Monday, January 27, 2020

तालाब के कैचमेंट में जैविक खेती करने वाले किसानों का हुआ सम्मान


भोपाल| बड़े तालाब में पानी के साथ बहकर आने वाली रासायनिक खाद को रोकने के लिए किसानों को जागरुक करने की कवायद शुरू हो गई है, तीन किसानों ने जैविक खेती करने काम शुरू कर दिया है। जैविक खेती करने वाले किसान ज्ञान सिंह, संतोष कुमार और एक अन्य को 26 जनवरी को सम्मानित किया गया। 10 अन्य किसानों का भी सम्मान किया गया। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि कोलांस नदी के कैचमेंट में बसे करीब 41 गांव के किसानों को खेती में रासायनिक की जगह जैविक खाद का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। उद्यानिकी और कृषि विभाग के अफसरों को इन गांवों में खेती करने वाले किसानों की लिस्ट तैयार करने की हिदायत दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-organic-farming-farmers-honored-in-catchments-of-the-pond-064040-6487524.html

No comments:

Post a Comment