गंजबासौदा| मंगलवार को वेहटा गांव में गजनयाई महिला मंडल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के 44 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। महिला मंडल की ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने बताया कि उनको सर्दी के अंतिम चरण में यह जानकारी मिली।
इस स्कूल के विद्यार्थियों को स्वेटरों की आवश्यकता है। तब संगठन की महिलाएं स्कूल के प्रधानाध्यापक से मिली। उन्होंने विद्यार्थियों की परिस्थिति से अवगत करवाया गया। बच्चों के माप अनुसार स्वेटर खरीदे इसके बाद महिला संगठन ने गांव जाकर छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। इस सेवा प्रकल्प में विद्यालय की प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त संगठन की ऊषा उपाध्याय, पिंकी शर्मा, ऊषा शर्मा, अरुण शर्मा, सीआरसी शर्मा, मुन्ना लाल शास्त्री, चन्द शेखर शर्मा भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-national-brahmin-women39s-organization-distributed-sweaters-071640-6495234.html
No comments:
Post a Comment