र|ागिरी तिराहे पर तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटर सवार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट की शुक्रवार सुबह जान ले ली। वे आनंद नगर की ओर से अपने दफ्तर आ रही थीं। तभी अयोध्या बायपास से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मारी। बस के पिछले पहिए में फंसने से वे करीब 15 फीट तक घिसटती चली गईं। सिर पर हेलमेट होने के बाद भी ज्यादा खून रिसने से उनकी मौत हो गई। इस तिराहे पर न सिग्नल हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस का प्वाइंट लगता है। इसलिए दोनों तरफ से आने वाले हाइवे पर वाहनों की रफ्तार तेज रहती है, जो हादसे का सबब बनती है।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये हादसा वृंदावन नगर, अयोध्या बायपास निवासी 48 वर्षीय शाइनी थॉमस के साथ हुआ। शाइनी मैदा मिल स्थित केंद्रीय उत्पाद शुल्क दफ्तर में सुपरिटेंडेंट हैं। उनके पति थॉमस जोसफ नवीबाग स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर के निज सचिव हैं। टीआई सीएस रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को भी शाइनी स्कूटर से दफ्तर जा रही थीं। आनंद नगर चौकी के सामने से होते हुए वे र|ागिरी तिराहे पर पहुंची। तभी अयोध्या नगर की ओर से आ रही पुष्प ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। बचने के लिए शाइनी ने ब्रेक लगाया, लेकिन वे बस के पिछले टायर की चपेट में आ गईं। इससे वे करीब 15 फीट तक घिसटती चली गईं। हेलमेट होने के बाद भी उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और ज्यादा खून रिसने से उनकी मौत हो गई।
1994 बैच की इंस्पेक्टर थीं शाइनी
शाइनी 1994 बैच की इंस्पेक्टर थीं। इन दिनों वे न्याय निर्णयन शाखा की सुपरिटेंडेंट थीं। बहनोई जोजो जोसफ ने बताया कि बेहद शांत स्वभाव की शाइनी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कार्मल कान्वेंट स्कूल में टीचर है, जबकि दूसरी बेंगलुरू की कार कंपनी में इंजीनियर है।
र|ागिरी तिराहे पर तेज रफ्तार यात्री बस ने मारी टक्कर
जानलेवा तिराहा, रोजाना होते हैं दो-तीन हादसे
र|ागिरी तिराहा नौ ब्लैक स्पॉट में शामिल है। यह अयोध्या बायपास व रायसेन रोड को जोड़ता है। दोनों हाइवे से आने वाले वाहनों की रफ्तार यहां ज्यादा होती है, इसके बाद भी यहां ट्रैफिक सिग्नल शुरू नहीं किया जा सका है। यहां पुलिस का पॉइंट भी नहीं लगता है। यही वजह है कि यहां रोज 2-3 हादसे होते हैं।
बारात छोड़कर लौट रही थी बस, ड्राइवर गिरफ्तार
टीआई के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। बाद में पिपलानी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ कर बस क्रमांक एमपी 04 पीए 0990 जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि बारातियों को उनके मुकाम पर छोड़कर खाली बस लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया।
र|ागिरि तिराहे पर हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। बुरी तरह घायल शाइनी थॉमस को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
1. र|ागिरी तिराहे पर न सिग्नल है और न ही ट्रैफिक पुलिस का पाॅइंट
इस तिराहे पर... हादसे के लिए दो कारण जिम्मेदार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-passenger-bus-dragged-by-cgst-superintendent-to-15-feet-death-065506-6518393.html
No comments:
Post a Comment