Thursday, January 30, 2020

6वां आचार्य पदारोहण दिवस आज


आरोन| आरोन में विराजमान जैन आचार्य आर्जवसागर महाराज का छठवां आचार्य पदारोहण दिवस 31 जनवरी शुक्रवार को गुलाबगंज स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 9:00 बजे से शांतिनाथ मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, आचार्य श्री की आरती, पूजन एवं प्रवचन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे।आरोन जैन समाज के सुनील जैन झंडा ने बताया कि आर्जव सागर जी के गृहस्थ जीवन का नाम पारसचंद्र जैन था।

उनका जन्म सन 1967 में दमोह जिले के ग्राम फुटेरा कला में भाद्र सुदी अष्टमी को हुआ था। दमोह जिले के पथरिया में ही उनका बचपन बीता। एवं दमोह के ही डिग्री कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की। 1984 में अतिशय क्षेत्र मनावर में उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लिया। 1985 में सिद्ध क्षेत्र आहार जी में उन्होंने क्षुल्लक शिक्षा प्राप्त की। 1988 में सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में आचार्य विद्यासागर से उन्होंने मुनि दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने इंदौर में आचार्य सीमंधर सागर से आचार्य पद प्राप्त किया। आचार्य सागर ने कई कृतियों साहित्य कृतियों का सृजन भी किया है। जैसे धर्म प्रभावना शतक, जैनागम संग्रह, तीर्थोदय काव्य, बचपन का संस्कार आदि प्रमुख हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-6th-acharya-padoran-divas-today-072147-6511247.html

No comments:

Post a Comment