Tuesday, January 28, 2020

कार्यक्रम... मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ, वोटर आईडी बांटे


कुरवाई| नगर परिषद क्षेत्र के क्लब ग्राउंड में मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी गोपाल वर्मा, तहसीलदार केएन ओझा, सहित नगर के अनेक नवीन मतदाता उपस्थित थे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश वाचन किया गया। मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। नवीन मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए गए। जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर यहां बीएलओ के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने बाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र भी इस मौके पर दिए गए। नगर परिषद के कर्मचारी मुकेश पंथी, रशीद अली, एवं धर्मदास पारोचे को प्रमाणपत्र प्रदान प्रदान किया। आभार सीएमओ नूरउद्धीन काजी ने व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news program oath administered on voters39 day voter id distributed


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-program-oath-administered-on-voters39-day-voter-id-distributed-072021-6495241.html

No comments:

Post a Comment