Friday, January 31, 2020

थ्री स्टार की जगह सामान्य होटल में ठहराया, टैक्सी भी खुद बुक की

शहर के एक निजी स्कूल ने ऊटी समेत अन्य स्थानों पर घूमने के लिए ट्रैवल एजेंसी के जरिए बुकिंग की। एजेंसी ने जिस होटल को बुक किया, एडवांस लेने के बाद तय वादे के अनुसार बच्चों व टीचर्स को होटल उपलब्ध नहीं कराया। चूंकि पूरी बात केवल फोन पर हुई थी तो इसमें कानूनी कार्रवाई भी नहीं की जा सकी। हालांकि मामले की शिकायत हबीबगंज थाने में हुई, लेकिन पुख्ता सबूतों के अभाव में ऊटी का होटल एजेंट बच निकला।



केस - दो

अंशुल खंडासी विंटर वेकेशन मनाने के लिए गुजरात गए थे। इसके लिए उन्होंने एक नामी टूर एंड ट्रैवल वेबसाइट से बुकिंग की थी। जब अंशुल अहमदाबाद पहुंचे तो उन्हें बताई गई कार की जगह छाेटी कार और फाइव स्टार होटल के बजाय थ्री स्टार होटल में रुकवाया गया। दोपहर का भोजन भी सामान्य रेस्टॉरेंट में कराया गया, जबकि पैकेज में बताया गया था कि फाइव स्टार होटल, लक्जरी कार व अच्छे रेस्टॉरेंट में भोजन कराया जाएगा।

इस मामले में ठगे जाने पर अंशुल ने भोपाल आकर टीटी नगर थाने में शिकायत करनी चाही तो जवाब मिला कि इसमें अपराध कहां बनता है। इसके बाद अंशुल उपभोक्ता फाेरम गए तो अनुबंध के अभाव में उनका केस नहीं लग पाया।

db star

concern

लिखित में सारी जानकारी लें

टूर एंड ट्रैवल के क्षेत्र में सैकड़ों कंपनियां काम कर रही हैं। जो बड़ी कंपनियां हैं, वे लिखित में अपनी जानकारी देती हैं, जबकि छोटी एजेंसी मौखिक काम निपटा लेती हैं। बड़ी कंपनी हर जानकारी मेल-वाट्स एप के जरिए देती हैं। अब तो पर्यटकों का इंश्योरेंस भी कराया जाता है। - महेंद्र नारेड़ा, टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर

लिखित प्रमाण होना जरूरी

इन दिनों टूर के नाम पर ऐसी ठगी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इससे बचने का एक ही तरीका है कि हर काम लिखित में करें। यदि भरोसे की कंपनी या एजेंसी हो तो भी सावधानी बरतें। - आनंद शर्मा, एडवोकेट, उपभोक्ता मामले

सांकेतिक चित्र



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news stationed in normal hotel instead of three star booked taxi itself


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-stationed-in-normal-hotel-instead-of-three-star-booked-taxi-itself-065610-6518645.html

No comments:

Post a Comment