इंदौर. दोस्त से विवाद के बाद उसका निर्वस्त्र वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी को राज्य साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने वह मोबाइल और सिम भी जब्त कर ली है। 12वीं पास आरोपी ने मोबाइल की मदद से पीड़ित का वीडियो एडिट किया था।
राज्य सायबर सेल के एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जून 2019 में फरियादी ने शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाट्स ग्रुप पर उसका एक निर्वस्त्र वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इस पर प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच की गई तो पता चला कि ग्रुप के एडमिन 23 वर्षीय राहुल पिता लक्ष्मण रघुवंशी ने मोबाइल से वीडियो एडिट कर पोस्ट किया है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल और उक्त सिम जब्त कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि वह 10 साल से पीड़ित को जानता है। उन दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसी का बदला लेने के लिए उसने वीडियो पोस्ट किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/boy-nude-video-share-on-whatsapp-group-indore-cyber-cell-team-arrested-126610360.html
No comments:
Post a Comment