Wednesday, January 29, 2020

संविधान को जानना अौर उसको मानना हमारा कर्तव्य: राजेश तिवारी


पुराना मेला ग्राउंड स्थित महावीर धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक आयोजित की गई। इसमें परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई। विहिप क्षेत्र के मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि आज हम अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमें अपने संविधान के प्रति आदर और सद्भाव का भाव रखना चाहिए। अपने संविधान को जानना और मानना हमारा कर्तव्य है।

साथ ही उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना बताई। संत रविदास जयंती पर पूरे जिले में प्रखंड केंद्र पर बड़े कार्यक्रम की रुपरेखा बने जिससे संत रविदास का चरित्र जन जन तक पहुंच सके। साथ ही धर्म रक्षा निधि संकलन के लिए कार्ययोजना बनाई गई। बैठक को जिलाध्यक्ष संदीप नेमा, प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख पंडित मुन्नालाल शास्त्री, डा. सीएस शर्मा, प्रमुख राकेश सक्सेना, नितिन सक्सेना, रुचि बघेल, हरिशंकर झा, नीलू चौबे, दिलीप देसाई, सत्यम दुबे वावली, प्रवेश कुशवाह, दुर्गेश कुशवाह सहित काफी
संख्या में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-it-is-our-duty-to-know-and-obey-the-constitution-rajesh-tiwari-072045-6503502.html

No comments:

Post a Comment