पाॅलिटिकल रिपोर्टर. भोपाल | प्रदेश में पहली बार हाेने जा रहे अाईफा अवाॅर्ड की तैयारियां तेज हाे गई हैं। इसी का जायजा लेने अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री कैटरीना कैफ अाैर दीपिका पादुकाेण 3 फरवरी काे भाेपाल अा रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को दिल्ली जाएंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ तीनाें कलाकार इसी दिन भाेपाल आएंगे। सलमान यहां अाईफा अवाॅर्ड की अाैपचारिक घाेषणा कर सकते हैं। यह अायाेजन 27 से 29 मार्च काे भाेपाल अाैर इंदाैर में हाे सकता है। भाेपाल लाैटकर मुख्यमंत्री तीनाें कलाकाराें के साथ अाईफा अवाॅर्ड की तैयारियाें काे लेकर बैठक करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-iifa-salman-katrina-to-bring-deepika-3-to-bhopal-065536-6518350.html
No comments:
Post a Comment