गुना | पवन रजक आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसकी प|ी और प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की धारा में मामला दर्ज किया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रजक महा समाज मप्र संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण भडेरिया ने चेतावनी दी थी। पुलिस ने युवक की आत्महत्या के मामले में जांच शुरु की थी। यह पूरी होने के बाद मृतक की प|ी प्रिया, और प्रेमी जीवन नामदेव पर मामला दर्ज कर किया गया है। पवन रजक को प|ी के प्रेमी द्वारा प्रताड़ित करने कर मामला सामने आया था। आरोपी प्रेमी जीवन युवक की प|ी को भगाकर ले गया था, इस मामले में पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की गई थी। मृतक पवन रजक के पिता राम प्रसाद रजक ने बताया कि मेरी बहू को जीवन नामदेव 12 जनवरी को भगाकर ले गया और हम लोगों ने ढूंढ कर 14 तारीख को पुलिस कोतवाली गुना में रात्रि में पुलिस को सौंपा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 3 दिन बाद ही जीवन नामदेव और मेरी बहू ने हम लोगों को कोर्ट बुलवाया और मेरे लड़के पर दबाव बनाकर एक आवेदन पर दस्तखत करवाए और उस आवेदन को कोतवाली में ले जाकर देने को बोला। मेरे बेटे पवन ने उक्त आवेदन को पुलिस कोतवाली गुना में उसी दिन दे दिया और आवेदन देने के तुरंत बाद घर आ कर फांसी लगा ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-fir-on-wife-and-lover-in-pawan-rajak-suicide-case-072527-6511222.html
No comments:
Post a Comment