Thursday, January 30, 2020

रेलवे स्टेशन से किशोरी को किन्नर और युवक ले गए थे बबली के पास, उसने हरियाणा में बेच दिया


मानव तस्करी का मामला

ग्वालियर की 15 वर्षीय किशोरी को हरियाणा में बेचने वाली बबली उर्फ अरुणा का गिरोह कई शहरों के रेलवे स्टेशन पर सक्रिय है। किशोरी को दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर एक किन्नर और युवक ही मिले थे। जो उसे बहला-फुसलाकर बबली के पास ले गए। बबली अपने साथ उसे अंबाला ले गई और 20 दिन बाद ही उसका सौदा हरियाणा के दूधिये से कर दिया। यह दूधिया उसे अपने साथ ले गया और जबरन शादी कर ली। यह हकीकत खुद किशोरी ने ही पुलिस को बताई। गुरुवार को पीड़िता के बयान दर्ज हुए, जिसमें उसने पूरी पीड़ा बताई। वहीं आरोपी राजेश जाट को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। थाटीपुर पुलिस ने बबली को तलाशने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उप्र और पश्चिम बंगाल की पुलिस से भी संपर्क किया है। उसकी फोटो सभी को भेजी गई है। उधर, अलग-अलग शहर में जीआरपी और आरपीएफ को भी बबली का फोटो भेजा गया है।

जुलाई 2019 में लापता हुई ग्वालियर के थाटीपुर की रहने वाली किशोरी को थाटीपुर पुलिस ने हरियाणा के पनवासा गांव में दूधिये राजेश जाट से मुक्त कराया। राजेश जाट ने उससे जबरन शादी कर ली थी। किशोरी को बबली निवासी अंबाला(बावियाल) ने बेचा था। पुलिस ने राजेश को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बबली और उसके अन्य साथियों तक अभी पुलिस नहीं पहुंच सकी है। आरोपी राजेश से पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि बबली का पूरा परिवार इसी मानव तस्करी में शामिल है। उसने पास के गांव में भी बच्चियों को बेचा है।

10 महीने पहले ग्वालियर में बेची थीं दो बच्चियां

बबली का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। वह दस महीने पहले पश्चिम बंगाल और बिहार की दो बच्चियों को ग्वालियर में बेच गई थी। उसने ग्वालियर में रहने वाले मुन्ना खान और उसकी प|ी सितारा बाई को बच्चियां बेची थीं। वह दोनों बच्चियों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ग्वालियर आई थी। गुवाहाटी स्टेशन पर वह दोनों बच्चियों को मिली थी। वहां से पहले बच्चियों को कानपुर ले गई थी, फिर ग्वालियर लाई। उस समय ग्वालियर पुलिस बबली का सीसीटीवी फुटेज ही निकाल पाई थी। इसके आगे पुलिस एक कदम नहीं बढ़ पाई। बबली कई महीने तिहाड़ जेल में बंद रही। उसे दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में पकड़ा था।

आरोपी बबली



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news kishori and youth were taken from railway station to kishori near babli he sold in haryana


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-kishori-and-youth-were-taken-from-railway-station-to-kishori-near-babli-he-sold-in-haryana-072610-6509493.html

No comments:

Post a Comment