Thursday, January 30, 2020

उत्कृष्ट कार्य करने पर बालिका-महिलाओं का सम्मान आज


जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन 24 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक किया गया।

जिसका समापन एवं सम्मान समारोह 31 जनवरी 2020 को मानस भवन गुना में सुबह 11:00 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से वर्ष 2018-19 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की तीन-तीन कुल 24 बालिकाओं को ‘’’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’’’ योजना तहत 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-respect-for-girls-and-women-on-outstanding-work-today-072517-6511218.html

No comments:

Post a Comment