Tuesday, January 28, 2020

टीलाखेड़ी कॉलोनी में जरूरतमंदों को बांटे कंबल साड़ी और ऊनी कपड़े


विदिशा| प्रजातांत्रिक जनता मोर्चा द्वारा टीलाखेड़ी कॉलोनी नई बस्ती में उत्सव पूर्वक तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर बस्ती के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान ज़रुरतमंद लोगों को कंबल, साड़ी और बच्चों को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नरेंद्र मोदी विचार मंच के आईटी सेल जिलाध्यक्ष सुधीर जैन उपस्थित रहे। इस मौके पर डा. निर्मल चौरसिया का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-distributed-blanket-saris-and-woolen-clothes-to-the-needy-in-tilakheri-colony-072054-6495218.html

No comments:

Post a Comment