Wednesday, February 26, 2020

गुर्जर श्रमजीवी पत्रकार संघ के दोबारा जिलाध्यक्ष बने


आगर मालवा | मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की चारों ब्लाॅक इकाइयों की सहमति के बाद अशोक गुर्जर को संघ का दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया व कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी के निर्देश पर संभागीय उपाध्यक्ष व जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा ने सभी सदस्यों की सहमति के बाद गुर्जर को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नजीर अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम नारायण सोनी, अशोक नाहर, गोविंद गुरु आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-gujjar-becomes-district-president-of-shramjeevi-patravi-sangh-again-063036-6721990.html

No comments:

Post a Comment