Friday, January 31, 2020

लोणारी कुनबी समाज का परिचय सम्मेलन भेल के बरखेड़ा में कल


भोपाल| अभा लोणारी कुनबी समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को सुबह 11 बजे से सरस्वती मंदिर, ई सेक्टर बरखेड़ा भेल में होगा। समाज के डाॅ. प्रकाश खाड़े ने बताया कि समाज की महिलाओं का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम भी होगा। सम्मेलन स्थल पर नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर भी लगेगा। समाज की स्मारिका का विमोचन व वेबसाइट का शुभारंभ करने के साथ ही प्रतिभावान बच्चों व बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। दूसरी ओर यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में शनिवार को बाणगंगा स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र सभागार समाज का परिचय सम्मेलन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-lonari-kunbi-society39s-introduction-conference-tomorrow-in-barkhera-of-bhel-065518-6518370.html

No comments:

Post a Comment