बड़ागांव | नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर उज्जैन ले जाया गया। भ्रमण के दौरान साइंस के विद्यार्थियों ने आचार्य वराहमिहिर भवन में तारामंडल देखा। ग्रह-उपग्रहों की जानकारी प्राप्त की तथा वेधशाला में प्राचीन काल में समय का अंदाजा किस प्रकार लगाया जाता था उसे समझा। विद्यार्थियों को हरसिद्धि, चारधाम, मंगलनाथ आदि मंदिरों में दर्शन कराए गए। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक शंकरलाल यादव, प्रवीण विश्वकर्मा, अनिल नागर, राजेश गोस्वामी आदि का सहयोग रहा। जानकारी विद्यालय के प्राचार्य क्रान्ति प्रकाश खेनवार ने दी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-students-travel-on-ujjain-on-academic-excursion-063135-6525400.html
No comments:
Post a Comment