गुना | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश राजेश कुमार कोष्टा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत 8 फरवरी को जिला एवं तहसील चांचौड़ा, राधौगढ़, आरोन में आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण के लिए जिला न्यायाधीश राजेश कुमार कोष्टा ने कुल 20 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन अब 4 फरवरी तक
गुना | निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी जिलों में बीएड एवं डीएड योग्यता धारक अभ्यर्थियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा मप्र प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजन किया जा रहा है। पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-on-february-8-in-the-national-lok-adalat-district-072530-6511223.html
No comments:
Post a Comment