ग्वालियर| मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की एक्सपर्ट कमेटी का रिकाॅर्ड तलब किया है। मनीष कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सात दिन के भीतर रिकाॅर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका में फरवरी 2019 में आयोजित अध्यापक संवर्ग एक व दो की परीक्षा के तीन प्रश्नों को निरस्त करने की मांग की गई है। गुरुवार को हुई सुनवाई में एडवोकेट विवेक खेडकर ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा होने के बाद पीईबी द्वारा माॅडल आंसर की जारी की गई। इसके जारी होने के सात दिन के भीतर मनीष कुमार ने पीईबी के समक्ष आवेदन पेश किया। मनीष की आपत्तियों को पीईबी की एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजा गया था। कमेटी ने आपत्तियों को सही नहीं पाया और उन्हें खारिज कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-call-the-record-of-the-expert-committee-of-peb-court-072602-6509488.html
No comments:
Post a Comment