गुना | नपा और नगर परिषद में चुने हुए सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के एक माह बाद शासन ने प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। नगर पालिका गुना में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार प्रशासक होंगे। इसके अलावा नगर परिषद चांचौड़ा-बीनागंज, कुंभराज, आरोन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एसडीएम) को प्रशासक नियुक्त किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें साकहा है कि नई नगर पालिका, परिषद में आम निर्वाचन संपन्न होने तक समस्त शक्तियों एवं कर्तव्यों का निर्वाहन शासन द्वारा नियुक्त प्रशासक ही करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-collector-in-napa-sdm-will-be-administrator-in-napa-072514-6511217.html
No comments:
Post a Comment