मांगों को लेकर गुस्सा
क्यों... वक्ताअाें ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण हर 5 साल में हाेता है। अभी यह 26 माह से लंबित है। पिछले वेतन पुनरीक्षण की समझाैता अवधि 31 अक्टूबर 2017 काे समाप्त हाे गई। 1 नवंबर 2011 से नया वेतन लागू हाेना था। भारतीय बैंक संघ काे मांग पत्र तय समय पर भेज दिया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 11, 12 व 13 मार्च काे भी हड़ताल की जाएगी।
यूनाईटेड फाेरम अॉफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियाें ने यूकाे बैंक के जाेनल ऑफिस के सामने साेमवार काे प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगाें काे लेकर बैंक कर्मचारी 31 जनवरी व 1 फरवरी काे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हाेंगे। यहां सभा भी हुई। इसे वीके शर्मा, मदन जैन, अरुण भगाेलीवाल, नजीर कुरैशी, अाशीष तिवारी, एमएस जयशंकर, संजय कुदेसिया, वीएस नेगी, दीपक र| शर्मा, एमजी शिंदे आदि ने संबाेधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-bank-employees-protest-strike-on-31-january-and-1-february-064043-6487525.html
No comments:
Post a Comment