धार | चार दिनी भाेज महोत्सव के तहत गुरुवार को बसंत पंचमी पर कार्यक्रम होंगे। जिसके तहत सुबह 7 बजे मां सरस्वती यज्ञ शुरू होगा। 9.30 बजे मां वाग्देवी की शोभायात्रा उदाजीराव चौराहा लालबाग से शुरू होगी। दोपहर 12 बजे भोजशाला में महाआरती होगी। 12.30 बजे सभा को जगन्नाथ मंदिर महेश्वर के महंत हृदयगिरी महाराज संबोधित करेंगे। अध्यक्षता विहिप प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा करेंेगे। दोपहर 1 बजे सरस्वती कंठाभरण मंदिर में वेदारंभ संस्कार, 1.30 बजे कन्या पूजन व महाप्रसादी, शाम 5.30 बजे भोजशाला में यज्ञ हवन पूर्णाहुति व आरती, 7 बजे नित्यानंद बापजी की गुरु आरती व रात 8.30 बजे हर्षित मिश्रा व खेड़ापति मंदिर मंडल द्वारा सुंदरकांड किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-today-the-procession-will-go-out-after-the-saraswati-yagya-072014-6502545.html
No comments:
Post a Comment