गंजबासौदा| शहर से सटे क्षेत्रों में खेती करने वाले किसान परेशान हैं। नगर पालिका क्षेत्र के सूअर किसानों के खेतों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके चलते किसानों को दिन रात कड़ाके की ठंड में
अपने खेतों पर ही रात गुजारने मजबूर हो रहे हैं।
ग्राम हरदूखेड़ी के कृषक दीपक जालोरी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सुअरों का आतंक बहुत ही बढ़ गया है। इसके चलते खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। अय्यूब कुरैशी ने बताया कि एक बार जो फसल आड़ी हो जाती है वह फिर खड़ी नहीं होती। सूख कर घांस का रूप ले लेती है। इसके चलते किसान परेशान हैं। अशोक कुमार मोरिया ने बताया कि झुंड के झुंड सूअर रात में खेतों पर हमला कर रहे हैं। इससे जगह-जगह खड़ी फसल चौपट हो रही है। दौलत राम अहिरवार ने बताया कि कड़ाके की ठंड में भी रात रात भर किसानों को जागकर गुजारना पड़ रही है। यह ज्यादातर रात को ही हमला करते हैं। दिन भर सुअर स्वरूप नगर काष्ठागार डिपो के आसपास डेरा डाले रहते हैं। जैसे ही रात होती है। खेतों की ओर आने लगते हैं। परेशान होकर ग्रामीणों ने तय किया है वह इस मामले में एसडीएम को ज्ञापन देंगे। उनकी मांग है कि प्रशासन सुआरों के पालकों के खिलाफ मामले दर्ज करें। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने मजबूर होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-pigs-attack-farmers-in-the-winter-072033-6495246.html
No comments:
Post a Comment