Wednesday, January 29, 2020

सीएए के विरोध मंे मुस्लिम समाज ने बंद रखा कारोबार


शहर मेंं तैनात रहा पुलिस बल, घूमते रहे वाहन

सीएए (नागरिक संशोधन कानून) को लेकर प्रदेशभर में मुस्लिम समाजजनों द्वारा की गई हड़ताल का असर यहां भी नजर आया। बुधवार समाजजनों ने व्यापार व्यवसाय बंद रख कानून का विरोध जताया। हालांकि बाकी वर्ग के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान चालू रखे। बंद के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस टीम अलग-अलग दल में शहरभर में घूमती रही।

चार दिनी भोज कार्यक्रम को लेकर यहां मंंगलवार से अतिरिक्त बल तैनात है। ऊपर से सीएए के विरोध में मुस्लिम समाज के आंदोलन से प्रशासन की चिंता ज्यादा बढ़ गई। ऐसे में पुलिस की अलग-अलग टीमों काे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया। विशेषकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में ज्यादा बल तैनात किया गया।

इंटेलिजेंस भी सक्रिय रही

आंदोलन का असर जिलेभर में रहा। ऐसे में पुलिस अधिकारियाें, जवानों के साथ इंटेलिजेंस भी सक्रिय नजर आई। इंटेलिजेंस टीम के लोग जिलेभर से फीडबैक लेते नजर आए। हालांकि कहीं से भी कोई आंदोलन या विवाद की खबर नहीं है। एसपी आदित्यप्रतापसिंह ने बताया समाज के वरिष्ठों से इस संबंध में पहले से चर्चा कर ली थी। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन का आश्वासन दिया था। जिस पर वे कायम भी रहे। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर जगह-जगह पर बल तैनात किया गया था। कुल मिलाकर आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-muslim-society-shut-down-business-in-opposition-to-caa-072006-6502542.html

No comments:

Post a Comment