Tuesday, January 28, 2020

जन्मोत्सव... वरवाई में बालिकाओं की माताओं का किया गया सम्मान


कुरवाई| ग्राम वरवाई में आंगनबाड़ी केन्द्र पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। जिसमें आसपास की ग्रामीण महिलाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत की सरपंच कमलाबाई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, आयोजन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया गया। बालिकाओं के जन्म का स्वागत उत्सव मनाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर बालिकाओं की माताओं का सम्मान किया गया। आयोजन में मार्गदर्शन के लिए सेक्टर पर्यवेक्षक मंजुला चरण एवं सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news birthday mothers of girls were honored in varavai


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-birthday-mothers-of-girls-were-honored-in-varavai-072029-6495244.html

No comments:

Post a Comment