Saturday, February 1, 2020

धूमधाम से अाज निकाली जाएगी प्रभातफेरी


श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा 2 फरवरी दिन रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होत हुए गणेश मंदिर के पास से निकलकर वापस गणेश मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। प्रभात फेरी में विशेष आकर्षण ब्रजभूमि से पधार रहे संत महात्मा रहेंगे।

यह जानकारी संतोष शराफ एवं रमेश िवश्वकर्मा ने दी। ज्ञात हो कि श्री हरि नाम संकीर्तन मंडल द्वारा प्रतिदिन नगर में सुबह प्रभातफेरी निकाली जाती है। उसी की वर्षगांठ मनाते हुए संकीर्तन मंडल हर वर्ष नगर में विशाल प्रभातफेरी शोभायात्रा निकालता है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रभातफेरी मंडल शामिल होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-prabhatferi-will-be-released-today-with-great-pomp-063543-6525860.html

No comments:

Post a Comment