Thursday, January 30, 2020

5900 मीटर में बनेंगे 5 स्टॉप डैम, 2.83 करोड़ होंगे खर्च मिशन-10 में सफाई हुई तो बहने लगी गुनिया


गुनिया नदी का कायाकल्प स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा। इसके लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है। नया काम गुनिया नदी के 5 किमी हिस्से में 5 स्टॉप डेम तैयार किए जाएंगे। ताकि इस नदी के अस्तित्व को बचाया जा सके। इसे प्रदुषण से बचाने के लिए भी कार्य होना है। हालांकि इस नदी की अस्तित्व को बचाने के लिए लंबे समय से शहर के लोग मांग करते रहे हैं। लेकिन मिशन 10 में जब से इस प्रोजेक्ट को शामिल किया है स्थिति ही बदल गई है।

नदी की सफाई हो चुकी है। इसके दोनों किनारे पर स्थिति भवनों को भी पुताई करवा दी गई है। नदी की पहली बार सफाई हुई तो इसमें बहती हुई पानी की धारा दिखाई देने लगी। शहर से निकली इस नदी को नाला ही कहा जाता था, लेकिन गुनिया बचाओं समिति के कार्यकर्ताओं ने इसे नदी का नाम दिया, एनजीटी में भी इसे बचाने के लिए याचिका लगाई। अब कलेक्टर के प्रयासों से गुनिया बचाने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 5 स्टॉप डेम पर 2.83 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

स्टॉप डैम के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना, कलेक्टर ने दी सहमति, लंबे समय से की जा रही थी मांग

सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 30 लाख

गुनिया के सौंदर्यीकरण पर 30 लाख रुपए खर्च होंगे। नदी को सुंदर रूप दिया जाएगा। इसमें गंदगी न हो और प्रदुषण रुके। इसके लिए भी पूरी योजना तैयार की गई है। वहीं शहर के लोगों से भी अपील की जाएगी कि वह नदी को गंदा न करें। ड्रेनेज का गंदा पानी निकासी के लिए अलग से व्यवस्था की जाना भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

कहां पर बनेंगे स्टॉप डैम ऐसे समझें


1. सिंगवासा तालाब से 1923 मीटर की दूरी पर यानी बांसखेड़ी में पहले स्टॉप डेम बनेगा। इसकी चौड़ाई 25 मीटर होगी। इस कार्य पर 43.85 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसकी ऊंचाई 3 मीटर होगी।


-भास्कर लाक्षाकार, कलेक्टर

फुट ब्रिज भी बनेंगे : लोगों को इधर से उधर आने-जाने के लिए 4 फुट ब्रिज भी बनाए जाएंगे। इस कार्य के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। ताकि नदी को पार करने में किसी तरह की कोई समस्या न आए।


शहर के बीच से निकली गुनिया नदी की लंबाई करीब 6 किमी है

शहर से निकली गुनिया नदी की लंबाई 6 किमी से अधिक है। लेकिन इसके 5900 मीटर के हिस्से में 5 स्टॉप डैम बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने इस नदी को संवारने की पूरी योजना बनाई है। वह चाहते हैं कि शहर के लिए नदी का पुराना रूप वापस दिया जाए। इसी वजह से इसका कायाकल्प स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कर कार्य शुरु करना है।

सीवेज सिस्टम में हो सुधार

शहर में सीवेज का कार्य चल रहा है, अगर इस पर शुरु से ही ध्यान दे दिया जाए तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। शहर भर से निकलने वाले सीवेज के गंदे पानी को शुद्ध करके गुनिया नदी में छोड़ा जाएगा। अभी तक सीवेज सिस्टम का काम जिस तरह चल रहा है, वह बहुत ज्यादा उम्मीद बढ़ाने वाला तो नहीं है। लेकिन फिर भी अगर आगे जाकर प्रशासनिक तंत्र ने इसे ठीक से क्रियान्वित कराया तो इसकी वजह बड़ा बदलाव आ सकता है। वहीं सीवेज के कार्य पर भी निगरानी बेहद जरुरी है। क्योंकि पिछले दिनों फ्रेंडस कालोनी में एक लापरवाही का नमूना सामने आ चुका हैं। कंपनी ने लाइन जोड़ी तो गंदा पानी सड़कों पर आ गया था।

5. आखिरी स्टॉप डेम पिपरौदा पर बनेगा। इसकी सिंगवासा से दूरी 5900 मीटर होगी। चौड़ाई सबसे जयादा यानी 75 मीटर होगी। क्योंकि इस स्थल पर पानी अधिक एकत्रित होगा। इस कार्य पर 80.41 लाख रुपए खर्च होंगे।

4. चौथा स्टॉप डेम सिंगवासा से 4800 मीटर की दूरी पर बनेगा। इस कार्य पर 56 लाख रुपए खर्च होंगे। चौड़ाई 40 मीटर होगी। यह डेम घोषीपुरा के आसपास बनाया जाएगा।

3. तीसरा स्टॉप डेम की सिंगवासा तालाब से दूरी 4225 मीटर होगी। चौड़ाई 40 मीटर होगी। ऊंचाई सभी की एक जैसी यानी 3 मीटर ही रखी जाएगी। इस पर 54.74 लाख रुपए खर्च होंगे। यह राधा कालोनी के आसपास बनेगा।

2. दूसरा स्टॉप डेम सिंगवासा तालाब से ही 3200 मीटर दूरी पर बनेगा। यहां स्थल गुलाबगंज के आसपास होगा। ऊंचाई 3 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर होगी। इस कार्य पर 47.74 लाख रुपए खर्च होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news 5 stop dams to be built in 5900 meters 283 crore to be spent


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-5-stop-dams-to-be-built-in-5900-meters-283-crore-to-be-spent-072506-6511215.html

No comments:

Post a Comment