Thursday, January 30, 2020

मेले में मोबाइल खोने की शिकायतें बढ़ीं दो माह में 35 मोबाइल ढूंढकर सौंपे


ग्वालियर | पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन की सायबर सेल ने दो माह में 35 मोबाइल ढूंढ़कर अावेदकों को सौप दिए। मेला शुरू होने के बाद पुलिस अधीक्षक की सायबर सेल में मोबाइल चोरी की शिकायतें बढ़ गई हैं। एएसपी पंकज पांडे ने सेल के अधिकारियों‌ के साथ अावेदकों को बुलाकर ढूंढे गए मोबाइल सौंपे। जिन लोगों के मोबाइल मिल गए, उन्होंने अफसरों को धन्यवाद दिया। एएसपी पंकज पांडे ने बताया कि नियमित रूप से मोबाइल गुम होने के लगभग 12-15 अावेदन अा रहे हैं। मेला अवधि में यह संख्या 20 तक पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-complaints-of-losing-mobile-in-the-fair-increased-finding-and-handing-over-35-mobiles-in-two-months-072539-6509503.html

No comments:

Post a Comment