Wednesday, January 29, 2020

आबकारी विभाग ने 150 प्लास्टिक व 100 से ज्यादा लोहे की कोठियां बेची


धार | मादक पदार्थ नष्टीकरण कार्रवाई के बाद जब्त सामग्री विक्रय करने की प्रक्रिया आबकारी ने ओपन बोली प्रक्रिया के तहत की। इसमें अधिकतम बोली लगाने वाले को यह सामग्री दी गई। प्रक्रिया सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वरी सोनकेशरी के मार्गदर्शन में की गई। वृत्त अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया 150 प्लास्टिक के ड्रम व लगभग 100 से अधिक लोहे की कोठियां अलग-अलग प्रकरणों में जब्त की गई थी। जिन्हें खरीदने के लिए नालछा दरवाजा निवासी फिरोज ने अधिकतम बोली 35 हजार रुपए लगाई। विभागीय प्रक्रिया के बाद फिरोज ने यह राशि सरकारी कोष में चालान के माध्यम से जमा कराई। बुधवार को यह सामग्री फिरोज को सौंपी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-excise-department-sold-150-plastic-and-more-than-100-iron-cells-072017-6502547.html

No comments:

Post a Comment