कोरोना स्क्रीनिंग व सैंपल टेस्ट करवा रहे हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही दूल्हा-दुल्हन के साथ बाराती व घराती कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में ही खंडवा जिले से महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के अन्य जिलों में शहर से दो दर्जन से ज्यादा बारातें गईं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती तादात के कारण महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश की सीमा में आने वाले बारातियों की कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य कर चुका है। महाराष्ट्र से निकलकर बाहर जाने वाले लोगों को भी सरकार ने कोरोना जांच कराना आवश्यक कर दिया है।

दूल्हा बोला- वापस जाने पर दुल्हन की भी काेरोना स्क्रीनिंग कराई
नागपुर से बारात लेकर आए दूल्हे धीरज बिंड ने बताया परिवार के सभी 9 सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 27 नवंबर को शादी के बाद जब 28 को बारात नागपुर लौटी तो दुल्हन सहित पूरे परिवार की कोरोना स्क्रीनिंग कराई। क्योंकि दिल्ली में कोरोना मरीजों के बढ़ने के बाद से ही महाराष्ट्र में बिना जांच के न तो प्रवेश मिल रहा है न ही बाहर जाने दिया जा रहा है।

14 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 स्वस्थ्य होने पर हुए डिस्चार्ज
एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया 24 घंटे में जिले में 14 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस तरह अब तक जिले में कुल 2026 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 1872 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

परिवार की कराई जांच
सोमवार को नासिक महाराष्ट्र से दुल्हन लेकर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से हरसूद नाका निवासी सागर तिवारी खंडवा आए। स्टेशन पर उतरने के बाद सागर बोले- मेरी शादी में मेरे साथ परिवार के कुल 35 सदस्य गए थे। हमने बारात ले जाने से पहले सभी की जांच कराई थी। संक्रमण न फैले, इसके लिए सौ फीसदी कोरोना के नियमों का पालन किया।

इधर बारातियों का स्वागत सैनिटाइजर और मास्क से
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लोग जागरुकता दिखा रहे हैं। सोमवार शाम खेड़ापति हनुमान स्थित रवींद्र नगर में पन्नालाल सारवान के यहां उनकी बेटियां दीपिका व आराधना की जामनेर व फुलगांव से बारात आई। स्वागत द्वार पर बारातियों का स्वागत फूल-माला नहीं, बल्कि मास्क व सैनिटाइजर से किया गया। नए तरीके से स्वागत होता देख बाराती भी खुश हो गए। शादी में आने वाले मेहमानों को भी मास्क बांटे गए। दुल्हन के काका हेमराज सारवान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण सीमित मेहमानों को आमंत्रण दिया गया। मास्क व सैनिटाइजर से दुल्हन वालों का स्वागत कर समय पर विदाई दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only when you beat Corona in the investigation will the bride be able to go, because the toughness in Maharashtra increased


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/only-when-you-beat-corona-in-the-investigation-will-the-bride-be-able-to-go-because-the-toughness-in-maharashtra-increased-127965789.html

त्योहार विशेष दो दर्जन ने ज्यादा ट्रेनों के बढ़े फेरे

रेलवे ने त्योहार के साथ ही पहले से चल रही विशेष ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की है। खंडवा से होकर गुजरने वाली ऐसी ट्रेनें करीब दो दर्जन से अधिक हैं। वही एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस डाउन में 2 जनवरी व अप में 31 दिसंबर तक सतत चलेगी। रेलवे ने पहले दो दिसंबर तक काशी एक्सप्रेस के संचालन की तारीख तय की थी।

इधर, रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों में तत्काल टिकट की बुकिंग बंद कर दी है। रेलवे यात्रियों से इन ट्रेनों में सामान्य टिकट के रिजर्वेशन पर ही तत्काल का चार्ज वसूल रहा है। शादी समारोह के कारण अप एवं डाउन की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। ट्रैफिक बेहतर मिलने के कारण रेलवे अब काशी के साथ ही 02598 डाउन मुंबई-गोरखपुर विशेष ट्रेन 2 से 30 दिसंबर तक हर बुधवार पांच फेरे, 02597 अप गोरखपुर-मुंबई विशेष ट्रेन 1 से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार पांच फेरे, 05029 अप गोरखपुर-पुणे विशेष ट्रेन 3 से 31 दिसंबर तक पांच फेरे हर गुरुवार, 05030 डाउन पुणे-गोरखपुर 5 दिसंबर से 2 जनवरी तक पांच फेरे बढ़ाकर हर शनिवार चलेगी। वहीं हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (वाया-निजामाबाद-नांदेड-पुर्णा-अकोला-खंडवा-भोपाल) भी अब 30 दिसंबर तक चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special festival, two dozen increased the number of trains


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/special-festival-two-dozen-increased-the-number-of-trains-127965790.html

संदिग्ध महिलाओं, युवती व ऑटो की तलाश

बुधवारा बाजार में जनरल स्टोर्स पर खरीदी के दौरान रविवार दोपहर पंधाना जनपद पंचायत अध्यक्ष कंचन तन्वे के पर्स से 6 हजार रुपए नकद व सोने के आभूषण चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध तीन महिलाओं, युवती व ऑटो की तलाश कर रही है। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है।

दोपहर 3.30 बजे बुधवारा बाजार में जनरल स्टोर्स पर कंचन तन्वे खरीदी कर रही थी। तभी कुछ महिलाएं उनसे टकराई। उन्हें अहसास भी नहीं हुआ और उनके पर्स से नकद 6 हजार रुपए व एक लाख रुपए कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद से संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। संदिग्ध महिलाएं जिस ऑटो से आई उस पर शेर-ए-हिंदुस्तान लिखा हुआ है। मामले में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी भी देख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Search for suspected women, girl and auto


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/search-for-suspected-women-girl-and-auto-127965804.html

स्लाटर हाउस के अपशिष्ट से बनने लगी बायो मीथेन गैस

स्लाटर हाउस से निकल रहे अपशिष्ट से बायो मीथेन गैस बनने लगी है। इसके साथ ही क्षेत्र में दुर्गंध की समस्या भी कम हो रही है। 15 दिन में यह क्षेत्र दुर्गंध मुक्त हो जाएगा। मीथेन गैस सप्लाई करने से पहले भट्‌टी जलाकर इसका परीक्षण किया जा रहा है। एक सप्ताह से प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे तक गिट्‌टी से बनाई भट्टी में मीथेन गैस को जलाया जा रहा है।

शुरुआत में गैस की मात्रा सीमित रहती है। डाले जा रहे अपशिष्ट में बैक्टेरिया की संख्या बढ़ने पर गैस की मात्रा भी बढ़ेगी। यह गैस आसपास के लोगों के घरों तक पाइप लाइन से सप्लाई की जाएगी। फिलहाल चार-पांच घरों तक पाइप लाइन बिछाई गई है। आने वाले समय में गैस की मात्रा बढ़ने पर 20 से 22 घरों तक बायोगैस लाइन बिछाकर कनेक्शन किए जाएंगे। आसपास रह रहे लोगों को रोज सुबह 2 घंटे, दोपहर में 1 घंटा और शाम को 1 घंटा गैस की सप्लाई की जाएगी।

ले रहे हैं ट्रायल, गैस की मात्रा बढ़ने पर करेंगे सप्लाई
बायो मीथेन गैस प्लांट करीब 90 क्यूबिक मीटर का है। इसमें बनाई जा रही गैस का ट्रायल कर रहे बायोगैस एक्सपर्ट विजय कुमार ने बताया शुरुआत में मीथेन के साथ ही अन्य गैसें भी निकलती हैं। इससे गैस जलने में थोड़ी समस्या आती है। इसलिए भट्‌टी जलाकर ट्रायल ले रहे हैं। एक सप्ताह के ट्रायल के बाद गैस की मात्रा बढ़ेगी। इसमें गैस सतत बनती रहती है। अपशिष्ट खुले क्षेत्र की बजाए प्लांट में डालने के कारण क्षेत्र में हो रही दुर्गंध की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

अपशिष्ट के साथ डाल रहे पानी
स्लाटर हाउस में प्रतिदिन 20 से 25 पशुओं से निकलने वाला अपशिष्ट बायोगैस के टैंक में डाला जा रहा है। स्लाटर हाउस से निकलने वाले पानी सहित अपशिष्ट नाली से होते हुए सीधे प्लांट में जा रहा है। इसमें रोज साढ़े 3 टन अपशिष्ट के साथ ही 2 टन पानी डाला जा रहा है।

बायो मीथेन गैस प्लांट तैयार हो गया है। इसका ट्रायल कर रहे हैं। बैक्टेरिया बढ़ने पर गैस की मात्रा बढेंगी। स्लाटर हाउस का सारा अपशिष्ट उसी में डाल रहे हैं। इससे दुर्गंध की समस्या खत्म हो जाएगी।
हिमांशु भट्‌ट, आयुक्त, नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bio methane gas produced from Slater House waste


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/bio-methane-gas-produced-from-slater-house-waste-127965820.html

Sunday, November 29, 2020

भैंसों के तबेले में तब्दील हो गई शहर की गलियां, लोगों को हो रही परेशानी

ग्रामीण क्षेत्रों से आकर शहर में बसे पशु पालकों द्वारा गली मोहल्लों में मकान तो बना लिए गए हैं, लेकिन उनके पास अपने मवेशियों को रखने के लिए जगह नहीं है। सार्वजनिक मार्गों पर मवेशी बांधकर रास्ता जाम कर रहे हैं तथा लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। विरोध करने पर यह मवेशी पालक लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। इस मामले में नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे मवेशी पालकों की हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने शहर की तमाम गलियों को पूरी तरह से अवरुद्ध कर डाला है।

यहां बता दें कि अनेक वर्षों से शहर के गोपालपुरा, गणेशपुरा, आमपुरा, महावीर पुरा, रामनगर, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित तमाम इलाकों में गांव से दूध का व्यापार करने के लिए हजारों की संख्या में किसान मवेशी लेकर शहर के मोहल्लों में मकान बनाकर रहने लगे हैं। इनके पास रहने को मकान तो है, लेकिन मवेशी रखने के लिए जगह नहीं है। जिससे सार्वजनिक मार्ग भैंसों के तबेले में तब्दील हो गए हैं।

कई बार लोगों ने विरोध किया तो नौबत झगड़े तक आ गई। इसलिए आमजन भी मजबूर एवं निराश होकर इन मोहल्लों में निवास कर रहे हैं। पूर्व में नगर निगम मुरैना के अधिकारियों ने निर्देश जारी किए थे कि गली मोहल्लों में मवेशियों को बांधने वाले मवेशी पालक उन्हें अपने घरों में बांधे और सड़क पर गंदगी ना फैलाएं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है ।

शहर के कई इलाकों में पशुपालकों द्वारा पानी की अत्याधिक बर्बादी की जा रही है। क्योंकि पशुपालक सुबह-शाम घंटों तक समर्सिबल चलाकर पशुओं को नहलाते हैं और सड़कों को धोते रहते हैं। जिससे पानी की अत्यधिक बर्बादी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गलियाें में भैंस बंधने से इस तरह परेशानी हाे रही है राहगीराें काे।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/city-streets-turned-into-buffalo-dunes-people-are-in-trouble-127961895.html

प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है: शर्मा

प्रतियोगिताएं आयोजित करने से छात्रों-छात्राओं की प्रतिभा में न केवल निखार आता है बल्कि उनमें राष्ट्र और प्रदेश के उत्थान के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होता है। इसलिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। यह बात जिला पुरातत्व अधिकारी डॉ अशोक शर्मा उत्प्रेती समाज द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के समापन हुए पुरस्कार वितरण समारोह में कह रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विरासत संरक्षण एवं कोरोना से बचाव विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 54 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 10 छात्राएं अव्वल रहीं। जिन्हें अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुरातत्व अधिकारी डॉ.अशोक शर्मा मौजूद रहे तथा अध्यक्षता प्राचार्य एके जैन ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी विजय शर्मा, मानव अधिकार जन निगरानी समिति के प्रदेश संयोजक मनीष मुदगल, प्रतियोगिता संयोजक गिर्राज शरण उप्रेती, जिला पंचायत मनरेगा प्रभारी बीके शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा व पीके शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में मूल चंद शर्मा, केडी शर्मा, रामदत्त शर्मा, गनपति शर्मा, महेश शर्मा, रामबक्स शर्मा, हरिओम शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

करिश्मा राठौर को प्रथम, शिवानी दूसरे स्थान पर रहीं
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में करिश्मा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिवानी दूसरे स्थान पर रही। खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रानी कटारे, मुस्कान बांदिल, हिमांशी निगम, अम्बिका डंडौतिया, सीता, सौम्या व रूबी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतियाेगिता में अव्वल आई छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/competitions-improve-the-talent-of-students-sharma-127961902.html