Friday, January 31, 2020

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020... भोपाल से 81 हजार 137 लोगों ने दिया फीडबैक


स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के तहत भोपाल से कुल 81,137 लोगों ने अपना फीडबैक दिया है। इंदौर से फीडबैक देने वालों की संख्या 1,65,257 है। हालांंकि इसमें अभी लोकल एप से दिए गए फीडबैक के आंकड़े शामिल नहीं है। उधर, हिमाचल प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने शहर की सफाई की मॉनिटरिंग देखी। हिमाचल प्रदेश की विभिन्न नगरपालिकाओं के 30 जनप्रतिनिधियों ने आईसीसीसी की वर्किंग के साथ कचरा ट्रांसफर स्टेशन को देखा। उन्होंने बड़ा तालाब, वीआईपी रोड, ताजुल मसाजिद, सदर मंजिल सहित अन्य स्थानों का भी भ्रमण किया। प्रेसिडेंट अमलजोत सिंह ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश में भी एेसा सिस्टम लागू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-swachh-survekshan-2020-81-thousand-137-people-gave-feedback-from-bhopal-065129-6518389.html

No comments:

Post a Comment