भोपाल के छोला मंदिर से रवाना हुई पदयात्री मंगलवार को करारिया चौराहा पहुंच गई है। यह यात्रा रात्री विश्राम मंदिर में करने के बाद सुबह बर्रीघाट बेतवा मार्ग स्थित श्री रामदेव मंदिर की ओर रवाना होगी।
यह पैदल यात्री 30 जनवरी को बसंत पंचमी पर श्री रामदेव मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाएंगे। मंदिर परिसर में आयोजित भगवान श्री रामदेव की प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ में होने वाले समारोह में शामिल होंगे। मंदिर से जुड़े भोपाल के श्रद्धालु हर साल ध्वज लेकर 110 किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर में आते हैं। इस साल भी पैदल यात्रा के लिए एमपी पांडे, केके मिश्रा, बबलू पाल, ग्याप्रसाद यादव, गोलू साहू, राजकुमार कुशवाह, सुनील कौशल, यूपीसिंह, प्रदीपसिंह, विशाल, सौरभ, प्रिंस पाल, ममता सिंह, शालिनी सिंह, मीना देवी शामिल हैं। तीन दिवसीय इस पैदल यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का भगवान श्री रामदेव सेवा दल द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। राजा अरोरा ने बताया कि मंदिर परिसर में होने वाले एक दिवसीय समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पदयात्री भाेपाल ध्वज लेकर करारिया पहुंचे, 30 काे चढ़ाएंगे मंदिर में ध्वज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-the-batch-of-pedestrians-from-bhopal-chhola-temple-reached-karjia-ramdev-temple-will-leave-072042-6503501.html
No comments:
Post a Comment