Thursday, January 30, 2020

ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी को चार दिन झांसी से चलाने का चेंबर ने किया विरोध


ग्वालियर | ग्वालियर-इंदौर-रतलाम इंटरसिटी को चार दिन झांसी से चलाए जाने के मामले का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने विरोध करते हुए उक्त ट्रेन का संचालन यथावत रखने की मांग की है। चेंबर के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा होता है तो आंदोलन किया जाएगा। चेंबर के अध्यक्ष विजय गोयल और मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि उपरोक्त ट्रेन ग्वालियर-इंदौर-रतलाम के मध्य जीवन रेखा का कार्य करती है। यहां से यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक और ट्रेन की जरूरत है। ऐसे में यदि रेलवे द्वारा यह निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो संस्था विरोध में आंदोलन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-chamber-opposes-running-gwalior-indore-intercity-from-jhansi-for-four-days-072548-6509508.html

No comments:

Post a Comment