Tuesday, January 28, 2020

फालोअप शिविर में 50 मरीजों की जांच


गंजबासौदा| मील रोड स्थित हितकारणी धर्मशाला में नागरिक सेवा समिति द्वारा द्वितीय फालोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मोतियाबिंद आपरेशन के बाद 50 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। समिति सदस्यों ने बताया कि 18 दिसंबर को आयोजित नेत्र शिविर में करीब 60 मरीजों के आपरेशन कराए गए थे। आपरेशन के बाद मरीजों की जांच के लिए फालोअप शिविर लगाकर जांच की जाती है। समिति अध्यक्ष कांतीभाई शाह ने बताया कि निशुल्क शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर मरीज अपनी आंखों की जांच व ऑपरेशन के लिए आते हैं। आपरेशन के लिए दोबारा जांच न कराने के लिए कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस लिए शिविर के बाद फालोअप शिविर का आयोजन कर मरीजों की निशुल्क जांच की जाती है। डा. मुकेश यादव ने मरीजों की जांच की। साथ ही आपरेशन के बाद क्या क्या सावधानियां रखनी हैं। इस बारे में जानकारी दी ताकि मरीजों को दोबारा नेत्र संबंधी रोग न हो। इस मौके पर महेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, रामगोपाल गुप्ता, महेन्द्र सिंह मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-50-patients-examined-in-follow-up-camp-072005-6495235.html

No comments:

Post a Comment