Thursday, January 30, 2020

184 विद्यार्थियों की कठिनाई दूर करने 3 घंटे ज्यादा होगी पढ़ाई


बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते हैं सरकार बच्चों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। छमाही परीक्षा में जिन बच्चों का परिणाम खराब आया है। उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए जिले में 5 स्कूलों को चुना गया है। यहां 6 घंटे की जगह 9 घंटे पढ़ाई होगी। इसी अवधि में बच्चों को रेस्ट भी मिलेगा। उन्हें स्कूल में ही नाश्ता, चाय या अन्य खाने-पीने का इंतजाम किया जाएगा। 5 फरवरी से इस व्यवस्था के तहत स्कूलों में पढ़ाई शुरु हो जाएगी। सरकार की मंशा है कि हाईस्कूल परीक्षा में कोई भी बच्चा फैल न हो पाए। इसके लिए पहले से ही पढ़ाई में कमजोर बच्चों की छंटनी कर, उन्हें मजबूत किया जाए। इसलिए इस व्यवस्था का लागू किया गया है। आरएमएसए के एपीसी एसके शिवहारे ने बताया कि जिन स्कूलों में नई व्यवस्था के तहत पढ़ाई होनी है, इसकी सूचना प्राचार्यों को दे दी गई है। ताकि वह इसकी तैयारी पूरी कर लें।

सुबह 8.30 बजे से लगेंगे स्कूल : जिले में नई व्यवस्था के तहत म्याना, पनवाड़ीहाट, बालक कुंभराज, कन्या बीनागंज और जामनेर हायर सेकंडरी स्कूलों को चुना गया है। अब इन 5 स्कूलों को खुलने का समय सुबह 10.30 की जगह सुबह 8.30 हो जाएगा। वहीं छुट्टी का समय भी 4.30 के स्थान पर 5.30 हो जाएगा। यानी 3 घंटे अधिक पढ़ाई के लिए मिलेंगे। कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाया जाएगा। इसके लिए अलग से अगर शिक्षकों की जरुरत है तो मानदेय देकर बुलाया जा सकता है। विकल्प यह भी रहेगा कि अगर स्कूल शिक्षक अतिरिक्त समय देकर पढ़ाते हैं तो उन्हें भी मानदेय के रूप में राशि का भुगतान होगा। विषय संबंधित शिक्षक बुलाए जा सकते हैं। निजी स्कूल के शिक्षक भी चाहे तो समय देकर पढ़ा सकते हैं।

भोपाल से चुने गए स्कूल : पिछले दिनों हाईस्कूल की छमाही परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग ने हर जिले से मांगी थी। इसका अध्ययन करने पर पाया गया कि कई ऐसे बच्चे हैं जो एक या 2 विषय में फैल हुए हैं। जिन स्कूल में यह अध्ययनरत हैं वहां पढ़ाई के लिए भी स्टॉफ की कमी थी। इसी आधार पर 5 स्कूलों को चुना गया है।

नाश्ता मिलेगा 3 टाइम

बच्चे को भूख लगे तो वह घर न जाएं, इसके लिए 3 टाइम नाश्ते, चाय एवं खाने-पीने का इंतजाम रखा गया है। अगर शासन द्वारा दी जाने वाली राशि से स्कूल प्रभारी अपने स्तर से भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं तो वह इसके लिए स्वतंत्र रहेंगे।


-आरएल उपाध्याय, डीईओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-184-students-will-have-3-hours-more-to-overcome-their-difficulties-072533-6511225.html

No comments:

Post a Comment