Tuesday, January 28, 2020

कृषि उत्पादों के विक्रय के साथ ई बाजार की भी जानकारी दी


गंजबासौदा। कृषि महाविद्यालय के छात्रों को कृषि विपणन, कीमत और व्यापार की प्रक्रिया को समझाने के लिए छात्र-छात्राओं को कृषि उपज मंडी समिति का भ्रमण कराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कृषि मंडी में किसान किस तरह अपनी उपज लेकर आते हैं। उसकी नीलामी किस प्रकार की जाती है। उत्पादकों की परख का पैमाना कैसे तय किया जाता है। नीलामी के बाद किसानों को किन-किन दौरों से गुजरना पड़ता है। इसकी प्रयोगिक जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को मंडी कर्मचारियों ने बताया कि कृषि उत्पादकों का नीलाम बोली की प्रक्रिया किस तरह की जाती है। विभिन्न मंडी शुल्क कृषि उत्पादकों की प्रोसेसिंग प्रक्रिया किस प्रकार की जाती है। इसके साथ ही ई कृषि बाजार की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर राम फुल अहिरवार, डॉक्टर सतीश शर्मा, मंडी सचिव अरविंद कुमार ताम्रकार, मंडी निरीक्षक शंभू सिंह रघुवंशी, आकाश जैन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news along with the sale of agricultural products e market was also informed


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-along-with-the-sale-of-agricultural-products-e-market-was-also-informed-072035-6495230.html

No comments:

Post a Comment