Friday, January 31, 2020

सहजयोग की चैतन्य रथ यात्रा ध्यान का अलख जगाने अाज अाएगी


भोपाल| संत माता निर्मला देवी द्वारा प्रवर्तित सहजयोग ध्यान के पचास वर्ष पूर्ण होने पर नारगौल (गुजरात) से शुरू चैतन्य रथ यात्रा शनिवार की सुबह 8.30 बजे संत हिरदाराम नगर के रास्ते भोपाल में प्रवेश करेगी। बैरागढ़ में सहजयोगी पुष्पवर्षा कर यात्रा की अगवानी करेंगे। यात्रा यहां से लालघाटी, राॅयल मार्केट, सोमवारा, कमला पार्क, रोशनपुरा, नेहरू नगर व पांच नंबर स्टाप और नूतन काॅलेज चौराहे से होते हुए छह नंबर स्थित सहजयोग केन्द्र पहुंचेगी। यात्रा स्वागत समिति के संयोजक सहजयोगी दिलीप जीवनानी व वरिष्ठ सदस्य रतन पोरवाल ने बताया कि इस साल सहजयोग अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश पर अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। गत 5 मई 2019 से नारगौल से चैतन्य रथ पूरे भारत के भ्रमण पर निकला है। इस यात्रा का उद्देश्य सहजयोग ध्यान के प्रकाश से संपूर्ण मानव जाति को प्रेम और शांति का संदेश देना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-chaitanya-rath-yatra-of-sahaja-yoga-will-come-to-awaken-the-meditation-065523-6518374.html

No comments:

Post a Comment