इंदौर. शहर के पश्चिम क्षेत्र में बने प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर को अब नए स्वरूप में निखारने का कार्य शुरूकिया जा रहा है। नया अन्नपूर्णा मंदिर अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा जिस पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। संगमरमर से बनने वाले नए मंदिर का निर्माण कार्य 29 जनवरी (बसंत पंचमी) से शुरूकिया जाएगा। अगले तीन साल में मंदिर निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के मकरानी से मार्बल लाया जा रहा है। राजस्थानी कारीगरों द्वारा ही मंदिर का निर्माण किया जाएगा। नए मंदिर की लंबाई 108 फीट और चौड़ाई 54 फीट होगी। मुख्य कलश की ऊंचाई 81 फीट होगी। मंदिर में कुल 50 स्तंभ रहेंगे। मंदिर का गर्भगृह, श्रृंगार की चौकी, परिक्रमा स्थल के साथ ही एक विशाल हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। यहां वर्तमान में बने हाथी वाले गेट को यथावत रखा जाएगा।
6 दशक से पश्चिम शहर की पहचान है यह मंदिर
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबानंदगिरीमहाराज द्वारा 1959 में शहर के पश्चिम क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर का निर्माण कराया गया था। द्रविड़ स्थापत्य शैली में बना यह मंदिर तब से ही पश्चिम इंदौर की पहचान बना हुआ है। अन्नपूर्णा मंदिर अपने हाथी गेट के लिए पहचाना जाता है। मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण 1975 में कराया गया था। मंदिर में तीन फीट उंची संगमरमर की मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के साथ ही शिव, हनुमान, काल भैरव की प्रतिमाएं भी हैं। मंदिर की बाहरी दीवारों पर पौराणिक आकृतियां भी उकेरी गई है। यहां भगवान काशी विश्वनाथ की साढ़े 14 फीट उंची प्रतिमा भी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/annapurna-temple-to-be-built-in-a-new-format-at-a-cost-of-rs-20-crore-work-will-start-from-basant-panchami-126610295.html
No comments:
Post a Comment