इंदौर. 12 दिन पहले गर्म पानी से गंभीर रूप से चले दो साल के मासूम ने सोमवार को दम तोड़ दिया। पिता के अनुसार अंतिम समय में उसे जब सुई लगा रहे तो उसने कहा कि पापा काटा। जलने के दर्द से ज्यादा सुई चुभने से दर्द हो रहा है। पिता की यह बात सुन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर डाॅक्टर का भी गला भर आया।
जानकारी अनुसार घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की है, यहां स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले नवीन कुशवाह को दो साल का बेटा धैर्य 15 जनवरी को घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया, जिससे गले के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल खुड़ैल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे इंदौर भेज दिया गया। यहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पिता के अनुसार मौत के पहले बेटे ने उनसे बात की थी। जब उसे डॉक्टर सुई लगा रहे थे तो उसने कहा कि पापा बहुत काटा। यानी जितना दर्द जलने से नहीं हो रहा है, उससे ज्यादा दर्द सुइयों के चुभने से हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/two-year-old-boy-child-dies-during-treatment-in-indore-126610372.html
No comments:
Post a Comment