Monday, February 24, 2020

धार में पहली बार गुजराती बलाई समाज ने निकाला चल समाराेह, हुअा स्वागत


समाज के अाराध्य संत गाेधरदासजी की
जयंती मनाई


धार में पहली बार गुजराती बलाई समाज का चल समाराेह निकाला गया। समाज के अाराध्य संत गाेधरदासजी महाराज की जयंती पर समाज के महिला-पुरुषाें अाैर युवाअाें ने यह अायाेजन किया। इसमें जिलेभर से समाज के करीब एक हजार सदस्य शामिल हुए। गाेधरदासजी रलायता उज्जैन के पास के हैं। उज्जैन के अंकपात मंदिर में इनका मंदिर भी बना हुअा है। जिले में पचलाना, कलमखेड़ी, उत्तरसी, नागदा, वरनासा, बदनावर, सरदारपुर, राजगढ़, मुसावदा, जुअावदा अादि जगहाें से समाज के लाेग धार अाए।

चल समाराेह रविवार काे सुबह दस बजे श्रीजीधाम काॅलाेनी से शुरू हाेकर नाैगांव, हटवाड़ा, माेहन टाॅकीज, घाेड़ाचाैपाटी से हाेते हुए सिद्धनाथ मंदिर में समापन हुअा। चल समाराेह का कई जगह पर स्वागत किया गया। समाज के मनीष चाैहान ने बताया कि नागदा जंक्शन में समाज के अधिकांश लाेग रहते हैं। उज्जैन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम अाैर प्रतिभा सम्मान हाेते हैं। इसी से प्रेरित हाेकर सभी के घर जाकर अामंत्रण दिया था। प्रदेश अाैर राष्ट्रीय पदाधिकारियाें काे भी इस संबंध में अवगत कराया।

मोहन टॉकीज पर मालवा क्लब के सदस्यों, मुस्लिम समाज के कामरान कुरैशी और उनके साथियों, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानीया, पार्षद वाकिफ मोहम्मद, पार्षद सुनील चौहान, पार्षद मोहन डामोर एवं स्वागत में अन्य पार्षद मौजूद रहे। इसके बाद बीजेपी नगर अध्यक्ष विपिन राठौर ने मंच लगाकर स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह गौतम, कांग्रेस आईटी सेल जिला अध्यक्ष पंडित मनीष भार्गव, मनोज चौहान, कृष्णा सुजान, राजकुमार ठाकुर एवं समस्त कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया।

महिला कार्यकारिणी गठित की

अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ धार जिला महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। महिला जिला अध्यक्ष पद पर सीता मंडलोई, जिला प्रभारी निर्मला सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष रेणुका लिंबोदिया, लाजवंती परमार, जिला सचिव नेहा रेवड़, कोषाध्यक्ष सोनाली सोलंकी, सह सचिव लक्ष्मी सोलंकी, संगठन मंत्री ज्योति सोलंकी, कमलाबाई, जिला महामंत्री हीराबाई परमार, रेखा सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी प्रिया मंडलोई को पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही धार तहसील महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। संचालन मनीष चौहान ने किया। आभार जितेन राणा ने माना।

बलाई समाज की महिलाएं एवं सदस्य चल समाराेह में नृत्य करते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news for the first time in dhar the gujarati balai samaj pulled out welcome


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-for-the-first-time-in-dhar-the-gujarati-balai-samaj-pulled-out-welcome-071523-6705940.html

No comments:

Post a Comment