गंजबासौदा| माघ मास के धार्मिक आयोजनों की श्रंृखला में नगर की महिला शक्ति संगठन ने बेतवा नौलखी रोड खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित गोशाला में 50 किलो गुड़ गायों को खिलाया। महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष राधा एलिया ने बताया कि सर्दी के समय गायों की स्थिति दयनीय रहती है। गुड़ खिलाने से गोमाता को शरीर में गर्मी बढ़ती है। इससे सर्दी सहन करने की ताकत मिलती है। इस कारण गोमाता को माघ मास में गुड़ खिलाया जाता है। माघ मास में गुड़ खिलाने की परंपरा प्राचीन है। उन्होंने बताया कि अपनी आय का कुछ हिस्सा प्रतिमाह पीड़ित प्राणियों की सेवा में लगाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से उन्होंने इस संगठन का गठन किया है। इससे यह संगठन सेवाभावी कार्यों को नगर में गति प्रदान कर सकें। इस मौके पर महिलाओं के अतिरिक्त अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-50-kg-jaggery-fed-cows-to-protect-them-from-cold-072050-6503506.html
No comments:
Post a Comment