Thursday, January 30, 2020

हे राम... जिस महापुरुष के नाम पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है, उनकी ही प्रतिमा के सामने लगता है कचरे का ढेर


कांग्रेसी नाराज हुए तो की गई सफाई

गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी आयोजन को लेकर कांग्रेसी बापू पार्क पहुंचे। प्रतिमा पर धूल चढ़ी हुई थी। कई दिन से सफाई तक नहीं की गई थी। उनकी प्रतिमा के सामने ही कचरा पड़ा था। जब कांग्रेसी नाराज हुए तो नपा के अधिकारी हरकत में आ गए और तुरंत ही ट्रैक्टर बुलवाकर कचरा हटवाया गया।

बड़ा सवाल... जिसके नाम से स्वच्छता अभियान उन्हीं के पार्क के यह हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के दिन ही भारत स्वच्छता अभियान शुरु किया था। जिसे राज्य सरकारों ने भी स्वीकार किया। लेकिन जिस महापुरुष के नाम से पूरे देश में स्वच्छता का अभियान चल रहा है, अगर उनकी प्रतिमा के सामने ही कचरा एकत्रित करना बेहद अफसोस करने वाली बात हैं।

गुना | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन बापू पार्क की दशा देखकर कांग्रेसी हैरान रह गए। क्योंकि जिस जगह उनकी प्रतिमा स्थापित है, वहां पर ही नगर पालिका ने कचरा एकत्रित केंद्र बना रखा है। हर दिन यहां कचरा एकत्रित होता है, फिर भरकर ट्रेंचिंग ग्राउंड में पहुंचता है। सफाई जैसे मुद्दे पर विशेष काम कर रही नपा के अधिकारियों ने यह तक नहीं देखा कि पूरे देश में जिस महापुरुष के नाम पर भारत स्वच्छता अभियान छेड़ा हुआ है, वहां पर ही कचरे के ढेर लगाए जा रहे हैं। इसे देख कांग्रेसियों ने भी नाराजगी जताई। वहीं नगर पालिका प्रबंधक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए।

ठीक प्रतिमा के सामने कचरा किसने दी इजाजत : शहर में एक मात्र राष्ट्रपिता की प्रतिमा बापू पार्क में स्थित है। यह सब हाल ही में हुआ है। शहर की स्वच्छता को लेकर कचरा एकत्रित किया जाता है। नपा को कोई जगह नहीं दिखाई दी तो अमले ने इसी जगह पर कचरा एकत्रित करना शुरु कर दिया। इससे लोग नाराज हैँ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news hey ram the name of the great man who is running a cleanliness drive all over the country in front of his statue a pile of garbage appears


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-hey-ram-the-name-of-the-great-man-who-is-running-a-cleanliness-drive-all-over-the-country-in-front-of-his-statue-a-pile-of-garbage-appears-072524-6511221.html

No comments:

Post a Comment