Wednesday, January 1, 2020

पंचायत के कैफे में महिलाएं बेचेंगी चाय-पोहे

रतलाम.करमदी की कलाबाई मकवाना, सुशीला मकवाना, लक्ष्मी राठौर, लीला मकवाना और राजू राठौर आर्थिक संकट से गुजरा।
वे पति के साथ काम करने जाती लेकिन साल में छह माह उन्हें काम ही नहीं मिलता था। नतीजतन परिवार को हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने पर महिलाओं ने स्व सहायता समूह बनाया और नए साल के पहले दिन जिला पंचायत में पंचायत कैफे शुरू किया। महिलाएं यहां पोहे, उसल पोहे, समोसे-कचोरी और चाय-काफी बेचेंगी।

कैफै संचालक कलाबाई ने बताया इस साल भारी बारिश से सोयाबीन की फसल तबाह हो गई तो मजदूरी भी ठीक से नहीं मिली। वैसे भी साल में छह महीने मजदूरी नहीं मिलती है। इससे काम करने की चाह होने के बाद हमेशा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को ठीक से पढ़ा भी नहीं पा रहे थे। अब हम पंचायत कैफे पूरी मेहनत से चलाएंगे। हम पांचों मिलकर यहां लोगों को बेहतर दाम और बेहतर क्वालिटी का नाश्ता उपलब्ध करवाएंगे। यहां से होने वाली आय से हम अपने बच्चों को अच्छा भविष्य देंगे। जिला पंचायत ने समूह को कैफे चलाने के लिए जिला पंचायत में 1250 स्कवेयर फीट का शेड वाला परिसर और 100 स्कवेयर फीट का एक कमरा फ्री उपलब्ध करवाया है।

कलेक्टोरेट में सफाई व कैंटीन के लिए तीन टेंडर आए
कलेक्टोरेट में सफाई व कैंटीन के लिए तीन टेंडर आए। टेंडर की आखिरी तारीख 27 दिसंबर थी। इसमें पुरानी शर्ते बरकरार रखी हैं। इसमें कैंटीन के साथ फोटोकॉपी की दुकान, वाहन का स्टैंड के ठेके का टेंडर लेने वाले को कलेक्टोरेट भवन की सफाई करवाना होगी वहीं हर महीने न्यूनतम 10 हजार रुपए देना होंगे। टेंडर उसके नाम जारी होगी जो न्यूनतम राशि ज्यादा से ज्यादा देगा। टेंडर सोमवार को खुलेंगे।


कलेक्टर ने किया शुभारंभ
पंचायत कैफे का शुभारंभ मंगलवार को कलेक्टर रुचिका चौहान ने फीता काटकर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मइड़ा, उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, सीईओ संदीप केरकेट्टा, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, शेरू पठान, किसान नेता राजेश पुरोहित आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इन पांच महिलाओं ने मिलकर खोला जिला पंचायत में पंचायत कैफे। बुधवार को शुभारंभ के बाद इन्होंने बिक्री भी शुरू कर दी।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/women-will-sell-tea-and-tea-in-the-panchayat-cafe-126411292.html

No comments:

Post a Comment