Saturday, February 1, 2020

एसडीएम ने तीन लोगों से जुर्माना वसूला


बड़ावदा | नगर परिषद में एसडीएम राहुल धोटे ने शनिवार को प्रशासक के रुप में चार्ज संभाला। पैदल नगर भ्रमण किया। सदर बाजार में पूर्व नप अध्यक्ष शुभम मेहता की दुकान पर तोल कांटा सड़क पर रखा मिलने पर 200 रुपए जुर्माना किया। एक होटल, ठेलागाड़ी से जुर्माना वसूला। रहवासियों से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने, अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी। नवीन बस स्टैंड पर जल्द ही बसों का ठहराव शुरू कर यात्रियों की परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-sdm-fined-three-people-063511-6527275.html

No comments:

Post a Comment